Latest News खेल राष्ट्रीय

IND vs BAN 1st Test Day 3 live score बांग्लादेश की दूसरी पारी शुरू टीम इंडिया ने दिया 514 का टारगेट


नई दिल्ली। भारत और बांग्लादेश के बीच चेन्नई में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच का आज तीसरा दिन है। भारत ने अपनी दूसरी पारी में अभी तक तीन विकेट खोकर 81 रन बना लिए हैं। तीसरे दिन टीम इंडिया इसी स्कोर से शुरुआत करेगी। उसके बाद अभी तक 308 रनों की बढ़त है जिसे वो 400 के पार पहुंचाना चाहेगी।

ऋषभ पंत 12 और शुभमन गिल 33 रन बनाकर खेल रहे हैं। इन दोनों से बड़ी पारियों की उम्मीद होगी। पहली पारी में दोनों बल्लेबाज फेल रहे थे। भारत ने पहली पारी में 376 रन बनाए थे और बांगलादेश को पहली पारी में 149 रनों पर ढेर कर दिया था।

21 Sept 20241:18:52 PM

IND vs BAN: बांग्लादेश की पारी शुरू

बांग्लादेश की दूसरी पारी शुरू हो गई है। उसे जीत के लिए 514 रनों की जरूत है जबकि उसके पास पूरे ढाई दिन का समय बचा है।

21 Sept 20241:05:19 PM

IND vs BAN: बांग्लादेश को 514 का लक्ष्य

भारत ने अपनी दूसरी पारी घोषित कर दी है। टीम इंडिया ने दूसरी पारी चार विकेट के नुकसान पर 287 रनों पर घोषित कर दी है। भारत की तरफ से ऋषभ पंत ने 109 रन बनाए। वहीं गिल 119 रन बनाकर नाबाद रहे।

21 Sept 202412:48:03 PM

IND vs BAN: गिल का शतक

शुभमन गिल ने अपना शतक पूरा कर लिया है। उन्होंने 60वें ओवर की चौथी गेंद पर एक रन लेकर अपना शतक पूरा किया। ये उनके टेस्ट करियर का पांचवां शतक है।

21 Sept 202412:32:50 PM

IND vs BAN: पंत आउट

 शतक पूरा करने के बाद पंत आउट हो गए हैं। 56वें ओवर की तीसरी गेंद पर मिराज ने अपने ही फॉलोथ्रो में पंत का कैच लपका। इसी के साथ भारत ने अपना चौथा विकेट खो दिया है।

पंत- 109 रन, 128 गेंद 13×4 4×6

21 Sept 202412:28:41 PM

IND vs BAN: पंत ने पूरा किया शतक

ऋषभ पंत ने शाकिब अल हसन की गेंद पर एक रन लेकर अपना शतक पूरा कर लिया। ये पंत के टेस्ट करियर का छठा शतक है। पंत ने 124 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया।

21 Sept 202411:37:49 AM

IND vs BAN: पहले सेशन का खेल खत्म

तीसरे दिन के पहले सेशन का खेल खत्म हो गया है। भारत ने तीन विकेट खोकर 205 रन बनाए हैं। इस सेशन में भारत ने एक भी विकेट नहीं खोया। टीम इंडिया ने अपनी बढ़त को मजबूत करते हुए 432 रनों तक पहुंचा दिया है। पंत और गिल इस समय विकेट पर हैं और दोनों शतक के करीब हैं। पंत 82 और गिल 86 रन बनाकर खेल रहे हैं।

21 Sept 202411:26:32 AM

IND vs BAN: पंत को मिला जीवनदान

अर्धशतक के बाद तूफानी बल्लेबाजी कर रहे ऋषभ पंत को जीवनदान मिला है। 49वें ओवर की आखिरी गेंद पर पंत ने शाकिह अल हसन पर बड़ा शॉट खेलना चाहा लेकिन शांतो ने उनका कैच छोड़ दिया।

21 Sept 202411:01:29 AM

IND vs BAN: पंत का अर्धशतक पूरा

ऋषभ पंत ने भी अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। 44वें ओवर की तीसरी गेंद पर एक रन लेकर पंत ने अपने 50 रन पूरे किए और इसी के साथ टीम के 150 रन भी पूरे किए।

21 Sept 202410:00:49 AM

IND vs BAN: गिल का अर्धशतक

गिल ने मिराज की गेंद पर छक्का मारकर अपना अर्धशतक पूरा किया। इसके लिए उन्होंने 79 गेंदों का सामना किया।

21 Sept 20249:56:09 AM

IND vs BAN: भारत का शतक पूरा

भारत के 100 रन पूरे हो गए हैं। ऋषभ पंत ने 29वें ओवर की पांचवीं गेंद पर चौका मार टीम का शतक पूरा किया।

21 Sept 20249:33:28 AM

IND vs BAN: तीसरे दिन का खेल शुरू

भारत और बांग्लादेश के बीच चेन्नई में खेले जा रहे टेस्ट मैच के तीसरे दिन का खेल शुरू हो गया है। पंत और गिल मैदान पर हैं। मेहेदी हसन मिराज दिन का पहला ओवर फेंक रहे हैं।

21 Sept 20249:09:31 AM

IND vs BAN: गिल-पंत पर नजरें

भारतीय टीम तीसरे दिन की शुरुआत तीन विकेट के नुकसान पर 81 रनों के साथ करेगी। इस दिन सभी की नजरें शुभमन गिल और ऋषभ पंत पर होंगी। दोनों ही बल्लेबाज पहली पारी में फेल रहे थे। दूसरी पारी में वह बड़ी पारी खेलने की कोशिश में होंगे।