Latest News नयी दिल्ली महाराष्ट्र राष्ट्रीय

Lok Sabha Election 2024 Voting: महाराष्ट्र में एक बजे तक 2778 मतदान देखें कहां-कितनी हुई वोटिंग


 

ऋतिक रोशन ने कहा- प्रत्याशियों के बारे में जरूर जानें

अभिनेता ऋतिक रोशन, उनकी बहन सुनैना रोशन और उनके माता-पिता राकेश रोशन और पिंकी रोशन ने अपना वोट डाला। ऋतिक रोशन ने कहा, “वोट देने से पहले उम्मीदवारों के बारे में अध्ययन करें, जानें कि आप किसे वोट दे रहे हैं।”

20 May 20241:45:12 PM

साजिद खान ने भी किया मतदान

अभिनेता ईशान खट्टर और अभिनेत्री निधि शाह ने भी दोपहर में मुंबई में मतदान किया। फिल्म निर्माता और निर्देशक साजिद खान भी मतदान करने पहुंचे।

20 May 20241:38:10 PM

कहां-कितने प्रतिशत मतदान

महाराष्ट्र में दोपहर एक बजे तक 27.78 फीसदी मतदान हुआ। दिंडोरी में सबसे अधिक 33.25 फीसदी वोटिंग हुई।

  • मुंबई उत्तर पूर्व में 28.82 फीसदी
  • कल्याण में 22.52 फीसदी
  • ठाणे में 26.05 फीसदी
  • दिंडोरी में 33.25 फीसदी
  • धुले में 28.73 फीसदी
  • नासिक में 28.51 फीसदी
  • पालघर में 31.06 फीसदी
  • भिवंडी में 27.34 फीसदी
  • मुंबई दक्षिण में 24.46 फीसदी
  • मुंबई उत्तर में 26.78 फीसदी
  • मुंबई उत्तर पश्चिम 28.41 फीसदी
  • मुंबई उत्तर मध्य में 28.05 फीसदी
  • मुंबई दक्षिण मध्य में 27.21 फीसदी

20 May 20241:21:04 PM

सचिन तेंदुलकर ने डाला अपना वोट

पूर्व भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर और उनके बेटे क्रिकेटर अर्जुन तेंदुलकर ने मुंबई के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। अभिनेता रणवीर सिंह अपनी पत्नी दीपिका पादुकोण के साथ मतदान करने पोलिंग बूथ पहुंचे। निर्देशक बोनी कपूर और अभिनेत्री खुशी कपूर भी एक साथ मतदान करने पहुंचे।

20 May 20241:14:29 PM

राज्यपाल रमेश बैस ने किया मतदान

महाराष्ट्र के राज्यपाल रमेश बैस ने मुंबई में अपना वोट डाला। अभिनेता इमरान हाशमी भी मतदान करने पहुंचे।

20 May 202412:38:21 PM

‘अगर वोट नहीं डाला तो शिकायत का कोई अधिकार नहीं’

वोट डालने के बाद अभिनेता मनोज बाजपेयी ने कहा, “यह सबसे बड़ा त्योहार है और सभी को वोट करना चाहिए, क्योंकि आपको पांच साल बाद यह मौका मिलेगा। अगर आपने वोट नहीं दिया है तो आपको शिकायत करने का कोई अधिकार नहीं है।”

20 May 202412:36:46 PM

सलमान खान के माता-पिता ने किया मतदान

अभिनेता सलमान खान के पिता सलीम खान और माता सलमा खान ने मुंबई के एक पोलिंग बूथ पर अपना मतदान किया।

20 May 202412:29:36 PM

विशाल ददलानी ने किया मतदान

मतदान करने के बाद संगीतकार विशाल ददलानी ने भी लोगों से घरों से बाहर निकलने और मतदान करने की अपील की।

20 May 202412:27:28 PM

सरकार चुनने के लिए करें मतदान

मतदान के बाद अभिनेता अनुपम खेर ने कहा, “आज लोकतंत्र का त्योहार है और हमें बाहर आकर अगले पांच साल के लिए अपनी सरकार चुनने के लिए वोट करना चाहिए।”

20 May 202412:26:08 PM

अनिल कपूर ने किया वोट

अभिनेता अनिल कपूर भी वोट डालने पहुंचे। मतदान के बाद उन्होंने कहा कि मैंने अपना वोट डाल दिया है। भारत के सभी नागरिकों को वोट करना चाहिए।

20 May 202412:24:51 PM

सुरेश ओबेरॉय ने की वोट करने की अपील

क्रिकेटर अजिंक्य रहाणे और उनकी पत्नी ने मुंबई में अपना वोट डाला। अभिनेता सुरेश ओबेरॉय ने कहा, “…मुझे नहीं लगता कि गर्मी की स्थिति के कारण मुंबईकर वोट डालने के लिए बाहर नहीं आएंगे। लोग निश्चित रूप से बाहर आएंगे और वोट देने के अपने अधिकार का प्रयोग करेंगे। मैं सभी से अनुरोध कर रहा हूं कि वे वोट डालने के लिए बाहर आएं।”

20 May 202411:45:37 AM

कल्याण में सबसे कम मतदान

महाराष्ट्र में 11 बजे तक 15.93 फीसदी मतदान हुआ। कल्याण में सबसे कम 11.46 और दिंडोरी में सबसे अधिक 19.50 फीसदी मतदान हुआ है।

  • मुंबई उत्तर पूर्व में 17.01 फीसदी
  • कल्याण में 11.46 फीसदी
  • ठाणे में 14.86 फीसदी
  • दिंडोरी में 19.50 फीसदी
  • धुले में 17.38 फीसदी
  • नासिक में 16.30 फीसदी
  • पालघर में 18.60 फीसदी
  • भिवंडी में 14.79 फीसदी
  • मुंबई दक्षिण में 12.75 फीसदी
  • मुंबई उत्तर में 14.71 फीसदी
  • मुंबई उत्तर पश्चिम 17.53 फीसदी
  • मुंबई उत्तर मध्य में 15.73 फीसदी
  • मुंबई दक्षिण मध्य में 16.69 फीसदी

20 May 202411:18:53 AM

लोकतंत्र के उत्सव में हिस्सा लें: रणदीप हुड्डा

अभिनेता रणदीप हुड्डा ने कहा, “लोकतंत्र में वोट के जरिए आपको अपना और अपने देश का भविष्य तय करने का अधिकार है। आपको वोट जरूर करना चाहिए…लोकतंत्र के इस उत्सव में हिस्सा लें और वोट करें।”

20 May 202411:03:35 AM

उद्धव और राज ठाकरे ने किया मतदान

महाराष्ट्र के पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे अपने बेटे आदित्य ठाकरे के साथ वोट डालने पहुंचे। मतदान करने के बाद उद्धव ठाकरे की पत्नी रश्मी ठाकरे ने अंगुली पर लगी स्याही दिखाई। मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने अपने परिवार के साथ वोट डाला। अभिनेता रणदीप हुड्डा ने भी अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।

20 May 202410:57:59 AM

मतदान के बाद क्या बोले जफर इस्लाम?

मतदान करने के बाद बीजेपी नेता सैय्यद जफर इस्लाम ने कहा, “आज लोकतंत्र का सबसे बड़ा त्योहार मनाया जा रहा है… मुझे लगता है कि बीजेपी उम्मीदवार भारी बहुमत से जीतेंगे। मैं सभी से अनुरोध करता हूं कि वे अपने घरों से बाहर निकलें और वोट करें।”

20 May 202410:51:01 AM

कैलाश खेर बोले- भारत बदल रहा है

 अपना वोट डालने के बाद गायक कैलाश खेर ने कहा, ” मैं कहना चाहता हूं कि भारत बदल रहा है और इसके लिए आप (लोग) जिम्मेदार हैं। मैं चाहता हूं कि आप राष्ट्रहित में काम करते रहें।”

20 May 202410:47:17 AM

धर्मेंद्र ने भी डाला वोट

20 May 202410:31:26 AM

राहुल बोस ने किया मतदान

अभिनेता राहुल बोस ने महाराष्ट्र के मुंबई में एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला।

20 May 202410:24:54 AM

सीएम शिंदे ने क्या कहा?

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा, “पिछले 10 वर्षों में सभी महत्वपूर्ण निर्णय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लिए हैं। इसलिए मुझे विश्वास है कि महाराष्ट्र के लोग महायुति को वोट देने जा रहे हैं।”

20 May 202410:10:58 AM

सीएम शिंदे ने डाला वोट

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने थाणे में अपना वोट डाला। अभिनेता आमिर खान की बेटी आइरा खान और बेटे जुनैद खान ने मुंबई में मतदान किया।

20 May 202410:01:56 AM

परेश रावल ने कर दी ये मांग

अभिनेता शाहिद कपूर और अभिनेत्री अनीता राज ने भी वोट डालने के बाद अपनी उंगली पर लगी स्याही दिखाई। मतदान करने के बाद अभिनेता परेश रावल ने कहा, “वोट न देने वालों के लिए कुछ प्रावधान होने चाहिए। जैसे टैक्स में बढ़ोतरी या कोई और सजा।”

20 May 20249:47:25 AM

कहां-कितना हुआ मतदान

सुबह नौ बजे तक महाराष्ट्र में 6.33 फीसदी मतदान हुआ। पालघर में सबसे अधिक 7.95 फीसदी और भिवंडी में सबसे कम 4.86 फीसदी मतदान रिकॉर्ड किया गया।

  • मुंबई उत्तर पूर्व में 6.83 फीसदी
  • कल्याण में 5.39 फीसदी
  • ठाणे में 5.67 फीसदी
  • दिंडोरी में 6.40 फीसदी
  • धुले में 6.92 फीसदी
  • नासिक में 6.45 फीसदी
  • पालघर में 7.95 फीसदी
  • भिवंडी में 4.86 फीसदी
  • मुंबई दक्षिण में 5.34 फीसदी
  • मुंबई उत्तर में 6.19 फीसदी
  • मुंबई उत्तर पश्चिम 6.87 फीसदी
  • मुंबई उत्तर मध्य में 6.01 फीसदी
  • मुंबई दक्षिण मध्य में 7.79 फीसदी

20 May 20249:25:41 AM

संविधान ने दिया वोट देने का अधिकार: उज्जवल निकम

मुंबई उत्तर मध्य लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी उज्जवल निकम ने मतदान के बाद कहा, “मैं लोगों से वोट करने की अपील करता हूं। हमारे संविधान ने हमें वोट देने का अधिकार दिया है।”

20 May 20249:22:01 AM

प्रत्याशी ने ईवीएम को पहनाया माला

मुंबई उत्तर मध्य लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार वर्षा गायकवाड़ और मुंबई दक्षिण से शिवसेना (यूबीटी) सांसद और प्रत्याशी अरविंद सावंत ने अपना वोट डाला। नासिक से निर्दलीय प्रत्याशी शांतिगिरी महाराज ने एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डालने के बाद वोटिंग मशीन पर माला पहनाई।

20 May 20249:11:55 AM

राजकुमार राव ने मतदान की अपील की

अभिनेता राजकुमार राव ने मुंबई में अपना वोट डाला। उन्होंने कहा कि यह हमारे देश के प्रति एक बड़ी जिम्मेदारी है। हमें मतदान करना चाहिए। हमारे माध्यम से अगर लोग प्रभावित हो सकते हैं तो निश्चित रूप से यह सबसे बड़ी बात है जो हम लोगों को जागरूक करने के लिए कर सकते हैं। इसलिए मुझे बहुत खुशी है कि चुनाव आयोग ने मुझे राष्ट्रीय प्रतीक के रूप में चुना और मैं सभी से अपील करता हूं कि कृपया बाहर आएं और अपना वोट डालें… हम सभी चाहते हैं कि हमारा देश आगे बढ़े, चमके पहले से ही चमक रहा है, मुझे यकीन है कि यह और भी अधिक चमकने वाला है।”

20 May 20249:09:18 AM

शोभा खोटे ने डाला वोट

दिग्गज अभिनेत्री शोभा खोटे ने मतदान के बाद कहा कि, “मैंने सही उम्मीदवार को वोट दिया है। मैंने घर-घर जाकर वोट करने का विकल्प नहीं चुना और यहां वोट दिया ताकि लोग प्रेरित हों और बाहर आएं और वोट करें।”

20 May 20249:07:07 AM

जान्हवी कपूर ने डाला वोट

बॉलीवुड अभिनेत्री जान्हवी कपूर और सान्या मल्होत्रा ने भी वोट डाला। बीएमसी कमिश्नर भूषण गगरानी ने भी अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।

20 May 20249:02:48 AM

मतदान के बाद क्या बोले पीयूष गोयल?

अपना वोट डालने के बाद केंद्रीय मंत्री और मुंबई उत्तर लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी पीयूष गोयल ने कहा, “इस चुनाव ने मुझे कई लोगों से मिलने और उनका आशीर्वाद लेने का मौका दिया है। एक मुंबईकर होने के नाते, जिस तरह से लोगों ने मेरी मेजबानी की है वह अद्भुत है। मेरे परिवार के सदस्य अपने मतदान के अधिकार का प्रयोग करने के लिए विदेश से आए हैं…”

20 May 20248:46:03 AM

आरबीआई गवर्नर ने की मतदान की अपील

मतदान करने के बाद आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा, “यह हर भारतीय के लिए बहुत गर्व का क्षण है। 140 करोड़ लोगों के चुनाव में भाग लेना गर्व का क्षण है। आज मतदान की प्रक्रिया बहुत सहज थी और मैं भारत के चुनाव आयोग और देशभर में काम कर रहे सभी अधिकारियों को बधाई देता हूं। इन चुनावों में मतदान करना वास्तव में प्रत्येक भारतीय के लिए गर्व का क्षण है। मैं प्रत्येक मतदाता से अपील करता हूं कि वे बाहर आएं और मतदान करें।

20 May 20248:06:07 AM

पहले मंदिर जाऊंगा फिर वोट डालूंगा: उज्ज्वल निकम

मुंबई उत्तर मध्य लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी उज्ज्वल निकम ने कहा, “पहले मैं एक मंदिर जाऊंगा और फिर अपना वोट डालूंगा और उसके बाद मैं अपने निर्वाचन क्षेत्र में मतदान केंद्रों का दौरा करूंगा। लोकतंत्र में मतदान एक त्योहार है और मुझे उम्मीद है सभी मुंबईवासी अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।”

20 May 20248:02:29 AM

आशीष शेलार ने की मतदान की अपील

मुंबई बीजेपी अध्यक्ष आशीष शेलार ने कहा, “मैं मतदाताओं से अपील करता हूं कि वे हर पांच साल बाद आने वाले लोकतंत्र के इस त्योहार में भाग लें। चुनाव आयोग ने अच्छी व्यवस्था की है और लोगों को ईसीआई के दिशानिर्देशों का पालन करना चाहिए… मैंने लोगों में बीजेपी के लिए उत्साह देखा है, खासकर पीएम मोदी के रोड शो में। महायुति (मुंबई में) सभी छह सीटें जीतेगी।

20 May 20247:59:27 AM

वोट डालने पहुंचे पीयूष गोयल

केंद्रीय मंत्री और मुंबई उत्तर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी पीयूष गोयल ने मुंबई के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला।

20 May 20247:47:08 AM

फरहान और जोया ने किया मतदान

20 May 20247:42:22 AM

मेरा भारत विकसित और मजबूत हो: अक्षय कुमार

 मतदान करने के बाद अभिनेता अक्षय कुमार ने कहा कि, मैं चाहता हूं कि मेरा भारत विकसित और मजबूत हो। मैंने इसे ध्यान में रखते हुए वोट दिया। भारत को जो सही लगता है, उसके लिए वोट करना चाहिए…मुझे लगता है कि मतदान प्रतिशत अच्छा रहेगा…”

20 May 20247:31:51 AM

वोट डालने पहुंचे अक्षय कुमार

उद्योगपति अनिल अंबानी ने मुंबई में मतदान किया। अभिनेता अक्षय कुमार भी वोट डालने पोलिंग बूथ पहुंचे। मुंबई दक्षिण से शिवसेना प्रत्याशी यामिनी जाधव ने भी अपना मतदान किया।

20 May 20247:13:03 AM

शिवसेना प्रत्याशी ने क्या कहा?

दक्षिण मुंबई से शिवसेना उम्मीदवार यामिनी जाधव ने कहा कि, “मैं सभी को संदेश देना चाहूंगी कि आपका वोट किसी ऐसे व्यक्ति को जाना चाहिए जो काम करता है और विकास करता है। संविधान ने आपको वोट देने और अपने मताधिकार का प्रयोग करने का अधिकार प्रदान किया है।” यामिनी के खिलाफ शिवसेना (यूबीटी) के सांसद अरविंद सावंत हैं।

20 May 20247:02:53 AM

मतदान करने पहुंचे अनिल अंबानी

रिलायंस ग्रुप के चेयरमैन अनिल अंबानी मुंबई के एक मतदान केंद्र पर कतार में खड़े होकर मतदान के लिए इंतजार करते दिखे।

20 May 20247:00:43 AM

इन सीटों पर मतदान

धुले, डिंडोरी, नासिक, पालघर, भिवंडी, कल्याण, थाणे, मुंबई उत्तर, मुंबई उत्तर-पश्चिम, मुंबई उत्तर-पूर्व, मुंबई उत्तर- मध्य, मुंबई दक्षिण-मध्य और मुंबई दक्षिण।