News TOP STORIES नयी दिल्ली राष्ट्रीय

Ladakh: सियाचिन बेस कैंप पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, जवानों से की बातचीत; बढ़ाया मनोबल


 लेह। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज (गुरुवार) लद्दाख पहुंची हैं। लेह में उपराज्यपाल बीडी शर्मा ने उनकी अगवानी की। महामहिम ने सियाचिन बेस कैंप का दौरा किया। राष्ट्रपति ने सियाचिन ग्लेशियर में सेना के जवानों से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने जवानों का मनोबल बढ़ाया।

राष्ट्रपति मुर्मु दुनिया के सबसे ऊंचे युद्ध क्षेत्र सियाचिन बेस कैंप का दौरा किया। वहां तैनात जवानों से बातचीत की। द्रौपदी मुर्मु देश की तीसरी ऐसी राष्ट्रपति हैं, जो सियाचिन का दौरा किया। इससे पहले, पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम व रामनाथ कोविन्द सियाचिन बेस कैंप जा चुके हैं।