Latest News झारखंड नयी दिल्ली राष्ट्रीय

Jharkhand : भाजपा ने झारखंड में कराया सर्वे, फिर जो परिणाम आया उसे देखकर चौंक गए नेता


रांची। : विधानसभा चुनाव में भाजपा 52 से अधिक विधानसभा सीटों पर जीत का लक्ष्य लेकर चल रही है। पूर्व मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन के शामिल होने के बाद प्रदेश भाजपा ने आंतरिक सर्वे कराया। इसके नतीजे ने भाजपा नेताओं को चौंकाने के साथ खुश कर दिया। सरकार बनने की संभावना दिखने पर पार्टी का उत्साह बढ़ा है।

2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को 52 विधानसभा सीटों पर बढ़त मिली थी। 2019 के लोकसभा चुनाव में भी भाजपा ने 60 से अधिक विधानसभा सीटों पर बढ़त हासिल की थी। हालांकि, उसी साल हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा की हार हुई थी।