Latest News खेल राष्ट्रीय

IPL 2023 Auction: आईपीएल के इतिहास में सबसे महंगे बिके सैम करन, 18.50 करोड़ में पंजाब किंग्स ने खरीदा


  1. नई दिल्ली, कोच्ची में आईपीएल 2023 मिनी ऑक्शन की शुरुआत हो गई है। मिनी नीलामी में दस टीमों के बीच बड़े खिलाड़ियों को अपनी टीम में शामिल करने के लिए होड़ देखने को मिल रही है। पंजाब किंग्स ने सैम करन को आईपीएल के इतिहास की सबसे बड़ी बोली लगाते हुए 18.50 में खरीदा। सनराइजर्स हैदराबाद ने इंग्लैंड के हैरी ब्रुक को 13.25 करोड़ में खरीदा। 

मिनी ऑक्शन में 405 खिलाड़ियों पर बोली लगाई जा रही है। टीमों के पास अधिकतम 87 स्लाट खाली है। बोली लगाने के लिए सनराइजर्स हैदराबाद टीम के पास सबसे ज्यादा पैसे हैं तो वहीं, सबसे कम पैसा KKR के पास है।

प्रत्येक टीम के स्क्वॉड में हो सकते हैं 18 से 25 खिलाड़ी

IPL 2023 के 16वें सीजन में कुल 10 टीमें अपने स्क्वॉड में 18 से 25 प्लेयर्स रख सकती हैं। जिनमें 8 विदेशी प्लेयर हो सकते हैं। नीलामी में बड़े नामों में न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन भी शामिल थे। उनका बेस प्राइस दो करोड़ रुपये था। वहीं, भारत के मयंक अग्रवाल पर हैदराबाद ने बड़ी बोली लगाई। मयंक को हैदराबाद ने 8.25 करोड़ में खरीदा।

आईपीएल नीलामी में शामिल खिलाड़ियों में अफगानिस्तान के 15 वर्षीय अल्लाह मोहम्मद सबसे युवा हैं। उनका आधार मूल्य 20 लाख रुपये रखा गया है। वहीं, आइपीएल में तीन बार हैट्रिक ले चुके 40 वर्षीय अमित मिश्रा सबसे बुजुर्ग खिलाड़ी हैं।

अबतक के सबसे महंगे खिलाड़ी

आईपीएल के इतिहास में कुछ खिलाड़ियों पर सबसे बड़ी बोली लगी है। इनमें साल 2021 में राजस्थान रायल्स ने क्रिस मोरिस को 16.25 करोड़ रुपये में खरीदा था। 2015 में दिल्ली कैपिटल्स ने युवराज सिंह को 16 करोड़ में खरीदा था। दिनेश कार्तिक को आरसीबी ने 10.5 करोड़ रुपये में 2019 में खरीदा। वरुण चक्रवर्ती को पंजाब किंग्स 8.4 करोड़ में 2020 में, 2021 में शिमरन हेटमायर को दिल्ली कैपिटल्स ने 7.75 करोड़ रुपये में, झाय रिचर्डसन को 2021 में पंजाब किंग्स ने 14 करोड़ में खरीदा था।

  • 03:32 PM, 23 Dec 2022

    IPL 2023 Auction Live: बेस प्राइस पर बिके खिलाड़ी

    50 लाख में गुजरात टाइटंस के लिए खेलेंगे ओडीन स्मिथ। पंजाब किंग्स ने 50 लाख की बेस प्राइस वाले सिकंदर रजा को खरीदा।

  • 03:26 PM, 23 Dec 2022

    IPL 2023 Auction अभी तक सबसे महंगे बिके सैम करन

    आईपीएल के इतिहास में इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करन को पंजाब किंग्स ने 18.50 करोड़ में खरीदा।

  • 03:22 PM, 23 Dec 2022

    IPL 2023 Auction Live: सैम करन को लेकर बोली जारी

    हैरी ब्रुक के बाद फ्रेंचाइजी आपस में सैम करन को खरीदने के लिए जंग कर रही हैं। अभी तक 18 करोड़ की बोली लग चुकी है।

  • 03:14 PM, 23 Dec 2022

    दूसरे सेट की नीलामी में शाकिब-अल-हसन नहीं बिके

    बांग्लादेश के टेस्ट कप्तान शाकिब-अल-हसन को किसी भी टीम ने नहीं खरीदा।

  • 03:07 PM, 23 Dec 2022

    पहले सेट की नीलामी पूरी

    पहले सेट में सबसे महंगे हैरी ब्रुक बिके हैं। वहीं रूट और राइली रुसो को कोई खरीदार नहीं मिला।