Latest News झारखंड नयी दिल्ली रांची राष्ट्रीय

Jharkhand Lok Sabha Election Result Live सिंहभूम सीट पर हो गया खेला इस पार्टी ने सभी को चौंकाया


 झारखंड में 14 लोकसभा सीटों के लिए वोटों की गिनती जारी है। यहां एनडीए गठबंधन एक बार फिर प्रचंड तरीके से आगे बढ़ता दिख रहा है। बता दें कि झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सोरेन की गिरफ्तारी के बाद यहां परिणाम में उलटफेर होने की संभावना लग रही थी लेकिन यहां पर भाजपा को फायदा मिलता दिख रहा है।

4 Jun 20243:11:11 PM

धनबाद में 9 राउंड की गिनती के बाद का हाल

 धनबाद लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के राउंड 9 की गिनती के बाद प्रत्याशियों को मिले वोट की संख्या

1. अनुपमा सिंह, इंडियन नेशनल कांग्रेस – 227383

2. ढुलू महतो, भारतीय जनता पार्टी – 345678

3. मोहन सिंह, बहुजन समाज पार्टी – 2634

4. अकबर अली, अखिल भारतीय परिवार पार्टी – 1400

5. कृष्ण चंद्र सिंह राज, समता पार्टी – 1319

6. दीपक कुमार दास, पीपल्स पार्टी ऑफ़ इंडिया (डेमोक्रेटिक) – 837

7. परवेज नैयर, आजाद समाज पार्टी (कांशी राम) – 569

8. राजीव तिवारी, सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर ऑफ़ इंडिया (कम्युनिस्ट) – 799

9. रेजाउल हक, लोकहित अधिकार पार्टी – 1278

10. संजय कुमार गिरी, अखिल भारत हिंदू महासभा – 738

11. अनिन्दिता दास, निर्दलीय – 1197

12. मो. इकलाख अंसारी, निर्दलीय – 34355

13. उमेश पासवान, निर्दलीय – 1233

14. कामेश्वर प्रसाद वर्मा, निर्दलीय – 1909

15. जगदीश रवानी, निर्दलीय – 11224

16. जनक शाह गोंड, निर्दलीय – 6460

17. मो. जहीरूद्दीन खान, निर्दलीय – 3279

18. तुलसी महतो, निर्दलीय – 2536

19. त्रिदेव कुमार महतो, निर्दलीय – 556

20. निताई दत्ता, निर्दलीय – 837

21. प्रेम प्रकाश पासवान, निर्दलीय – 249

22. मो. ताफाजुल हुसैन, निर्दलीय – 306

23. मो. फैसल खान, निर्दलीय – 986

24. लक्ष्मी देवी, निर्दलीय – 1319

25. सुनैना किन्नर, निर्दलीय – 1642

26. नोटा – 3238

4 Jun 20242:51:26 PM

Singhbhum Result 2024: सिंहभूम लोकसभा सीट पर BJP के साथ हो गया खेला

सिंहभूम लोकसभा सीट पर बीजेपी के साथ खेला हो गया है। 11वें राउंड में JMM की जोबा मांझी ने भाजपा की गीता कोड़ा को 80 हजार अधिक वोटों से पीछे छोड़ दिया है।

11 राउंड के बाद वोट
जोबा मांझी– JMM – 291111
गीता कोड़ा – BJP – 210728
(जोबा – 80393 से आगे)

4 Jun 20242:11:01 PM

Jharkhand Result 2024: झारखंड में भाजपा की सेंधमारी काम नहीं आया

झारखंड में भाजपा को सेंधमारी करना काम नहीं आया है। दुमका सीट पर JMM के नलिन सोरेन ने बढ़त बना ली है। वहीं हेमंत सोरेन की भाभी और भाजपा उम्मीदवार सीता सोरेन पिछड़ गई हैं।

4 Jun 20241:59:36 PM

पलामू में 8 वे राउंड में किसको कितना वोट

विष्णुदयाल राम ( भाजपा) 395845
ममता भुइयां (राजद) 245150
कामेश्वर बैठा (बसपा) 17739

भाजपा-150695 वोट से आगे

4 Jun 20241:54:23 PM

Singhbhum Result 2024: सिंहभूम लोकसभा परिणाम- 8 राउंड तक

सिंहभूम में 8 राउंड में प्राप्त कुल मत की संख्या

01- गीता कोड़ा-भारतीय जनता पार्टी- 142281

02- जोबा माझी- झारखंड मुक्ति मोर्चा-220927

03- परदेशीलाल मुंडा- बहुजन समाज पार्टी-3724

04- कृष्ण माडी- झारखंड मुक्ति मोर्चा (उलगुलान)-1024

05-चित्रसेन सिंकू – झारखंड पार्टी-1078

06- पानमनि सिंह -सोशलिस्ट युनिटी सेंटर ऑफ इंडिया (कॉम्युनिस्ट)-748

07- -बीर सिंह देवगम- राइट टू रिकॉल पार्टी-729

08-विश्व विजय माडी- अंबेडकरराइट पार्टी ऑफ इंडिया-1232

09- सुधा रानी बेसरा- पीपल्स पार्टी ऑफ़ इंडिया (डेमोक्रेटिक)-1014

10- आशा कुमारी रूण्डा- निर्दलीय अभ्यर्थी-1078

11- दामोदर सिंह हांसदा- निर्दलीय अभ्यर्थी-11214

12- दुर्गा लाल मुर्मू- निर्दलीय अभ्यर्थी-1867

13- माधव चंद्र कुंकल- निर्दलीय अभ्यर्थी-9434

14-संग्राम माडी- निर्दलीय अभ्यर्थी-6976

15- NOTA-10570

4 Jun 20241:46:44 PM

पलामू में भाजपा ने बनाई जबरदस्त बढ़त

1. विष्णुदयाल राम (भाजपा)– 368550
2. ममता भुइयां (राजद)– 227797

भाजपा- 140753 वोटों से आगे

4 Jun 20241:17:14 PM

Jharkhand Result Live 2024: चतरा, धनबाद और दुमका का ताजा हाल

चतरा में भाजपा के कालीचरण सिंह 19378 वोट, धनबाद में ढुल्लू महतो 47570, दुमका में सीता सोरेन 3194 वोट से आगे चल रहे हैं।

4 Jun 20241:10:15 PM

Jharkhand Result 2024 Live: झारखंड की 14 सीटों पर ताजा हाल

झारखंड में लोकसभा की कुल 14 सीटों में वर्तमान में नौ सीटों पर भारतीय जनता पार्टी, दो सीटों पर कांग्रेस, दो सीटों पर झारखंड मुक्ति मोर्चा तथा एक सीट पर आजसू बढ़त बनाए हुए है।

4 Jun 202412:57:52 PM

कोडरमा लोकसभा सीट ने चौंकाया

– अन्नपूर्णा देवी भाजपा 99004
– विनोद सिंह माले 50953
– जय प्रकाश वर्मा निर्दलीय 2936

4 Jun 202412:53:18 PM

Dhanbad Result 2024 Live: धनबाद में भाजपा की बल्ले-बल्ले

धनबाद लोकसभा सीट पर चौथे राउंड का परिणाम घोषित किया गया। इसमें भाजपा के ढुलू महतो को 1,59,061 वोट मिले, वहीं कांग्रेस की 1,05,970 वोट प्राप्त हुए हैं। चौथे राउंड की काउंटिंग के बाद कुल 304385 वोटों की गिनती की गई। धनबाद लोकसभा

निर्वाचन क्षेत्र के राउंड 4 की गिनती के बाद प्रत्याशियों को मिले वोट की संख्या

1. अनुपमा सिंह, इंडियन नेशनल कांग्रेस – 105970

2. ढुलू महतो, भारतीय जनता पार्टी – 159061

3.मो. इकलाख अंसारी, निर्दलीय – 17249

4 Jun 202412:44:49 PM

Jharkhand Result 2024: झारखंड में पार्टी बदलने वाले नेता पिछड़े

झारखंड में लोकसभा चुनाव से ठीक पहले पार्टी बदलकर चुनाव लड़नेवाले नेताओं में अधिसंख्य पिछड़ रहे हैं। सिर्फ सीता सोरेन ही बढ़त बनाई हुई हैं। दूसरी तरफ गीता कोड़ा, जेपी पटेल, ममता भुइया काफी पीछे चल रहे हैं। बागी होकर चुनाव लड़नेवाले नेता कुछ खास नहीं कर पाए हैं।

4 Jun 202412:35:58 PM

खूंटी में भाजपा को अब तक का बड़ा झटका

खूंटी में केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा अब 41,622 वोट से पीछे हो गए हैं। यहां कांग्रेस के प्रत्याशी कालीचरण मुंडा काफी आगे चल रहे हैं।

4 Jun 202412:16:09 PM

गोड्डा में निशिकांत दुबे ने बनाई बढ़त

गोड्डा में निशिकांत दुबे की बढ़त अब 5734 वोट की हो गई है।

4 Jun 202412:14:54 PM

लोहरदगा लोकसभा क्षेत्र में कौन कितना आगे

पहले स्थान में सुखदेव भगत ( इंडियन नेशनल कांग्रेस), कुल मतदान – 47261

दूसरे स्थान में समीर उरांव (भारतीय जनता पार्टी), कुल मतदान – 34385

तीसरे स्थान पर चमरा लिंडा (स्वतंत्र) ,कुल मतदान – 4888

4 Jun 202412:00:36 PM

धनबाद में BJP की ढुल्लू महतो की बढ़त

धनबाद में भाजपा प्रत्याशी ढुल्लू महतो की बढ़त अब 15002 मतों की हो गई है।वह कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा सिंह से आगे चल रहे हैं।

4 Jun 202411:46:41 AM

Singhbhum Result 2024: सिंहभूम सीट पर झामुमो की बल्ले-बल्ले

चर्चित सीट में शामिल सिंहभूम सीट में झामुमो की जोबा मांझी ने भाजपा की गीता कोड़ा को काफी पीछे छोड़ दिया है। जोबा वर्तमान में 37972 वोट से आगे चल रही हैं।

4 Jun 202411:40:49 AM

रांची में अब भाजपा आगे

रांची में भाजपा के प्रत्याशी संजय सेठ अब कांग्रेस की यशस्विनी सहाय से 8720 वोट से आगे हो गए हैं।

4 Jun 202411:34:21 AM

Jharkhand Result Live: झारखंड की 14 सीटों पर ताजा हाल

झारखंड में कुल 14 सीटों में वर्तमान में आठ सीटों पर भारतीय जनता पार्टी, तीन सीटों पर कांग्रेस, दो सीटों पर झारखंड मुक्ति मोर्चा तथा एक सीट पर आजसू बढ़त बनाए हुए है।

4 Jun 202411:26:11 AM

पलामू में बीजेपी ने बनाई काफी बढ़त

पलामू में भाजपा प्रत्याशी वीडी राम की बढ़त अब 35739 वोट की हो गई है।

4 Jun 202411:17:45 AM

Ranchi Result 2024: रांची में कांग्रेस ने बनाई बढ़त

रांची में कांग्रेस पार्टी को बढ़त मिलती दिख रही है। यहां कांग्रेस की यशस्विनी सहाय 1142 वोट से आगे चल रही है। संजय सेठ पीछे चल रहे हैं।

4 Jun 202410:46:01 AM

लोहरदगा में भाजपा उम्मीदवार आगे

लोहरदगा में भाजपा के समीर उरांव कांग्रेस के सुखदेव भगत से 1297 वोट से आगे।

4 Jun 202410:39:33 AM

हजारीबाग में अब भाजपा आगे

हजारीबाग में अब भाजपा के मनीष जायसवाल आगे। हालांकि, कांग्रेस उम्मीदवार जय प्रकाश भाई पटेल बार-बार टक्कर देते नजर आ रहे हैं।

4 Jun 202410:27:17 AM

गिरिडीह में निर्दलीय उम्मीदवार जयराम महतो आगे

गिरिडीह में निर्दलीय उम्मीदवार जयराम महतो आगे चल रहे हैं। आजसू के चंद्रप्रकाश चौधरी से 4084 वोट से आगे चल रहे हैं।

4 Jun 202410:13:00 AM

Dumka Result 2024: दुमका में हेमंत सोरेन की भाभी आगे

दुमका में सीता सोरेन की बढ़त 7569 वोट की हो गई है। बता दें कि सीता सोरेन, हेमंत सोरेन की भाभी हैं। इस बार वह अपनी पुरानी पार्टी के उम्मीदवार को टक्कर देती नजर आ रही हैं।

4 Jun 20249:49:07 AM

गोड्डा और जमशेदपुर में BJP का जलवा

गोड्डा और जमशेदपुर में BJP काफी आगे चल रही है। वहीं इंडी गठबंधन का बुरा हाल है। इंडी गठबंधन के उम्मीदवार काफी पीछे चल रहे हैं।

4 Jun 20249:26:36 AM

Jharkhand Result 2024 Live: झारखंड में NDA की बल्ले-बल्ले

झारखंड में एनडीए की बल्ले-बल्ले हो गई है। यहां एनडीए गठबंधन 11 सीटों पर आगे चल रहा है। वहीं विपक्षी गठबंधन को झटका लगता दिख रहा है।

4 Jun 20248:49:43 AM

Jharkhand Result Live 2024: झारखंड में NDA 10 सीटों पर आगे

झारखंड में एनडीए 10 सीटों पर आगे चल रहा है। वहीं आईएनडीआईए गठबंधन मात्र 2 सीटों पर आगे चल रहा है।

4 Jun 20248:42:11 AM

Jharkhand Result 2024 Live: झारखंड में 9 सीटों पर NDA आगे

झारखंड में 9 सीटों पर NDA आगे चल रहा है। यहां आईएनडीआईए गठबंधन को झटका लगता दिख रहा है। झारखंड में विपक्षी गठबंधन मात्र 2 सीटों पर आगे चल रहा है।

4 Jun 20248:35:12 AM

झारखंड में 5 सीटों पर BJP आगे

झारखंड में बीजेपी 5 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, कांग्रेस का यहां बुरा हाल है। आईएनडीआईए गठबंधन को मात्र 2 सीटों पर बढ़त मिली है।

4 Jun 20248:13:19 AM

Jharkhand Result 2024 Live: झारखंड में 2 सीट पर एनडीए आगे

झारखंड में 2 सीटों पर एनडीए आगे चल रहा है। वहीं इंडिया गठबंधन का खाता नहीं खुला है।

4 Jun 20247:56:01 AM

Jharkhand Result 2024: झारखंड में काउंटिंग शुरू

झारखंड की 14 लोकसभा सीट पर काउंटिंग शुरू हो गई है। सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गिनती हो रही है।

4 Jun 20247:42:53 AM

पलामू में 2024 का चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों के नाम

कमेशवर बैठा, बहुजन समाज पार्टी
ममता भुईयां, राष्ट्रीय जनता दल
विष्णु दयाल राम, भारतीय जनता पार्टी
ब्रजेश कुमार तुरी, राष्ट्रीय समानता दल
महेन्द्र बैठा, सोशलिस्ट युनिटी सेंटर ऑफ इंडिया (कॉम्युनिस्ट)
राम वचन राम, बहुजन मुक्ति पार्टी
वृन्दा राम, पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक)
सनन राम, लोकहित अधिकार पार्टी
गणेश रवि, निर्दलीय

4 Jun 20247:21:01 AM

खूंटी में चुनाव लड़ रहे उम्मीदवार

झारखंड की खूंटी लोकसभा सीट पर कुल 7 उम्मीदवार मैदान में हैं।

अर्जुन मुंडा, भारतीय जनता पार्टी
काली चरण मुण्डा, इंडियन नेशनल काँग्रेस
सावित्री देवी, बहुजन समाज पार्टी
अर्पणा हंस, झारखण्ड पार्टी
बबीता कच्छप, भारत आदिवासी पार्टी
पास्टर संजय कुमार तिर्की, निर्दलीय
बसन्त कुमार लोंगा, निर्दलीय

4 Jun 20246:57:28 AM

इस चुनाव में किस प्रमुख दल के कितने प्रत्याशी

झारखंड के लोकसभा चुनाव में भाजपा के 13 उम्मीदवार जहां मैदान में हैं, वहीं कांग्रेस न 7 उम्मीदवार मैदान में उतारे हैं, जबकि झामुमो ने 5 उम्मीदवार दिए हैं। आरजेडी, आजसू और भाकपा माले ने एक-एक उम्मीदवार को चुनावी मैदान में उतारा है।

भाजपा : 13
आजसू : 01
कांग्रेस : 07,
झामुमो : 05
राजद : 01
भाकपा माले : 01

4 Jun 20246:37:38 AM

मतदान केंद्रों पर 360 डिग्री एंगल के सीसीटीवी कैमरे

झारखंड में मतदान केंद्रों पर 360 डिग्री एंगल के सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। मतगणना प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी होगी।

4 Jun 20246:25:20 AM

गिरिडीह में मतगणना स्थल पर पहुंचने लगे कर्मी

लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर हुए मतदान के दौरान पड़े वोटों की गिनती सुबह 8 बजे से शुरू हो जाएगी।। इसे लेकर पचंबा स्थित कृषि उत्पादन बाजार समिति में बनाए गए मतगणना स्थल पर सुबह पांच बजे से पुलिस व मतगणना कर्मी पहुंचने लगे हैं। 8:00 बजे से वोटों की गिनती शुरू की जाएगी। सबसे पहले करीब आठ हजार पोस्टल बैलेट गिने जाएंगे, उसके बाद ईवीएम में पड़े वोटों की काउंटिंग शुरू होगी।

4 Jun 20246:22:45 AM

झारखंड में 2019 के चुनाव में किस दल को कितनी सीटें मिली थी

Jharkhand Result Live 2024: 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 11 सीटें प्राप्त की थी। वहीं आजसू को 1 सीट मिली थी। जबकि झामुमो और कांग्रेस को एक-एक सीट मिली थी।

भाजपा : 11
आजसू : 01
झामुमो : 01
कांग्रेस : 01

4 Jun 20246:10:44 AM

झारखंड में इस बार 12 विधायकों की किस्मत भी दांव पर

इस लोकसभा चुनाव में 12 विधायकों ने भी विभिन्न दलों के टिकट पर अपना भाग्य आजमाया है। इनमें जोबा मांझी, चमरा लिंडा, विनोद सिंह, मनीष जायसवाल, जेपी पटेल, ढुल्लू महतो, मथुरा महतो, समीर मोहंती, लोबिन हेम्ब्रम, सीता सोरेन, नलिन सोरेन तथा प्रदीप यादव सम्मिलित हैं। मंगलवार को आनेवाले नतीजे में इनपर भी नजरें रहेंगी कि इनमें से कितने लोकसभा पहुंचेंगे।

4 Jun 20246:02:19 AM

इस बार झारखंड में 9 वर्तमान सांसदों ने अपना भाग्य आजमाया

इस चुनाव में नौ वर्तमान सांसदों ने अपना भाग्य आजमाया है। इनमें भाजपा के अर्जुन मुंडा (खूंटी), अन्नपूर्णा देवी (कोडरमा), निशिकांत दूबे (गोड्डा), विद्युत वरण महतो (जमशेदपुर), गीता कोड़ा (सिंहभूम), वीडी राम (पलामू) तथा संजय सेठ (रांची), आजसू के चंद्रप्रकाश चौधरी तथा झामुमो के विजय हांसदा सम्मिलित हैं। भाजपा ने इस बार पांच सीटों धनबाद, हजारीबाग, लोहरदगा, दुमका एवं चतरा पर अपना प्रत्याशी बदल दिया था। यहां वर्तमान सांसदों को टिकट नहीं मिल पाया था।

4 Jun 20246:00:34 AM

झारखंड में 31 महिला उम्मीदवार की किस्मत भी दांव पर

झारखंड में जिन 244 उम्मीदवारों की किस्मत का ताला खुलेगा, उनमें 31 महिलाएं भी हैं। वहीं, पहली बार एक ट्रांसजेंडर ने भी अपना भाग्य आजमाया है।

4 Jun 20245:53:04 AM

झारखंड में 29,521 मतदान केंद्रों पर काउंटिंग सुबह 8 बजे होगी शुरू

राज्य में चार चरणों में कुल 29,521 मतदान केंद्रों पर पड़े वोटों की गणना सुबह आठ बजे से शुरू हो जाएगी।