Latest News खेल

IPL 2023: Delhi Capitals के खिलाड़ी ने महिला के साथ की बदतमीजी, लगाई सख्‍त पाबंदी


नई दिल्ली, ।  आईपीएल 2023 में दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) की शुरुआत बेहद ही खराब आई है। जहां टीम ने अब तक कुल 7 मुकाबलों में से 5 मुकाबलों में हार का सामना किया और सिर्फ 2 मैचों में जीत हासिल की है। इस वक्त दिल्ली कैपिटल्स प्वाइंट्स टेबल में सबसे निचले स्थान पर है। इसी बीच एक नए विवाद ने दस्तक दे दी है।

सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मिली जीत के बाद हुई एक प्राइवेट पार्टी में दिल्ली के एक खिलाड़ी ने महिला के साथ बदतमीजी कर दी, जिसके बाद फेंचाइजी ने अपन खिलाड़ियों के लिए सख्त कोड ऑफ कंडक्ट लागू कर दिए हैं। आइए जानते हैं इस बारे में।

महिला के साथ बदसूलकी के बाद Delhi Capitals ने उठाए सख्त कदम

jagran

दरअसल, आईपीएल 2023 (IPL 2023) में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स को 7 रनों से जीत मिली। ये टीम की सीजन की दूसरी जीत रही। इस जीत की खुशी में एक प्राइवेट पार्टी के दौरान दिल्ली टीम के खिलाड़ी ने महिला के साथ बदतमीजी की, जिसके बाद दिल्ली कैपिटल्स काफी सख्त मोड में नजर आ रही है। हाल ही में फ्रेंचाइजी द्वारा जारी किए कड़े नियमों की जानकारी मिली है।

बता दें कि अब प्लेयर्स को अपने परिचितों को रात 10 बजे के बाद होटल के कमरे में ले जाने की अनुमति नहीं हैं। अगर वह अपने मेहमानों से मिलना चाहते हैं, तो बाहर किसी होटल या रेस्ट्रोरेंट में मिल सकते है और इसकी जानकारी फ्रेंचाइजी को पता होनी चाहिए।

एमरजेंसी जैसी हालातों में अगर कोई प्लेयर किसी को अपने कमरे में ले जाना चाहता है तो उसे पहले ही आईपीएल टीम इंटिग्रिटी ऑफिसर को जानकारी देनी होगी और टीम मैनेजमेंट को एक फोटो पहचान पत्र देना होगा। इसके साथ ही खिलाड़ियों को चेतावनी दी गई है कि अगर कोई खिलाड़ी इस कोड ऑफ कंडक्ट का उल्लंघन करता है तो उस पर फाइन लगाने के साथ ही कॉन्ट्रैक्ट भी खत्म किया जा सकता हैं।

कोर्ड के अनुसार, खिलाड़ियों और सपोर्टिंग स्टाफको अपने पार्टनर्स के यात्रा खर्च को वहन करना होगा और उनके परिवार के सदस्यों के दल में शामि होने से इसकी जानकारी फ्रेंचाइजी को देनी होगी।