Latest News खेल

Ind Vs Nz 1st Test Day 2 : न्यूजीलैंड की पारी शुरू टॉम-डेवोन की जोड़ी क्रीज पर मौजूद


नई दिल्ली। Ind Vs Nz 1st Test Day 2 Live Score Updates: भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत 16 अक्टूबर से बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में होनी थी। यह मुकाबला 9:30 बजे से शुरू होना था और टॉस 9 बजे होना था, लेकिन बेंगलुरु में बारिश की वजह से पहले दिन का खेल रद्द करने का फैसला किया गया।

अब दूसरे दिन यानी 17 अक्टूबर के दिन भी बेंगलुरु में टॉस का सिक्का उछला। भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया। 

भारतीय टीम ने हाल ही में बांग्लादेश को टेस्ट और टी20 सीरीज में हराया है, जिससे रोहित ब्रिगेड का कॉन्फिडेंस काफी हाई है, जबकि न्यूजीलैंड को श्रीलंका के हाथों टेस्ट में हार झेलनी पड़ी।

न्यूजीलैंड की टीम भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में पूर्व कप्तान केन विलियमसन के बिना खेलने उतरेगी। केन विलियमसन इंजरी के चलते पहले टेस्ट नहीं खेल सकेंगे।

बता दें कि भारत-न्यूजीलैंड की टीम के बीच 12 साल बाद बेंगलुरु में टेस्ट मैच होना है। पिछली बार साल 2012 में दोनों टीमों के बीच यहां भिड़ंत हुई थी, जिसमें भारत ने 5 विकेट से मैच जीता था।

IND vs NZ 1st Test Playing 11: दोनों टीमों की प्लेइंग-11

न्यूजीलैंड –टॉम लैथम (कप्तान), डेवोन कॉनवे, विल यंग, ​​रचिन रवींद्र, डेरिल मिशेल, टॉम ब्लंडेल (डब्ल्यू), ग्लेन फिलिप्स, मैट हेनरी, टिम साउदी, अजाज पटेल, विलियम ओ’रूर्के।

भारत- रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, सरफराज खान, विराट कोहली, केएल राहुल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।

17 Oct 20242:15:56 PM

IND vs NZ Live: 10 ओवर तक न्यूजीलैंड का स्कोर 36/0

10 ओवर के खेल तक न्यूजीलैंड की टीम ने बिना विकेट गंवाए 36 रन बना लिए हैं। डेवोन कॉनवे (29) और टॉम (7) रन पर बैटिंग कर रहे हैं।

17 Oct 20241:48:11 PM

IND vs NZ Live: न्यूजीलैंड की पारी शुरू

भारत-न्यूजीलैंड के बीच पहले टेस्ट के दूसरे दिन भारत ने पहली पारी में महज 46 रन बनाए। अब न्यूजीलैंड की पारी शुरू हो गई है।

17 Oct 20241:22:07 PM

Ind Vs Nz 1st Test Day 2 Live score: भारतीय टीम 46 रन पर ऑलआउट

मैट हेनरी ने कुलदीप यादव का शिकार करके भारतीय टीम को टेस्‍ट इतिहास में तीसरे सबसे कम स्‍कोर पर ऑलआउट किया। भारतीय टीम की पहली पारी केवल 31.2 ओवर में 46 रन पर ऑलआउट हुई। कुलदीप यादव ने 17 गेंदों में 2 रन बनाए।

17 Oct 20241:02:39 PM

Ind Vs Nz 1st Test Day 2 Live score: 9वां विकेट गिरा

भारतीय टीम ने कीवी गेंदबाजों के सामने घुटने टेक दिए हैं। जसप्रीत बुमराह आउट होने वाले 9वें बल्‍लेबाज रहे। विलियम ओ रुड़की ने जसप्रीत बुमराह को डीप मिडविकेट पर मैट हेनरी के हाथों कैच आउट कराया। हेनरी ने दौड़ते हुए शानदार कैच लपका। बुमराह केवल 1 रन बना सके।

28 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 42/9। कुलदीप यादव 2* और मोहम्‍मद स‍िराज 0* रन बनाकर खेल रहे हैं।

17 Oct 202412:44:57 PM

IND vs NZ: अश्विन गोल्डन डक पर हुए आउट

24वें ओवर की आखिरी गेंद पर अश्विन गोल्डन डक पर आउट हुए। मैट हेनरी ने उन्हें ग्लेन फिलिप्स के हाथों कैच आउट कराया। वह पहली गेंद का सामना करते हुए शून्य पर विकेट गंवा बैठे।

17 Oct 202412:04:09 PM

IND vs NZ 1st Test Day 2 Live: केएल के बाद जडेजा भी शून्ट पर OUT

रवींद्र जडेजा पारी के 24वें ओवर में मैट हेनरी का शिकार बने। शॉर्ट ऑफ फुलर गेंद को ऑन साइड में फ्लिक करने के चक्कर में जडेजा अपना कैच पटेल को थमा बैठे। इस दौरान वह 6 गेंदों में अपना खाता तक नहीं खोल सके।

17 Oct 202411:58:37 AM

IND vs NZ 1st Test: केएल राहुल डक पर आउट

भारत-न्यूजीलैंड के बीच पहले टेस्ट के दूसरे दिन भारतीय टीम पहले बैटिंग करते बिखरती जा रही है। 33 रन के स्कोर पर भारतीय टीम ने अपने पांच विकेट गंवा दिए है। केएल राहुल 6 गेंदों पर एक भी रन नहीं बना सके और उन्हें भी विलियम ने अपना शिकार बनाया।

17 Oct 202411:47:36 AM

IND vs NZ Live: यशस्वी जायसवाल भी हुए आउट

31 रन के स्कोर पर भारतीय टीम को चौथा झटका यशस्वी जायसवाल के करूप में लगा। जायसवाल ओरूर्क की गेंद पर अजाज के हाथों कैच आउट हुए। बैकवर्ड प्वाइंट पर अजाज ने उनका बेहतरीन कैच लपका।

17 Oct 202411:27:04 AM

IND vs NZ Live: 16 ओवर के खेल तक भारत ने बनाए 27/3 रन

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहले टेस्ट में 16 ओवर के खेल तक टीम इंडिया ने तीन विकेट के नुकसान पर 27 रन बना लिए। ऋषभ पंत (11) और यशस्वी (12) रन पर बैटिंग कर रहे हैं।

17 Oct 202411:13:34 AM

IND vs NZ 1st Test Live: बारिश के बाद खेल फिर से शुरू

भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच पहले टेस्ट के दूसरे दिन बारिश के बाद फिर से खेल शुरू हो गया है।

17 Oct 202411:02:51 AM

IND vs NZ Test Live: 11:05 बजे जारी होगा खेल

भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच पहले टेस्ट के दूसरे दिन का खेल दोबारा से 11:05 बजे से जारी होगा।

17 Oct 202410:56:56 AM

IND vs NZ 1st Test Day 2 Live: बेंगलुरु में रुकी बारिश

बेंगलुरु में बारिश रुक गई है और मैदान से कवर्स हटाए जा रहे हैं। उम्मीद है कि जल्द ही भारत-न्यूजीलैंड के पहले टेस्ट के पहले दिन का खेल जारी होगा।

17 Oct 202410:39:28 AM

IND vs NZ Live: बारिश की वजह से रुका मैच

भारत और न्यूजीलैंड के बीच बारिश की वजह से मैच रोकना पड़ गया है। भारत ने पारी के 13वें ओवर तक 13/3 रन बना लिए हैं।

17 Oct 202410:13:19 AM

IND vs NZ 1st Test Live: भारत को लगा दोहरा झटका

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहले टेस्ट के दूसरे दिन टॉस जीतकर बैटिंग चुनने का फैसला रोहित शर्मा के लिए सही साबित नहीं हुआ। भारतीय टीम ने 10 रन के स्कोर तक 3 बड़े विकेट गंवा दिए। रोहित शर्मा के बाद विराट कोहली और सरफराज खान बिना खाता खोले ही पवेलियन लौटे। विराट कोहली विलियम का शिकार बने, जबकि सरफराज खान मैट हेनरी का शिकार बने।

17 Oct 20249:54:38 AM

IND vs NZ 1st Test Live: रोहित शर्मा हुए आउट

पारी के 7वें ओवर की तीसरी गेंद पर टिम साउदी ने रोहित शर्मा को अपना शिकार बनाया। रोहित इस दौरान 2 रन बनाकर आउट हुए। फिलहाल यशस्वी और विराट कोहली की जोड़ी क्रीज पर मौजूद हैं।

17 Oct 20249:44:29 AM

IND vs NZ Live: 4 ओवर के बाद भारत का स्कोर 7/0

रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल की जोड़ी क्रीज पर मौजूद है। चार ओवर के खेल तक भारतीय टीम ने बिना किसी नुकसान के 7 रन बना लिए हैं।

17 Oct 20249:28:31 AM

IND vs NZ 1st Test LIVE: भारत की पारी शुरू

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए भारत की पहली पारी शुरू हो गई। रोहित शर्मा के साथ यशस्वी जायसवाल पारी का आगाज कर रहे हैं।

17 Oct 20249:28:19 AM

IND vs NZ Live: पहले टेस्ट के लिए भारत की प्लेइंग-11 में हुए दो बदलाव

बांग्लादेश के खिलाफ भारतीय टीम की प्लेइंग-11 के हिसाब से न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए रोहित ने प्लेइंग-11 में दो बदलाव किए। शुभमन गिल की जगह सरफराज खान को मौका मिला है, जबकि आकाशदीप की जगह कुलदीप यादव को मौका मिला है।

17 Oct 20249:13:30 AM

IND vs NZ 1st Test live: दोनों टीमों की प्लेइंग-11

भारत- रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, सरफराज खान, विराट कोहली, केएल राहुल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।

न्यूजीलैंड- टॉम लैथम (कप्तान), डेवोन कॉनवे, विल यंग, ​​रचिन रवींद्र, डेरिल मिशेल, टॉम ब्लंडेल (डब्ल्यू), ग्लेन फिलिप्स, मैट हेनरी, टिम साउदी, अजाज पटेल, विलियम ओरूर्के।

17 Oct 20248:50:01 AM

IND vs NZ 1st Test Day 2 Live: भारत ने टॉस जीतकर चुनी बैटिंग

भारत-न्यूजीलैंड के बीच पहले टेस्ट के दूसरे दिन टॉस का सिक्का उछला। बेंगलुरु में इस वक्त मौसम साफ है। पहले टेस्ट में भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी।

17 Oct 20248:41:05 AM

IND vs NZ Live Score: कुछ ही देर में होगा टॉस

भारत-न्यूजीलैंड के बीच पहले टेस्ट का टॉस कुछ ही देर में होने वाला है।

17 Oct 20248:25:38 AM

IND vs NZ Live: दूसरे दिन के खेल की टाइमिंग

  • सुबह का सेशन- 9:15 am से 11:30 am
  • दोपहर का सेशन- 12:10 pm से 2:25pm
  • शाम का सेशन- 2:45 pm ms 4:45 pm

17 Oct 20248:21:53 AM

IND vs NZ 1st Test Day 2 Live: दूसरे दिन आज टॉस की उम्मीद

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहले टेस्ट का दूसरे दिन का खेल आज यानी 17 अक्टूबर को खेला जाएगा। दूसरे दिन आज बेंगलुरु में बारिश के पूरे आसार है, लेकिन उम्मीद है कि आज टॉस हो पाएगा।

16 Oct 20242:48:16 PM

IND vs NZ 1st Test live: बारिश के चलते पहले दिन का मैच रद्द

भारत-न्यूजीलैंड के बीच आज यानी 16 अक्टूबर से पहले टेस्ट की शुरुआत होनी थी, लेकिन बारिश के चलते पहले दिन टॉस तक नहीं हो सका और मुकाबला रद्द करने का फैसला लिया गया।

16 Oct 20241:18:42 PM

IND vs NZ Live Score: बेंगलुरु में अभी भी हो रही बारिश

16 Oct 202412:37:43 PM

IND vs NZ Live Score: दूसरे सेशन की शुरुआत में भी देरी

भारत-न्यूजीलैंड के बीच पहले टेस्ट के पहले सेशन का खेल बारिश की वजह से रद्द हुआ। अब दूसरे सेशन की शुरुआत में भी बारिश की वजह से देरी हो गई है।

16 Oct 202411:42:35 AM

IND vs NZ 1st Test LIVE: पहले सेशन का खेल रद्द

भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला टेस्ट आज से शुरू हो रहा, लेकिन बेंगलुरु में बारिश की वजह से यह मुकाबला अभी तक हुआ नहीं। बारिश के बाद पहले सेशन का खेल रद्द करने का फैसला लिया गया।

16 Oct 202411:17:32 AM

IND vs NZ 1st Test Live: बेंगलुरु में बारिश की वजह से स्टेडियम के बाहर खड़े फैंस

चिन्नास्वामी स्टेडियम में बारिश की वजह से अब तक भारत-न्यूजीलैंड के बीच पहले टेस्ट मैच का टॉस नहीं हो पाया है। फैंस बेंगलुरु के स्टेडियम के बाहर कतार में खड़े हैं। हाथ में छाता लिए फैंस का इंतजार और पेशंस लेवल देखकर हर कोई हैरान है। फैंस मैच देखने का इंतजार कर रहे हैं। उम्मीद है कि जल्द ही मैच शुरू होता हुआ नजर आए।

16 Oct 202410:46:36 AM

IND vs NZ Live Score: बारिश थोड़ी कम, लेकिन कवर्स नहीं हटाए गए

भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच पहले टेस्ट मैच के पहले दिन बारिश की वजह से अब तक टॉस नहीं हो सका है। बेंगलुरु में फिलहाल बारिश कम है, लेकिन मैदान से कवर्स अभी तक नहीं हटाए गए है।

16 Oct 202410:19:21 AM

IND vs NZ 1st Test Day 1 Live: बेंगलुरु में ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग ने बारिश की तीव्रता में बढ़ोत्तरी के कारण एहतियाती संदेश के रूप में बेंगलुरु को आज के लिए ऑरेंज अलर्ट पर रखा है। इसके चलते शहर में स्कूल-कॉलेज सब बंद हैं। कार्यालयों को सलाह दी गई है कि वे अपने कर्मचारियों को घर से काम करने की अनुमति दें। हालांकि, क्रिकेट मैच भी बारिश की वजह से नहीं हो रहा है और खिलाड़ियों भी स्टेडियम नहीं पहुंचे हैं।

16 Oct 202410:11:30 AM

IND vs NZ 1st Test Live: बारिश में भी स्टेडियम में डटे हुए फैंस

भारत-न्यूजीलैंड के बीच बेंगलुरु में पहले टेस्ट मैच का टॉस अभी तक नहीं हो सका। बारिश होने के बावजूद फैंस स्टेडियम में मौजूद है।

16 Oct 202410:02:56 AM

IND vs NZ 1st Test Day 1 Live: बारिश की रफ्तार हुई धीमी

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट में बारिश की रफ्तार कम हो गई है।

16 Oct 20249:31:59 AM

IND vs NZ 1st Test Live: बेंगलुरु में भारी बारिश जारी

16 Oct 20249:11:57 AM

IND vs NZ 1st Test Day 1 Live: बारिश की वजह से टॉस में देरी

एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में बारिश की वजह से टॉस में देरी हो गई है। भारत-न्यूजीलैंड के बीच पहला टेस्ट का आगाज आज यानी 16 अक्टूबर से हो रहा है। टॉस 9 बजे होना था, लेकिन बारिश की वजह से अब उसमें देरी होगी।

16 Oct 20249:07:28 AM

Ind vs Nz 1st Test Live Updates: भारत-न्यूजीलैंड के बीच हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

  • मैच- 62
  • भारत ने जीते- 22
  • न्यूजीलैंड ने जीते- 13
  • ड्रॉ- 27

भारत और न्यूजीलैंड के बीच आखिरी पांच टेस्ट मैचों में न्यूजीलैंड का भारत पर पलड़ा भारी रहा। साल 2021 में भारत ने न्यूजीलैंड को 372 रन से मात दी। इससे पहले नवंबर में भारत-न्यूजीलैंड की टेस्ट सीरीज ड्रॉ रही। जून 2021 में न्यूजीलैंड ने भारत को 8 विकेट से रौंदा। 2020 में न्यूजीलैंड ने भारत को 7 विकेट से हराया। फरवरी 2010 में न्यूजीलैंड ने भारत को 10 विकेट से मात दी।

16 Oct 20248:58:10 AM

India vs New Zealand Live: चिन्नास्वामी में बारिश की वजह से टॉस में हो सकती देरी

भारत-न्यूजीलैंड के बीच पहले टेस्ट मैच से पहले बेंगलुरु में बारिश की वजह से टॉस में देरी हो सकती है। टॉस 9 बजे होना है और बारिश को देखते हुए लग रहा है कि टॉस में देरी होगी। हालांकि, अभी इंतजार सिर्फ ऑफिशियल अनाउंसमेंट का है।

16 Oct 20248:50:39 AM

Ind Vs Nz Test Day 1 Live score: चिन्नास्वामी स्टेडियम का ड्रेनेज सिस्टम है बेहतरीन

  • बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम का ड्रेनेज सिस्टम (M Chinnaswamy Stadium Drainage System) बेहतरीन है।
  • इस स्टेडियम में सबएयर ड्रेनेज सिस्टम है, जो बारिश के बाद मैदान को जल्दी सुखाने में मदद करता है।
  • यह सिस्टम 200 हॉर्सपावर की मशीन से चलता है, जिसमें सक्शन मोड और प्रेशर मोड हाता है।
  • यह सिस्टम 10 हजार लीटर पानी प्रति मिनट निकाल सकता है।
  • बारिश रुकने के 15 मिनट बाद मैदान को खेलने के लिए तैयार किया जा सकता है।

16 Oct 20248:45:50 AM

Ind Vs Nz Live score: पहला सेशन बारिश की वजह से हो सकता है रद्द

भारत और न्यूजीलैंड के बीच चिन्नास्वामी में खेले जाने वाला पहला टेस्ट मैच का पहला सेशन बारिश की वजह से रद्द हो सकता है। बेंगलुरु में इस वक्त तेज बारिश है, जिससे टॉस में देरी हो सकती है।

16 Oct 20248:43:49 AM

Ind Vs Nz Test Live score: विराट कोहली 9000 टेस्ट रन के करीब

भारतीय टीम के स्टार बैटर विराट कोहली को न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में 53 रन की जरूरत है। अगर वह ये रन बना लेते हैं तो टेस्ट करियर में 9000 रन पूरे कर लेंगे। ऐसा करने वाले वह चौथे भारतीय प्लेयर बन जाएंगे। उनसे पहले सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविडड और सनील गावस्कर ने यह कारनामा किया है।

16 Oct 20248:39:21 AM

Ind Vs Nz Live score: आखिरी बार 2012 चिन्नास्वामी में भारत-न्यूजीलैंड के बीच हुई थी भिड़ंत

भारत और न्यूजीलैंड टीम के बीच आखिरी बार 2012 में भिड़ंत हुई थी, जिसमें भारत ने 5 विकेट से मैच जीत लिया था।

16 Oct 20248:37:09 AM

India vs New Zealand: एक और बारिश भारत के WTC फाइनल की राह करेगी खराब

बेंगलुरु में खेले जाने वाले भारत-न्यूजीलैंड के पहले टेस्ट में बारिश का संकट बना हुआ है। अगर भारत ने कीवी टीम के खिलाफ 3-0 से टेस्ट सीरीज जीत ली तो टीम WTC Final में पहुंच जाएगी। हालांकि, बारिश के कारण पहला टेस्ट ड्रॉ रहा तो भारत को फिर ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट जीतना पड़ेगा। फिलहाल WTC Points Table में भारत टॉप पर है।