Latest News नयी दिल्ली बिहार राष्ट्रीय

JDU में क्या होगा Nitish Kumar का फ्यूचर? बस कुछ दिनों में हो जाएगा फैसला


पटना। अक्टूबर के पहले हफ्ते में जदयू अपने ‘मिशन 2025’ को विस्तार देगा। जदयू प्रदेश कार्यालय में जदयू की राज्य कार्यकारिणी की बैठक होगी। अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly Election 2025) को लेकर बैठक में कई प्रस्ताव लिए जाएंगे।

हाल ही में जदयू ने अपने प्रदेश पदाधिकारियों व विधानसभा प्रभारियों की एक संयुक्त बैठक की थी। इसके बाद अब राज्य कार्यकारिणी के सदस्यों की बैठक की जा रही। संभव है कि इस बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का भी संबोधन हो। इस दौरान मुख्य रूप से यह तय किया जाना है जदयू किन मुद्दों के साथ आने वाले विधानसभा चुनाव में लोगों के बीच जाएगा।