News TOP STORIES अन्तर्राष्ट्रीय नयी दिल्ली राष्ट्रीय

India-China Border : तवांग मुद्दे पर राजनाथ सिंह ने संसद में दिया बयान,


  1. संसद के शीतकालीन सत्र की कार्यवाही जारी है। तवांग मुद्दे पर विपक्षी दलों ने जोरदार हंगामा किया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने तवांग मुद्दे पर संसद में जवाब दिया। राजनाथ सिंह ने कहा कि तवांग में झड़प के दौरान दोनों ओर से कुछ जवान घायल हुए हैं। मैं सदन को बताना चाहता हूं कि झड़प में हमारे एक भी जवान ना तो शहीद हुआ है और ना ही कोई गंभीर रूप से घायल हुआ है। भारतीय जवानों के समय पर हस्तक्षेप के कारण चीनी सैनिक वापस लौट गए।

 

  • 03:27 PM, 13 Dec 2022

    बिना जवाब दिए चले गए रक्षा मंत्री- खरगे

    कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, हम लगातार चीन के मुद्दे को सदन में उठाते रहे हैं। आज भी हम चर्चा करना चाहते थे लेकिन रक्षा मंत्री ने जवाब दिया और चले गए। जब सदन में हमने सवाल पूछना चाहा तो हमारी बात नहीं सुनी गई, इसल‍िए हमने वॉकआउट कर द‍िया। हम अपनी सेना के साथ खड़े हैं।

  • 03:19 PM, 13 Dec 2022

    Congress ने पीसी कर बोला हमला

    कांग्रेस नेता गौरव गोगोई ने प्रेस कांफ्रेंस कर सरकार पर निशाना साधा। गौरव ने कहा कि एक तरफ देश के रक्षा मंत्री कहते हैं कि चीन ने हमारी सीमा के अंदर हजारों स्क्वायर किमी जमीन पर कब्जा कर लिया है और दूसरी तरफ गृहमंत्री कहते हैं – एक इंच भी नहीं देंगे। इस प्रकार का दो रूपी संदेश क्यों? क्यों आप देश से सच्चाई छिपाना चाहते हैं?

  • 03:12 PM, 13 Dec 2022

    अच्छे संबंध बनाना चीन की भी जिम्मेदारी- अब्दुल्ला

    उमर अब्दुल्ला ने आगे कहा, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने कहा था कि दोस्त बदल सकते हैं, लेकिन पड़ोसी नहीं। हम अपने पड़ोसी को तो नहीं बदल सकते, लेकिन उनके साथ अच्छे संबंध रख सकते हैं। ये चीन की भी जिम्मेदारी है कि वह हमारे साथ अच्छे संबंध बनाए और सीमा पर इस तरह की हरकतों को बंद करे।

  • 03:09 PM, 13 Dec 2022

    उमर अब्दुल्ला का सरकार पर निशाना

    जम्मू-कश्मीर के पूर्व सीएम उमर अबदुल्ला ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि हम अपने पड़ोसियों के साथ अच्छे संबंध नहीं रख पा रहे हैं। पाकिस्तान के साथ हमारे संबंधों के बारे में सभी जानते हैं, लेकिन चीन के साथ भी हम अच्छे संबंध स्थापित नहीं कर पा रहे हैं।

  • 02:01 PM, 13 Dec 2022

    चीन का नाम लेने से डरते हैं पीएम- ओवैसी

    ओवैसी ने आगे कहा कि ये सब इनकी नाकामी है। आप हम सभी को उस जगह पर लेकर जाइए। देश के प्रधानमंत्री चीन का नाम लेने से डरते हैं। व्यापार असंतुलन के बाद भी हमारी सेना मार खा रही है, चीन हमारी जमीन में घुसता है।

  • 01:49 PM, 13 Dec 2022

    राजनीतिक नेतृत्व के मामले में विफल पीएम- ओवैसी

    AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री राजनीतिक नेतृत्व के मामले में नाकाम साबित हो रहे हैं। 9 तारीख को ये झड़प होती है और आप संसद में आज बताते हैं। अगर मीडिया इस पर बात नहीं करती तो फिर आप तो खामोश बैठ जाते।

  • 01:44 PM, 13 Dec 2022

    India China Standoff: चीन की पहली प्रतिक्रिया आई

    अरुणाचल प्रदेश के तवांग में भारत और चीनी सैनिकों के बीच हुई झड़प के बाद चीन की तरफ से पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। चीन ने कहा कि स्थिति अब नियंत्रण में है। एएफपी ने बताया कि झड़प के बाद चीन ने कहा कि भारतीय सीमा पर स्थिति नियंत्रण में है।

  • 01:32 PM, 13 Dec 2022

    Mallikarjun Kharge का निशाना

    कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि रक्षा मंत्री ने सिर्फ बयान पढ़ा और चले गए। वो किसी चर्चा या स्पष्टीकरण के लिए तैयार नहीं थे। राजीव गांधी फाउंडेशन से इसका कोई लेना-देना नहीं है। अगर हमारी गलती है तो हमें फांसी पर लटका दें।

    01:17 PM, 13 Dec 2022

    महंगाई के मुद्दे पर सरकार पर निशाना

    एआईएमआईएम के सांसद सैयद इम्तियाज जलील ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। जलील ने कहा कि सिलेंडर का दाम पहले साढ़े 400 रुपये था, लेकिन अब एक हजार के ऊपर पहुंच गया है। देश में बेरोजगारी भी चरम पर है।

  • 01:04 PM, 13 Dec 2022

    Parliament Session राज्यसभा की कार्यवाही स्थगित

    राज्यसभा की कार्यवाही को दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। लोकसभा की कार्यवाही अभी जारी है।