Latest News खेल

IND vs NZ 3rd ODI : रोहित ने 1100 दिन बाद जड़ा शतक, विशाल स्कोर की तरफ भारत


नई दिल्ली, । भारत और न्यूजीलैंड (IND vs NZ 3rd ODI) के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा और निर्णायक मुकाबला आज इंदौर में खेला जा रहा है। यह मुकाबला इंदौर के होलकर क्रिकेट स्टेडियम (Holkar Cricket Stadium) में दोपहर 1:30 बजे से शुरू हुआ है।

भारतीय टीम (Indian Team) सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त पर है। ऐसे में टीम इंडिया की कोशिश न्यूजीलैंड को क्लीन स्वीप करने पर रहेगी। ऐसा करने के साथ ही भारत आईसीसी वनडे टीम रैकिंग में नंबर-1 बन जाएगा।

IND vs NZ ODI: इंदौर में भारतीय टीम का रिकॉर्ड रहा है बेमिसाल

बता दें कि इंदौर के होल्कर स्टेडियम में टीम इंडिया (Team India) का रिकॉर्ड बेहद शानदार रहा है। भारतीय टीम ने इस मैदान पर सभी वनडे मैचों में जीत हासिल की है। अब तक कुल 5 वनडे मैचों में भारत को सिर्फ जीत मिली है। इस मैदान पर इंग्लैंड को दो बार जबकि वेस्टइंडीज, ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका को एक-एक बार शिकस्त दी है।

रजत पाटीदार को नहीं  मिला डेब्यू का मौका

बता दें कि न्यूजीलैंड के खिलाफ स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) ने बल्ले से अब तक कुछ खास प्रदर्शन नहीं किया है। वहीं, उन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज में टीम की कमान भी सौंपी गई है। ऐसे में ये कयास लगाया जा रहा था कि तीसरे वनडे मैच में हार्दिक को आराम दिया जा सकत था, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। रजत पाटीदार को डेब्यू करने का मौका नहीं मिला।

रजत पाटीदार को चोटिल श्रेयस अय्यर की जगह टीम में शामिल किया गया है। पाटीदार ने घरेलू क्रिकेट के साथ आईपीएल में भी अच्छा प्रदर्शन किया है। ऐसे में हार्दिक की जगह उन्हें प्लेइंग-XI में मौका मिलने की संभावनाएं ज्यादा है।

IND vs NZ 3rd ODI: दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-XI

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, इशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, वॉशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, उमरान मलिक, युज़वेंद्र चहल

न्यूज़ीलैंड : डेवन कॉन्वे, फ़िन ऐलेन, हेनरी निकल्स, डैरिल मिचेल, टॉम लेथम (कप्तान), ग्लेन फ़िलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सैंटनर, जेकब डफ़ी, लॉकी फ़र्ग्युसन, ब्लेयर टिकनर

  • 03:20 PM, 24 Jan 2023

    IND vs NZ 3rd ODI Live Score: रोहित और शुभमन गिल का शतक पूरा

    रोहित और शुभमन गिल ने शतक पूरा कर लिया है। रोहित ने 1100 दिन बाद तो शुभमन गिल ने पिछले 6 मैच में चौथा शतक जड़ा है।

  • 03:15 PM, 24 Jan 2023

    IND vs NZ 3rd ODI Live Score : रोहित और शुभमन गिल के बीच 200 रन की पॉर्टनरशिप

    रोहित शर्मा और शुभमन गिल के बीच 200 रन की पॉर्टनरशिप हो गई है। 25 ओवर में भारत ने 205 रन बना लिए हैं। रोहित 99 रन पर और शुभमन गिल 98 रन पर बल्लेबाजी कर रहे।

  • 03:10 PM, 24 Jan 2023

    IND vs NZ 3rd ODI Live Score in Hindi : शतक के करीब रोहित और शुभमन गिल

    23 ओवर के बाद भारत का स्कोर- 193 रन कोई विकेट नहीं। रोहित 94 रन पर खेल रहे। शुभमन गिला 91 रन पर पहुंच चुके हैं। 23 ओवर में 13 रन बने। शुभमन गिल ने एक सिक्स और एक चौका जड़ा।

  • 03:01 PM, 24 Jan 2023

    IND vs NZ 3rd ODI Live Score: बड़े स्कोर की तरफ भारत

    रोहित शर्मा 91 रन पर बैटिंग कर रहे। वहीं, शुभमन गिल 79 रन पर खेल रहे। 21 ओवर के बाद भारत का स्कोर- 178 रन। रोहित 21वें ओवर में एक सिक्स और एक चौका जड़ा। कुल 13 रन लिए गए।

  • 02:56 PM, 24 Jan 2023

    IND vs NZ 3rd ODI Live Score : भारत का स्कोर- 162/0

    भारत बड़े स्कोर की तरफ बढ़ रहा। न्यूजीलैंड के गेंदबाज विकेट को तरस गए है। 19वें ओवर में 11 रन बने। रोहित शर्मा 79 रन पर पहुंच गए हैं। शुभमन गिल 75 रन पर बल्लेबाजी कर रहे। भारत का 19 ओवर के बाद स्कोर- 162/0

  • 02:42 PM, 24 Jan 2023

    IND vs NZ 3rd ODI Live Score: रोहित और शुभमन की ताबड़तोड़ बैटिंग

    अर्धशतक पूरा करने के बाद दोनों बल्लेबाज ताबड़तोड़ बैटिंग कर रहे। 17 ओवर के बाद भारत का स्कोर, बिना किसी नुकसान के 147 रन बना लिए है। रोहित शर्मा 77 और शुभमन गिल 67 रन बनाकर क्रीज पर हैं।

  • 02:35 PM, 24 Jan 2023

    IND vs NZ 3rd ODI Live Score : भारत का स्कोर- 128/0

    भारत ने ठोस शुरुआत की। 15 ओवर के बाद भारत का स्कोर 128 रन। रोहत 71 रन और शुभमन गिल 56 रन पर पहुंच गए है।

  • 02:31 PM, 24 Jan 2023

    IND vs NZ 3rd ODI Live : ओपनिंग जोड़ी की शतकीय साझेदारी

    भारत के ओपनर ने शतकीय साझेदारी की है। रोहित और शुभमन गिल ने अर्धशतक पूरा किया है। भारत का स्कोर- 114/0

  • 02:27 PM, 24 Jan 2023

    IND vs NZ 3rd ODI Live Score : रोहित शर्मा का अर्धशतक

    रोहित शर्मा ने सिक्स लगाकर अपना अर्धशतक पूरा किया। 44 गेंद पर रोहित ने अपना अर्धशतक पूरा किया।

  • 02:20 PM, 24 Jan 2023

    IND vs NZ 3rd ODI Live Score : शुभमन गिल का अर्धशतक

    शुभमन गिल ने चौका जड़कर अपना अर्धशतक पूरा किया। शुभमन ने 33 गेंद पर अपना अर्धशतक पूरा किया।

  • 02:14 PM, 24 Jan 2023

    IND vs NZ 3rd ODI Live Score : भारत की ठोस शुरुआत

    रोहित शर्मा ने 10वें ओवर में 17 रन बटोरे। रोहित शर्मा ने दो सिक्स जड़े। साथ ही एक चौका मारा। रोहित शर्मा और शुभमन गिल दोनों अर्धशतक के करीब पहुंच गए है। भारत का स्कोर- 10 ओवर 82 रन

  • 02:07 PM, 24 Jan 2023

    IND vs NZ 3rd ODI Live : शुभमन गिल की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी

    8वें ओवर में शुभमन गिल ने तीन चौके और एक सिक्स जड़ा। ऑफ़ स्टंप के बाहर की शॉर्ट ऑफ़ लेंथ गेंद पर कट लगाया गया और गेंद बैकवर्ड प्वाइंट के ऊपर से कमाल का सिक्सर मारा। भारत का स्कोर- 64 रन। आठवें ओवर में 22 रन बने।

  • 02:02 PM, 24 Jan 2023

    IND vs NZ 3rd ODI Live Score: भारत की अच्छी शुरुआत

    शुभमन गिल और रोहित शर्मा संभलकर बल्लेबाजी कर रहे। दोनों छोटी और खराब गेंद पर तगड़ा प्रहार कर रहे। 7 ओवर के बाद भारत का स्कोर- बिना किसी नुकसान के 42 रन।

  • 01:55 PM, 24 Jan 2023

    IND vs NZ 3rd ODI Live Score : भारत ने 5वें ओवर में की ताबड़तोड़ बैटिंग

    रोहित और शुभमन गिल ने पांचवें ओवर में 14 रन लिए। एक शुभमन ने और एक रोहित ने सिक्स जड़ा। पांच ओवर के बाद भारत का स्कोर- 31/0

  • 01:48 PM, 24 Jan 2023

    IND vs NZ 3rd ODI : रोहित और शुभमन देखें बड़ी शुरुआत करने को

    भारत ने 4 ओवर 17 रन बना लिए हैं। रोहित शर्मा 10 रन और शुभमन गिल 5 रन बनाकर खेल रहे। भारत के ओपनर बड़ी शुरुआत करने को देख रहे।

  • 01:43 PM, 24 Jan 2023

    IND vs NZ 3rd ODI Live : भारत का स्कोर- 3 ओवर, 15 रन

    तीन ओवर के बाद भारत का स्कोर 15 रन है। भारत ने अभी कोई विकेट नहीं खोया है। दोनों बल्लेबाज बिना हड़बड़ी के खेल रहे।

  • 01:39 PM, 24 Jan 2023

    IND vs NZ 3rd ODI Live Score: भारत का स्कोर- 11/0

    भारत ने 2.1 गेंद पर 11 रन बना लिए हैं। रोहित और शुभमन गिल ने एक-एक चौका जड़ा है। रोहित बेहतरीन फुटवर्क के साथ खेल रहे।

  • 01:28 PM, 24 Jan 2023

    IND vs NZ 3rd ODI Live Score: इंदौर में भारत की रही है ठाठ

    भारत ने इंदौर के होलकर स्टेडियम में पांच मैच खेले हैं। पांचों में उसे जीत मिली है। भारत का इस पिच पर रिकॉर्ड बेहतर रहा है। यहां भारत ने एक भी मैच नहीं गंवाया है।

  • 01:07 PM, 24 Jan 2023

    IND vs NZ 3rd ODI Live: दोनों टीमों में हुए हैं बदलाव

    भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, इशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, वॉशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, उमरान मलिक, युज़वेंद्र चहल

    न्यूज़ीलैंड : डेवन कॉन्वे, फ़िन ऐलेन, हेनरी निकल्स, डैरिल मिचेल, टॉम लेथम (कप्तान), ग्लेन फ़िलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सैंटनर, जेकब डफ़ी, लॉकी फ़र्ग्युसन, ब्लेयर टिकनर

  • 01:02 PM, 24 Jan 2023

    IND vs NZ 3rd ODI Live: न्यूजीलैंड ने जीता टॉस

    न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लेथम ने टॉस जीता है और फील्डिंग करने का निर्णय लिया है। न्यूजीलैंड में एक बदलवा किया गया है। भारत ने दो बदलाव किया है।

  • 12:57 PM, 24 Jan 2023

    IND vs NZ 3rd ODI Live : पिच पर बनेंगे रन

    इंदौर के पिच पर खूब रन बनते हैं और चेज भी होते हैं। इस बात को भारतीय कोच राहुल द्रविड़ भी मानते हैं। टॉस जीतने वाली टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मैच जीता है।