Latest News पटना बिहार राष्ट्रीय

JDU : नीतीश कुमार की जदयू का बड़ा फैसला, बिहार में पार्टी की प्रदेश कमेटी कर दी भंग


पटना। : बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) की पार्टी जदयू (JDU News) ने शनिवार को एक बड़ा फैसला लिया है। इसके तहत पार्टी ने प्रदेश कमेटी और राजनीतिक सलाहकार समिति को भंग कर दिया है।

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष की ओर से इस संबंध में आदेश जारी किया गया है। जदयू के आधिकारिक एक्स हैंडल पर इस संबंध में जारी आदेश पत्र को साझा किया गया है।

एक्स पर जारी आदेश पत्र में जदयू ने क्या कहा?

जदयू ने अपने आधिकारिक हैंडल पर आदेश पत्र जारी कर दो समितियां भंग करने की जानकारी दी है। इसमें कहा गया है कि पार्टी के बिहार प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा के निर्देशानुसार प्रदेश जद (यू) की प्रदेश कमिटी और प्रदेश राजनीतिक सलाहकार समिति को तत्काल प्रभाव से भंग किया गया है।

कहां हैं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार?

बता दें कि शनिवार को मुख्यमंत्री नीतश कुमार (CM Nitish Kumar) पूर्णिया दौरे पर निकले थे। हालांकि, उनका यह दौरा छोटा था। उन्होंने यहां इलाके का हवाई निरीक्षण और समीक्षा बैठक की।

उनके यहां अने से पूर्णिया (Purnia News) से जल्द ही हवाई उड़ान सेवा शुरू होने की उम्मीद जताई जा रही है। इसके साथ ही यह इलाका सीमांचल का एक बड़ा केंद्र बन सकता है।