Latest News खेल

IND vs NZ 2nd Test: टॉम लैथम और विल यंग ने संभाला मोर्चा न्‍यूजीलैंड का स्‍कोर 50 रन के पार


नई दिल्ली। India vs New Zealand LIVE 2nd Test Match। भारत और न्यूजीलैंड के बीच पुणे में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच का आज दूसरा दिन है। टीम इंडिया की नजरें विशाल स्कोर पर हैं। किवी टीम पहले ही दिन वॉशिंगटन सुंदर की फिरकी में फंसकर रह गई थी और बड़ा स्कोर नहीं कर पाई थी।

दूसरे टेस्ट में भारतीय टीम के खिलाफ न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लैथम ने टॉस जीतकर बैटिंग का फैसला किया। वॉशिंगटन सुंदर ने। लगभग तीन साल बाद टेस्ट में वापसी करते हुए सुंदर ने 59 रन देकर 7 विकेट चटकाए।

न्यूजीलैंड की पहली पारी 259 रन पर सिमट गई। अश्विन ने तीन विकेट लिए। न्यूजीलैंड की तरफ से कॉनवे ने 76 रन और रचिन रवींद्र ने 65 रन की पारी खेली। इसके बाद कोई भी बल्लेबाज ज्यादा देर तक क्रीज पर नहीं टिक सका।

वाशिंगटन सुंदर ने टेस्ट वापसी में शानदार प्रदर्शन के चलते मैनेजमेंट के इस फैसले को सही साबित किया और कुल 7 विकेट लिए। उन्होंने 23.1 ओवर में 59 रन देकर 7 विकेट लिए, जिसमें पांच खिलाड़ी को उन्होंने क्लीन बोल्ड किया और एक एलबीडब्ल्यू और कैच आउट रहा।

इसके अलावा बाकी विकेट आर अश्विन ने लिए। इसके जवाब में भारत ने पहले दिन पहली पारी में 1 विकेट के नुकसान पर 16 रन बना लिए हैं। यशस्वी और शुभमन गिल नाबाद वापस लौटे।

India vs New Zealand 2nd Test Playing 11: दोनों टीमों की प्लेइंग-11

भारत- यशस्वी जयसवाल, रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सरफराज खान, रवींद्र जड़ेजा, वाशिंगटन सुंदर, रविचंद्रन अश्विन, आकाश दीप, जसप्रीत बुमराह

न्यूजीलैंड- टॉम लैथम (कप्तान), डेवोन कॉनवे, विल यंग, ​​रचिन रविंद्र, डेरिल मिचेल, टॉम ब्लंडेल (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, टिम साउदी, मिशेल सेंटनर, एजाज पटेल, विलियम ओ’रूर्के

25 Oct 20241:49:29 PM

IND vs NZ Day 2 Live: न्‍यूजीलैंड का पलड़ा भारी

डेवोन कॉनवे के आउट होने के बाद न्‍यूजीलैंड को कप्‍तान टॉम लैथम और विल यंग ने संभाल लिया है। दोनों के बीच अब तक दूसरे विकेट के लिए 28 रन की साझेदारी हो चुकी है। भारतीय टीम जल्‍दी विकेट की तलाश में जुटी हुई है, लेकिन कीवी बैटर्स उनका डटकर मुकाबला कर रहे हैं।

15 ओवर के बाद न्‍यूजीलैंड की दूसरी पारी का स्‍कोर 64/1। टॉम लैथम 29* और विल यंग 17* रन बनाकर खेल रहे हैं। न्‍यूजीलैंड की कुल बढ़त 167 रन की हो चुकी है। 

25 Oct 20241:30:03 PM

IND vs NZ 2nd Test Day 2 Live: सुंदर ने कॉनवे का किया‍ शिकार

वॉशिंगटन सुंदर ने डेवोन कॉनवे को एलबीडब्‍ल्‍यू आउट करके भारत को पहली सफलता दिलाई है। पारी के 10वें ओवर में दूसरी गेंद पर सुंदर ने कॉनवे को अपना शिकार बनाया। बाएं हाथ के बल्‍लेबाज ने 25 गेंदों में दो चौके की मदद से 17 रन बनाए। विल यंग तीसरे नंबर पर बल्‍लेबाजी करने आए।

10 ओवर के बाद न्‍यूजीलैंड की दूसरी पारी का स्‍कोर 37/1। टॉम लैथम 19* और विल यंग 1* रन बनाकर खेल रहे हैं। कीवी टीम की कुल बढ़त 140 रन की हो चुकी है। 

25 Oct 20241:17:13 PM

IND vs NZ 2nd Day Live Score: कीवी ओपनर्स क्रीज पर जमे

टॉम लैथम और डेवोन कॉनवे ने न्‍यूजीलैंड को दूसरी पारी में अच्‍छी शुरुआत दिलाई है। दोनों बैटर्स ने छह ओवर के भीतर टीम का स्‍को 25 रन पहुंचा दिया है। भारतीय टीम की स्पिनर्स के साथ शुरुआत की रणनीति असफल होती हुई नजर आ रही है। रविचंद्रन अश्विन और वॉशिंगटन सुंदर की जोड़ी अब तक विकेट लेने में नाकाम रही है।

6 ओवर के बाद न्‍यूजीलैंड का स्‍कोर 25/0। टॉम लैथम 15* और डेवोन कॉनवे 10* रन बनाकर खेल रहे हैं। न्‍यूजीलैंड की कुल बढ़त 128 रन हो गई है।

25 Oct 20241:03:25 PM

IND vs NZ 2nd Test LIVE: न्‍यूजीलैंड की दूसरी पारी शुरू

भारतीय टीम को पहली पारी में 156 रन पर समेटने के बाद न्‍यूजीलैंड की दूसरी पारी शुरू हो गई है। कप्‍तान टॉम लैथम और डेवोन कॉनवे पारी की शुरुआत करने उतरे। भारत की तरफ से रविचंद्रन अश्विन ने पारी का पहला ओवर डाला। उनका साथ वॉशिंगटन सुंदर निभाने आए।

2 ओवर के बाद न्‍यूजीलैंड का स्‍कोर 8/0। टॉम लैथम 8* और डेवोन कॉनवे 0* रन बनाकर खेल रहे हैं। न्‍यूजीलैंड की कुछ बढ़त 111 रन की हो गई है।

25 Oct 202412:53:44 PM

IND vs NZ Live Score: कीवी गेंदबाजों का भारत में सर्वश्रेष्‍ठ गेंदबाजी प्रदर्शन

10/119 – एजाज पटेल, मुंबई, 2021 7/53 – मिचेल सैंटनर, पुणे, 2024* 62/7 – टिम साउथी, बेंगलुरु, 2012

25 Oct 202412:48:23 PM

IND vs NZ Live Score: मिचेल सैंटनर ने झटके सात विकेट, भारत 156 रन पर ऑलआउट

मिचेल सैंटनर (7 विकेट) की घातक गेंदबाजी की बदौलत न्‍यूजीलैंड ने भारत की पहली पारी 156 रन पर समेट दी है। सैंटनर ने पारी के 46वें ओवर की तीसरी गेंद पर जसप्रीत बुमराह को एलबीडब्‍ल्‍यू आउट करके भारतीय पारी का अंत किया। इस तरह न्‍यूजीलैंड को पहली पारी के आधार पर 103 रन की बढ़त मिल गई है। जल्‍द ही कीवी टीम अपनी दूसरी पारी शुरू करेगी।

25 Oct 202412:38:09 PM

IND vs NZ Live Score: मिचेल सैंटनर ने जडेजा-आकाशदीप को बनाया शिकार

 मिचेल सैंटनर ने पारी के 44वें ओवर में भारतीय टीम को करारा झटका दिया। बाएं हाथ के स्पिनर ने रवींद्र जडेजा को ओवर की पहली गेंद पर एलबीडब्‍ल्‍यू आउट किया। जडेजा ने रिव्‍यु लिया, जो कि बर्बाद गया। रवींद्र जडेजा ने 46 गेंदों में तीन चौके और दो छक्‍के की मदद से 38 रन बनाए। सैंटनर ने 47 रन खर्च करके अपना पांचवां विकेट झटका। आकाशदीप क्रीज पर आए और ओवर की पांचवीं गेंद पर छक्‍का जमा दिया। आखिरी गेंद पर सैंटनर ने आकाशदीप को क्‍लीन बोल्‍ड किया।

44 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 142/9। वॉशिंगटन सुंदर 4* रन बनाकर खेल रहे हैं।

25 Oct 202412:21:29 PM

IND vs NZ 2nd Test: दूसरे सत्र का खेल शुरू

दूसरे सत्र का खेल शुरू हो गया है। टीम इंडिया की उम्मीदें रवींद्र जडेजा और सुंदर पर टिकी हुई हैं। इन दोनों को विकेट पर पैर जमाने होंगे।

25 Oct 202411:36:18 AM

IND vs NZ 2nd Test: पहला सेशन खत्म

दूसरे दिन का पहला सेशन खत्म हो गया है। इस सेशन में भारत ने कुल छह  विकेट खोए और सत्र का अंत सात विकेट के नुकसान पर 107 रनों के साथ किया है। रवींद्र जडेजा 11 और सुंदर दो रन बनाकर खेल रहे हैं।

25 Oct 202411:27:53 AM

IND vs NZ 2nd Test: भारत को सातवां विकेट गिरा

भारत का सांतवां विकेट गिर गया है। मिचेल सैंटनर ने रविचंद्रन अश्विन को आउट कर दिया है। वह चार रन बनाकर पवेलियन लौट लिए।

25 Oct 202411:15:40 AM

IND vs NZ 2nd Test: सरफराज खान लौटे पवेलियन

भारत की हालत खराब हो गई है। सरफराज खान आउट हो गए हैं। इसी के साथ भारत ने अपना छठा विकेट खो दिया है। सरफराज को मिचेल सैंटनर ने आउट किया।

25 Oct 202410:59:46 AM

IND vs NZ 2nd Test: भारत का पांचवां विकेट गिरा

भारत का पांचवां विकेट गिर चुका है। टीम के विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत आउट हो गए हैं। ग्लेन फिलिप्स की गेंद पर वह बोल्ड हो गए। भारत का स्कोर इस समय 83 रन है और भारत की आधी टीम पवेलियन लौट गई है।

25 Oct 202410:46:23 AM

IND vs NZ 2nd Test: यशस्वी जायसवाल आउट

यशस्वी जायसवाल आउट हो गए हैं। उन्हें ग्लेन फिलिप्स ने अपना शिकार बनाया।

25 Oct 202410:26:00 AM

IND vs NZ 2nd Test: कोहली लौटे पवेलियन

 भारत को बहुत बड़ा झटका लग गया है। टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली पवेलियन लौट गए हैं। मिचेल सैंटनर की सीधी गेंद को कोहली ने ऑन साइड में खेलने की कोशिश की लेकिन बोल्ड हो गए।

कोहली- 1 रन, 9 गेंद

25 Oct 202410:16:44 AM

IND vs NZ 2nd Test: गिल आउट

 भारत को दूसरा झटका लगा है। टीम के सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल आउट हो गए हैं। मिचेल सैंटनर ने उन्हें 22वें ओवर की तीसरी गेंद पर अपना शिकार बनाया। गिल एलबीडब्ल्यू हुए।

गिल- 30 रन, 72 गेंद 2×4 1×6

25 Oct 20249:35:37 AM

IND vs NZ 2nd Test: दूसरे दिन का खेल शुरू

दूसरे दिन का खेल शुरू हो गया है। शुभमन गिल और यशस्वी जायसावल की नजरें टीम इंडिया को बड़े स्कोर तक पहुंचाने पर हैं।

25 Oct 20249:16:04 AM

IND vs NZ 2nd Test: न्यूजीलैंड के स्पिनर कर पाएंगे कमाल

न्यूजीलैंड की पहली पारी में उसके सभी 10 विकेट भारत के दो स्पिनरों ने लिए। अब सवाल ये है कि जो काम सुंदर और अश्विन ने किया है क्या वही काम एजाज पटेल और मिचेल सैंटनर न्यूजीलैंड के लिए कर पाएंगे। पहले दिन दूसरे सेशन के बाद से देखा गया था कि पिच पर टर्न है। ऐसे में ये दोनों परेशानी खड़ी कर सकते हैं।

25 Oct 20249:00:10 AM

IND vs NZ 2nd Test: दूसरे दिन का खेल

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पुणे में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच का आज दूसरा दिन है। पहले दिन न्यूजीलैंड को अपनी गेंदबाजी से बैकफुट पर धकेलने वाली टीम इंडिया आज विशाल स्कोर का लक्ष्य लेकर उतरेगी।

24 Oct 20244:44:14 PM

IND vs NZ Day 1 Live: पहले दिन स्टंप्स तक भारत का स्कोर 16/1

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले दिन के खेल तक भारतीय टीम ने पहली पारी में स्टंप्स तक 1 विकेट के नुकसान पर 16 रन बना लिए हैं। न्यूजीलैंड की टीम ने पहली पारी में 259 रन बनाए। कीवी टीम की तरफ से डेवोन कॉनवे (76) रन बनाकर आउट हुए, जबकि रचिन रविंद्र 65 रन बनाकर चलते बने। भारत की तरफ से वॉशिंगटन सुंदर ने टेस्ट मैच में 1329 दिन बाद वापसी करते हुए 7 विकेट लेकर तबाही मचाई।

24 Oct 20244:06:57 PM

IND vs NZ 2nd Test LIVE: भारत ने गंवाया पहला विकेट

भारत ने पहला विकेट गंवा दिया है। कप्तान रोहित शर्मा बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। टिम साउदी की गेंद पर रोहित क्लीन बोल्ड हो गए।

24 Oct 20243:59:53 PM

IND vs NZ 2nd Test LIVE: भारत की पारी शुरू

भारत की पहली पारी का आगाज हो चुका है। कप्तान रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल क्रीज पर हैं।

24 Oct 20243:59:07 PM

IND vs NZ 2nd Test LIVE: वाशिंगटन सुंदर ने लिए 7 विकेट

वाशिंगटन सुंदर ने मिचेल सैंटनर को क्लीन बोल्ड कर सातवां विकेट हासिल किया। आर अश्विन ने तीन विकेट लिए। न्यूजीलैंड की पहली पारी 259 रन पर सिमट गई।

24 Oct 20243:29:09 PM

IND vs NZ 2nd Test LIVE: कमबैक करते हुए सुंदर ने लिए पांच विकेट

साल 2021 के बाद अपना पहला टेस्ट मैच खेल रहे वॉशिंगटन सुंदर ने पांच विकेट लिए। टिम साउदी को क्लीन बोल्ड कर यह उपलब्धि हासिल की। वाशिंगटन सुंदर ने टेस्ट मैचों में पांच विकेट लिए।

24 Oct 20243:22:48 PM

IND vs NZ 2nd Test LIVE: ग्लेन फिलिप्स भी लौटे पवेलियन

 भारत को सातवीं सफलता मिल गई है। वॉशिंगटन सुंदर को उनकी चौथी सफलता मिली। अश्विन ने कैच लपका। हालांकि, इसी ओवर में टिम साउदी भी पवेलियन लौट जाते, लेकिन ऋषभ पंत ने कैच पीछे छोड़ दिया। टिम पहली ही गेंद पर पवेलियन लौट जाते।

न्यूजीलैंड का स्कोर- 242/7

24 Oct 20243:09:25 PM

IND vs NZ Live: न्यूजीलैंड का स्कोर 230 रन के पार

70 ओवर के खेल तक न्यूजीलैंड की टीम का स्कोर 6 विकेट के नुकसान पर 232 रन रहा। मिचेल (21) और ग्लेन फिलिप्स (7) रन पर बैटिंग कर रहे हैं।

24 Oct 20242:46:58 PM

IND vs NZ 2nd Test LIVE: डैरिल मिचेल एलबीडब्लू आउट

62वें ओवर की आखिरी गेंद पर वॉशिंगटन सुंदर ने डैरिल मिचेल को एलबीडब्लू आउट कर दिया। वो 18 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

24 Oct 20242:18:33 PM

IND vs NZ Live Score: चायकाल तक न्यूजीलैंड का स्कोर 201/5

न्यूजीलैंड की टीम का स्कोर 62 ओवर तक 5 विकेट के नुकसान पर 201 रन हो गया। टॉम (3) और डैरिल मिचेल (16) रन पर बैटिंग कर रहे हैं।

24 Oct 20242:05:39 PM

IND vs NZ Live: वॉशिंगटन सुंदर ने रचिन को किया बोल्ड

पारी के 60वें ओवर की पहली गेंद पर वॉशिंगटन सुंदर ने रचिन रविंद्र को बोल्ड किया। इस दौरान रचिन 105 गेंदों का सामना करते हुए 65 रन बनाकर आउट हुए।

24 Oct 20242:02:33 PM

IND vs NZ 2nd test Live: रचिन रविंद्र ने जड़ा अर्धशतक

न्यूजीलैंड के रचिन रविंद्र ने अर्धशतक जड़ दिया है। कीवी टीम ने तीन विकेट गंवाकर 185 रन बना लिए हैं। फिलहाल डेरिल मिचेल 14 रन और रचिन रविंद्र 53 रन बनाकर क्रीज पर हैं।

24 Oct 20241:00:14 PM

India vs New Zealand Live Score: अश्विन ने डेवोन कॉनवे को किया चलता

आर अश्विन ने डेवोन कॉनवे को 76 रन के निजी स्कोर पर चलता किया। ऋषभ पंत ने उनका कैच लपका।

24 Oct 202412:57:12 PM

IND vs NZ Live: डेवोन कॉनवे शतक जड़ने के करीब

न्यूजीलैंड के डेवोन कॉनवे ने 42 ओवर के खेल तक 2 विकेट के नुकसान पर 133 रन बना लिए हैं। डेवोन कॉनवे (72) और रचिन रवींद्र 21* रन बनाकर बैटिंग कर रहे हैं।

24 Oct 202412:36:55 PM

IND vs NZ Live score: भारतीय टीम को विकेट की तलाश

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट की पहली पारी के 36 ओवर के खेल तक कीवी टीम ने 2 विकेट के नुकसान पर 114 रन बना लिए है। रचिन और डेवोन क जोड़ी क्रीज पर हैं। भारतीय टीम के गेंदबाजों की नजर जल्द से जल्द विकेट लेने पर है।

24 Oct 202412:18:50 PM

IND vs NZ Live Score: डेवोन कॉनवे ने जड़ा अर्धशतक

न्यूजीलैंड की टीम का स्कोर 32 ओवर के बाद 2 विकेट के नुकसान पर 104 रन हो चुका है। डेवोन कॉनवे ने 114 गेंदों का सामना करते हुए 59 रन बना लिए हैं।

24 Oct 202412:10:56 PM

IND vs NZ Live Score: अश्विन ने रचा इतिहास

भारतीय दिग्गज ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन के नाम विश्व रिकॉर्ड जुड़ गया। अश्विन WTC के इतिहास सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बने।

24 Oct 202411:49:37 AM

IND vs NZ Live: न्यूजीलैंड ने पहले सेशन तक बनाए 92/2 रन

भारत के खिलाफ न्यूजीलैंड की टीम ने पहली पारी के पहले सेशन तक 2 विकेट के नुकसान पर 92 रन बनाए। रचिन (5) और डेवोन (47) रन बनाकर खेल रहे हैं।

24 Oct 202411:18:45 AM

Ind vs NZ Live: न्यूजीलैंड का गिरा दूसरा विकेट

भारत-न्यूजीलैंड के बीच दूसरे टेस्ट में कीवी टीम को दूसरा झटका विल यंग के रूप में लगा। आर अश्विन ने विल यंग को ऋषभ पंत के हाथों आउट किया। इस दौरान वह 18 रन बनाकर आउट हुए।

24 Oct 202410:59:25 AM

IND vs NZ 2nd Test LIVE: न्यूजीलैंड की मजबूत शुरुआत

21 ओवर की समाप्ति के बाद न्यूजीलैंड का स्टोकर एक विकेट के नुकसान पर 69 रन है। डेवन कॉन्वे 36 रन बनाकर खेल रहे हैं। वहीं, विल यंग 15 रन पर हैं।

24 Oct 202410:13:10 AM

IND vs NZ Live Score: न्यूजीलैंड को लगा पहला झटका

32 रन के स्कोर पर न्यूजीलैंड को पहला झटका लगा। आर अश्विन ने 8वें ओवर की पांचवीं गेंद पर कीवी टीम के कप्तान टॉम लैथम को एलबीडब्ल्यू आउट किया। इस दौरान टॉम 22 गेंदों का सामना करते हुए 15 रन बनाकर आउट हुए।

24 Oct 202410:01:30 AM

IND vs NZ 2nd Test Live Score: न्यूजीलैंड की पारी शुरू

भारत के खिलाफ न्यूजीलैंड की पारी शुरू हो गई है। कीवी टीम की तरफ से टॉम लैथम और डेवोन कॉन्वे की जोड़ी क्रीज पर मौजूद है। पहले ओवर में कीवी टीम ने 3 रन बनाए।

24 Oct 20249:28:13 AM

IND vs NZ 2nd Test Live: कुछ ही देर में शुरू होगा खेल

भारत-न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टेस्ट मैच का खेल 9:30 बजे शुरू होगा। न्यूजीलैंड की टीम पहले बैटिंग करने उतरेगी।

24 Oct 20249:13:38 AM

India vs New Zealand 2nd Test Playing 11: टीम इंडिया और न्यूजीलैंड की प्लेइंग-11

भारत- यशस्वी जयसवाल, रोहित शर्मा (कप्तान), शुबमन गिल, विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सरफराज खान, रवींद्र जड़ेजा, वाशिंगटन सुंदर, रविचंद्रन अश्विन, आकाश दीप, जसप्रीत बुमराह

न्यूजीलैंड– टॉम लैथम (कप्तान), डेवोन कॉनवे, विल यंग, ​​रचिन रवींद्र, डेरिल मिशेल, टॉम ब्लंडेल (डब्ल्यू), ग्लेन फिलिप्स, टिम साउदी, मिशेल सेंटनर, अजाज पटेल, विलियम ओरूर्के

24 Oct 20249:08:16 AM

IND vs NZ Live Score 2nd Test: भारत की प्लेइंग-11 में हुए तीन बदलाव

रोहित शर्मा ने प्लेइंग-11 का एलान करते हुए बताया कि न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए प्लेइंग-11 में तीन बदलाव हुए। मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव और केएल राहुल की जगह आकाशदीप, वॉशिंगटन सुंदर, शुभमन गिल को मौका मिला।

24 Oct 20249:06:01 AM

IND vs NZ 2nd Test Live Score: न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर चुनी बैटिंग

भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट में न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लैथम ने टॉस जीतकर बैटिंग का फैसला किया।

24 Oct 20248:50:30 AM

Ind vs Nz 2nd Test Live Score: 9 बजे उछलेगा टॉस का सिक्का

भारत-न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टेस्ट का टॉस सुबह 9 बजे होगा। 9:30 बजे से मैच शुरू हो जाएगा।

24 Oct 20248:47:15 AM

India vs New Zealand Live: पुणे के MCA Stadium में भारत ने कितने मैच खेले है?

महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में भारत ने अब तक केवल दो टेस्ट मैच खेले है, जिसमें 2017 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उन्हें 333 रन से हार मिली, जबकि 2019 में उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ इसी वेन्यू पर एक पारी और 137 रन से मैच जीता।

24 Oct 20248:45:31 AM

IND vs NZ Live: भारत-न्यूजीलैंड के बीच हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

भारत और न्यूजीलैंड के बीच हेड-टू-हेड रिकॉर्ड की बात करें तो दोनों टीमों के बीच कुल 63 मैच खेले गए है, जिनमें से 22 मैच भारत ने जीते हैं , जबकि 14 मैचों में न्यूजीलैंड को जीत मिली है। 27 मैच दोनों टीमों के बीच ड्रॉ रहे है।

24 Oct 20248:43:03 AM

Ind vs Nz 2nd Test Live: भारत-न्यूजीलैंड की संभावित प्लेइंग-11

भारत की संभावित प्लेइंग-11-  रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, ऋषभ पंत, सरफराज खान, रवींद्र जडेजा, आर अश्विन, वॉशिंगटन सुंदर/कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज/आकाशदीप

न्यूजीलैंड की संभावित प्लेइंग-11- टॉम लैथम, डेवोन कॉनवे, विल यंग, रचिन रविंद्र, डेरिल मिचेल, टॉम ब्लंडेल, ग्लेन फिलिप्स, टिम साउथी, मैट हेनरी, विल ओराउर्के, एजाज पटेल

24 Oct 20248:40:55 AM

India vs New Zealand 2nd Test LIVE: पुणे में आज से भारत-न्यूजीलैंड के दूसरे टेस्ट की शुरुआत

 भारत और न्यूजीलैंड के बीच आज से दूसरे टेस्ट मैच की शुरुआत होनी है। टीम इंडिया इस तीन मैचों की सीरीज में 1-0 से पीछे है। पहले मैच में टॉम लैथम की कप्तानी वाली न्यूजीलैंड की टीम ने पहला टेस्ट 8 विकेट से जीता था।

भारतीय टीम ने पहले टेस्ट की पहली पारी में महज 46 रनों पर ढेर हो गई थी। इसके जवाब में रचिन रविंद्र की शतकीय पारी और डेवोन कॉनवे की 91 रन की पारी के दम पर कीवी टीम ने पहली पारी में 402 रन बनाए। इसके बाद दूसरी पारी में भारतीय टीम 462 रन बना सकी। कीवी टीम ने आसानी से 27 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया।