News TOP STORIES उत्तर प्रदेश उत्तराखण्ड छत्तीसगढ़ झारखंड नयी दिल्ली पंजाब पटना बंगाल बिहार मध्य प्रदेश महाराष्ट्र रांची राजस्थान राष्ट्रीय

Lok Sabha Election Result 2024: रुझानों में बहुमत से दूर BJP सियासी हलचल तेज नड्डा से मिलने पहुंचे अमित शाह


 

4 Jun 20243:17:41 PM

Lok Sabha Election Result पीएम मोदी और शाह ने टीडीपी चीफ को किया फोन

पीएम मोदी और अमित शाह ने टीडीपी चीफ चंद्रबाबू नायडू को फोन कर उन्हें आंध्र प्रदेश में 16 सीट पर आगे चलने के लिए बधाई दी है। दरअसल, नायडू केंद्र में किंगमेकर की भूमिका निभा सकते हैं।

4 Jun 20242:58:53 PM

Lok Sabha Election Result: चित्रदुर्ग लोकसभा सीट पर भाजपा ने दर्ज की जीत

कर्नाटक की चित्रदुर्ग लोकसभा सीट पर भाजपा ने जीत दर्ज की है। भाजपा उम्मीदवार गोविंद मकथप्पा करजोल ने अपने निकटतम कांग्रेस उम्मीदवार बी.एन.चंद्रप्पा को 48121 वोटों के अंतर से मात दी है। चुनाव आयोग के मुताबिक, गोविंद मकथप्पा करजोल को कुल 684890 वोट मिले, जबकि कांग्रेस उम्मीदवार को 636769 मत मिले।

4 Jun 20242:52:30 PM

बेंगलुरु दक्षिण से तेजस्वी सूर्या आगे

 कर्नाटक के बेंगलुरु दक्षिण लोकसभा सीट पर भाजपा के तेजस्वी सूर्या 241104 वोटों से आगे चल रहे हैं। सूर्या को दोपहर 2 बजकर 50 मिनट तक 677074 वोट मिले हैं। वहीं, कांग्रेस उम्मीदवार सौम्या रेड्डी को अब तक कुल 435970 वोट मिले हैं।

4 Jun 20242:22:49 PM

Lok sabha Results: चरणजीत सिंह चन्नी ने दर्ज की जीत

पंजाब के पूर्व सीएम और कांग्रेस उम्मीदवार चरणजीत सिंह चन्नी ने जालंधर लोकसभा सीट से जीत हासिल की। उन्होंने भाजपा उम्मीदवार सुशील कुमार रिंकू को 1,75,993 वोटों के अंतर से हराया।

4 Jun 20242:06:03 PM

Lok sabha Election Result 2024 जेडीयू ने बताया- कहां रहेंगे नीतिश कुमार

जेडीयू ने साफ कर दिया है कि नीतिश कुमार और उनकी पार्टी एनडीए के साथ ही रहेंगे।

4 Jun 20242:05:20 PM

Lok Sabha Election Result 2024 LIVE: उमर अब्दुल्ला ने मान ली हार

उमर अब्दुल्ला ने अपनी हार मान ली है। उन्होंने कहा कि मैं अपनी हार स्वीकार करता हूं और उन्होंने इंजीनियर राशिद को बधाई भी दी।

4 Jun 20242:01:13 PM

Lok sabha Election Result 2024 भाजपा की दो सीटों पर जीत, चुनाव आयोग ने की घोषणा

भाजपा ने दो सीटों पर जीत हासिल कर ली है। चुनाव आयोग ने सूरत और जयपुर में पार्टी उम्मीदवारों की जीत की घोषणा की।

4 Jun 20241:57:37 PM

Lok sabha Results: जयराम रमेश का पीएम पर हमला, बोले- नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा दें मोदी

लोकसभा चुनावों में भाजपा अभी बहुमत के आंकड़े से काफी पीछे चल रही है। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने प्रधानमंत्री मोदी से इस्तीफा देने की मांग कही है। जयराम रमेश ने कहा कि यह साबित हो गया है कि निवर्तमान प्रधानमंत्री भूतपूर्व प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं। अब वो नैतिक जिम्मेदारी लें और इस्तीफा दें।

4 Jun 20241:52:03 PM

Lok sabha Results रुझानों में 300 पार हुई एनडीए

रुझानों में एक बार फिर एनडीए 300 पार हो गई है। हालांकि, भाजपा 238 सीटों पर आगे चल रही है।

4 Jun 20241:40:12 PM

Lok Sabha Election Result रुझानों में कई दिग्गज नेता चल रहे पीछे

रुझानों में कई दिग्गज नेता चुनाव हार रहे हैं। थरूर, अधीर रंजन, स्मृति ईरानी समेत कई दिग्गज पीछे चल रहे हैं।

4 Jun 20241:30:21 PM

Lok Sabha Election Result 2024 LIVE: बिहार में नीतिश का जलवा कायम, पार्टी 15 सीटों पर आगे

बिहार में नीतिश कुमार का जलवा कायम दिख रहा है। जेडीयू 15 सीटों पर आगे चल रही है।

4 Jun 20241:19:33 PM

Lok sabha Chunav result 2024 रुझाने में शशि थरूर को बड़ा झटका, भाजपा उम्मीदवार से चल रहे पीछे

रुझाने में शशि थरूर को झटका लगा है। थरूर भाजपा उम्मीदवार राजीव चंद्रशेखर से पीछे चल रहे हैं।

4 Jun 20241:06:41 PM

Lok Sabha Election Result 2024 LIVE: रुझानों में भाजपा को 62 सीटों का नुकसान

रुझानों में भाजपा को 62 सीटों का नुकसान होता दिख रहा है। यूपी और बंगाल में सबसे ज्यादा नुकसान हो रहा है।

4 Jun 202412:54:44 PM

Lok Sabha Election Result खडूर साहिब सीट से अमृतपाल सिंह 1 लाख वोटों से आगे

पंजाब की खडूर साहिब सीट से अमृतपाल सिंह 1 लाख वोटों से आगे निकल गए हैं। खालिस्तान समर्थक अमृतपाल एनएसए के तहत असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद है।

4 Jun 202412:43:13 PM

Lok sabha Chunav result 2024 बंगाल में अधीर रंजन चौधरी को झटका, युसुफ पठान से चल रहे पीछे

बंगाल की बेहरामपुर सीट से अधीर रंजन चौधरी को झटका लगता दिख रहा है। युसुफ पठान कांटे की टक्कर दे रहे हैं। पठान 600 वोटों से आगे चल रहे हैं।

4 Jun 202412:31:37 PM

Lok Sabha Election Result 2024 LIVE: बंगाल में ममता का जलवा, भाजपा को नुकसान

बंगाल में ममता का जलवा, भाजपा को नुकसान हो रहा है। टीएमसी को 32 सीट मिलती दिख रही है।

4 Jun 202412:22:17 PM

Lok Sabha Election Result 2024 LIVE: रुझानों में एनडीए को बहुमत मिला, I.N.D.I.A 250 पर अटकी

रुझानों में एनडीए को बहुमत मिलता दिख रहा है। जबकि I.N.D.I.A 250 पर अटका है।

4 Jun 202412:11:38 PM

Lok Sabha Election Result 2024 LIVE: मेरठ से अरुण गोविल हुए पीछे

मेरठ से अरुण गोविल फिर से पीछे हो गए हैं।

4 Jun 202411:50:07 AM

Lok Sabha Election Result 2024 LIVE: महबूबा मुफ्ती और उमर अब्दुल्ला हार रहे अपनी सीट

महबूबा मुफ्ती और उमर अब्दुल्ला अपनी सीट से पीछे चल रहे हैं। रुझानों में उमर 58 हजार तो महबूबा लगभग 1.5 लाख वोटों से पीछे हैं।

4 Jun 202411:40:01 AM

Lok sabha Chunav result 2024 भाजपा बहुमत से काफी पीछे, 236 सीटों पर आगे

रुझानों में भाजपा बहुमत से काफी पीछे हो गई है। फिलहाल पार्टी 236 सीटों पर आगे है।

4 Jun 202411:29:17 AM

Lok sabha Chunav result 2024 सभी 543 सीटों पर रुझान आए

चुनाव आयोग ने सभी 543 सीटों पर रुझान जारी कर दिए हैं। रुझानों में एनडीए को बहुमत मिल रहा है, लेकिन भाजपा बुहमत से काफी पीछे है।

4 Jun 202411:13:40 AM

Lok Sabha Election Result 2024 LIVE: इंदौर में रिकॉर्ड बनाने जा रहा NOTA

इंदौर में NOTA को 80 हजार वोट मिले हैं। कांग्रेस उम्मीदवार द्वारा नाम वापिस लेने के बाद पार्टी ने नोटा को वोट देने की अपील की थी। यहां भाजपा उम्मीदवार शंकर लालवानी करीब 4 लाख वोटों से आगे हैं।

4 Jun 202411:06:19 AM

Lok Sabha Election Result 2024 LIVE: महाराष्ट्र के रुझानों में I.N.D.I.A को बढ़त

महाराष्ट्र के रुझानों में I.N.D.I.A को बढ़त मिलती दिख रही है। एनडीए को बड़ा नुकसान हो रहा है।

4 Jun 202410:51:04 AM

Lok Sabha Election Result 2024 LIVE: स्मृति ईरानी अमेठी से चल रही पीछे

रुझानों में अमेठी से स्मृति ईरानी पीछे चल रही हैं। यहां से कांग्रेस उम्मीदवार किशोरीलाल 19 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं।

4 Jun 202410:40:18 AM

Lok sabha Chunav result 2024 यूपी के रुझानों में समाजवादी पार्टी 34 सीटों पर आगे

यूपी के रुझानों में समाजवादी पार्टी 34 सीटों पर आगे चल रही है। यहां I.N.D.I.A गठबंधन 42 सीटों पर आगे है।

4 Jun 202410:28:56 AM

Lok Sabha Election Result 2024 LIVE: हरियाणा में बड़ा उलटफेर, भाजपा से आगे निकली कांग्रेस

हरियाणा में बड़ा उलटफेर देखने को मिल रहा है। कांग्रेस भाजपा से आगे निकल गई है। कांग्रेस 5, भाजपा 4 तो AAP 1 सीट पर आगे है।

4 Jun 202410:12:13 AM

Lok sabha Chunav Result 2024 कांग्रेस का पीएम मोदी पर हमला

कांग्रेस महासचिव और संचार प्रभारी जयराम रमेश ने पीएम मोदी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि ये रुझान बताते हैं कि वर्तमान पीएम भूतपूर्व प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं। यह उनकी नैतिक और राजनीतिक हार है।

4 Jun 202410:08:20 AM

Lok Sabha Election Result 2024 LIVE: वाराणसी से पीएम मोदी काफी आगे हुए

वाराणसी से पीएम मोदी काफी आगे हुए। पीएम 9 हजार वोटों से आगे हुए।

4 Jun 202410:00:40 AM

Lok Sabha Election Result 2024 LIVE: रुझानों में फिर NDA को बहुमत

रुझानों में एनडीए को फिर से बहुमत मिल गया है। I.N.D.I.A. अब 221 सीटें पर आगे है।

4 Jun 20249:53:35 AM

Lok Sabha Election Result 2024 LIVE: रुझानों में फिर से एनडीए को बहुमत

रुझानों में फिर से एनडीए को बहुमत मिल गया है। एनडीए को 273 सीटें मिल गई है।

4 Jun 20249:34:58 AM

Lok sabha Chunav result 2024 रुझानों में एनडीए और I.N.D.I.A में कांटे की टक्कर

रुझानों में एनडीए और I.N.D.I.A में कांटे की टक्कर दिख रही है। एनडीए को 260 तो I.N.D.I.A को 233 सीटें मिलती दिख रही है।

4 Jun 20249:24:03 AM

Lok Sabha Election Result 2024 LIVE: वाराणसी में बड़ा उलटफेर, पीएम मोदी चल रहे पीछे

वाराणसी में बड़ा उलटफेर, पीएम मोदी चल रहे पीछे।

4 Jun 20249:13:07 AM

Lok Sabha Election Result 2024 LIVE चांदनी चौक में जेपी अग्रवाल आगे

चांदनी चौक में कांग्रेस के जेपी अग्रवाल आगे।

4 Jun 20249:03:53 AM

Lok sabha Chunav result 2024 कर्नाटक में भी NDA का जलवा

कर्नाटक में भी NDA का जलवा देखने को मिल रहा है। कंगना, गडकरी और पवन सिंह आगे चल रहे हैं।

4 Jun 20248:53:42 AM

Lok Sabha Election Result 2024 LIVE: यूपी के पीलीभीत से सपा उम्मीदवार आगे

यूपी के पीलीभीत सीट से सपा उम्मीदवार भगवत सरण अग्रवाल आगे चल रहे हैं।

4 Jun 20248:48:25 AM

Lok sabha Chunav result 2024 मेरठ से अरुण गोविल आगे चल रहे

मेरठ से अरुण गोविल आगे चल रहे हैं।

4 Jun 20248:46:57 AM

Lok Sabha Election Result 2024 LIVE एनडीए अब 240 सीटों पर आगे हुआ, I.N.D.I.A 126 पर आगे

रुझानों में एनडीए अब 240 सीटों पर आगे हो गया है। I.N.D.I.A 126 पर आगे है।

4 Jun 20248:44:03 AM

Lok Sabha Election Result 2024 LIVE: ज्योतिरादित्या सिंधिया गुणा से आगे

ज्योतिरादित्या सिंधिया गुणा से आगे चल रहे हैं।

4 Jun 20248:43:01 AM

Lok sabha Election Result 2024 शिवराज सिंह विदिशा से आगे, भूपेश बघेल ने भी अपनी सीट पर बनाई बढ़त

मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह विदिशा से आगे चल रहे हैं। वहीं, छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने भी अपनी सीट पर बढ़त बना ली है।

4 Jun 20248:40:28 AM

Lok Sabha Election Result 2024 LIVE: कंगना रनौत मंडी से चल रही आगे

कंगना रनौत मंडी लोकसभा सीट से आगे चल रही हैं। यहां विक्रमादित्या सिंह पीछे चल रहे हैं।

4 Jun 20248:38:39 AM

Lok sabha Chunav result 2024 कांग्रेस के गढ़ छिंदवाड़ा में भाजपा को बढ़त

मध्यप्रदेश में कांग्रेस के गढ़ छिंदवाड़ा में भाजपा को बढ़त। कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ पीछे चल रहे हैं।

4 Jun 20248:34:35 AM

Lok Sabha Election Result 2024 LIVE: एनडीए को रुझानों में 233 सीटें तो I.N.D.I.A को 114 सीटें

एनडीए को रुझानों में 233 सीटें मिल रही है। I.N.D.I.A को 114 सीटें मिल रही है।

4 Jun 20248:33:02 AM

Lok sabha Chunav result 2024 करनाल में बड़ा उलटफेर, पूर्व सीएम मनोहर लाल पीछे

हरियाणा के रुझानों में करनाल में बड़ा उलटफेर देखने को मिल रहा है। पूर्व सीएम मनोहर लाल पीछे चल रहे हैं।

4 Jun 20248:30:33 AM

Lok Sabha Election Result 2024 LIVE: NDA को रुझानों में 200 पार सीटें

रुझानों में NDA को 205 सीटें मिल गई हैं। वहीं, I.N.D.I.A को 87 सीटें मिली है।

4 Jun 20248:25:59 AM

Lok Sabha Election Result 2024 LIVE: रुझानों में एनडीए 100 पार, I.N.D.I.A को झटका

रुझानों में एनडीए 140 सीटों पर आगे है। I.N.D.I.A को बड़ा झटका लगा है और वो केवल 60 सीटों पर आगे है।

4 Jun 20248:23:15 AM

Lok Sabha Election Result 2024 LIVE: शिमला में कांग्रेस आगे चल रही है

शिमला में कांग्रेस आगे चल रही है और भाजपा पीछे है। यहां विनोद सुल्तानपुरी आगे हैं।

4 Jun 20248:20:34 AM

Lok sabha Chunav result 2024 दिल्ली की सभी सीटों पर भाजपा आगे

रुझानों में दिल्ली की सभी सीटों पर भाजपा आगे चल रही है।

4 Jun 20248:18:58 AM

Lok Sabha Election Result 2024 LIVE: I.N.D.I.A 44 सीटों पर आगे, एनडीए 24 पर

रुझानों में I.N.D.I.A 44 सीटों पर आगे तो वहीं एनडीए 24 पर आगे।

4 Jun 20248:15:49 AM

Lok Sabha Election Result 2024 LIVE: रुझानों में बड़ा उलटफेर, I.N.D.I.A को बढ़त

रुझानों में बड़ा उलटफेर देखने को मिल रहा है, I.N.D.I.A को एनडीए पर बड़ी बढ़त मिल गई है।

4 Jun 20248:10:01 AM

Lok sabha Chunav result 2024 एनडीए 10 सीटों पर आगे चल रही है और I.N.D.I.A 5 सीटों पर आगे

एनडीए 10 सीटों पर आगे चल रही है और I.N.D.I.A 5 सीटों पर आगे है।

4 Jun 20248:08:31 AM

Lok Sabha Election Result 2024 LIVE: एनडीए 7 तो I.N.D.I.A 5 सीटों पर आगे

रुझानों में एनडीए 7 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, I.N.D.I.A 5 सीटों पर आगे चल रही है।

4 Jun 20248:07:06 AM

Lok Sabha Election Result 2024 LIVE: भाजपा को रुझानों में 7 सीटों पर बढ़त

रुझान आने शुरू हो गए हैं। भाजपा को रुझानों में 7 सीटों पर बढ़त मिल गई है।

4 Jun 20248:01:53 AM

Lok sabha Election Result 2024 वोटों की गिनती शुरू हुई

वोटों की गिनती शुरू हो गई है। थोड़ी देर में पहला रुझान सबके सामने होगा।

4 Jun 20247:56:25 AM

Lok Sabha Election Result 2024 LIVE: इतिहास में 2024 का चुनाव सबसे लंबा

1951-52 में देश में 120 दिनों तक चलने वाला सबसे लंबा चुनाव था। उसके बाद 2024 में 44 दिनों तक चुनाव प्रक्रिया चली।

4 Jun 20247:53:02 AM

Lok sabha Chunav result 2024 कुछ ही मिनटों में आएगा पहला रुझान

कुछ ही मिनटों में लोकसभा चुनाव का पहला रुझान सामने आ जाएगा।

4 Jun 20247:49:28 AM

Lok Sabha Election Result 2024 LIVE: गांधीनगर से कांग्रेस उम्मीदवार ने जीत का किया दावा

गांधीनगर लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार सोनल पटेल ने कहा कि हमें यहां अच्छे नतीजों की उम्मीद है। कांग्रेस न केवल गुजरात में बल्कि पूरे भारत में बहुत अच्छे नतीजे लाएगी। इस बार मतदाता भाजपा के साथ नहीं हैं।

4 Jun 20247:44:15 AM

Lok Sabha Election Result 2024 LIVE: बिहार में काउंटिंग से पहले भाजपा नेता करा रहे पूजा

बिहार में काउंटिंग से पहले भाजपा नेता पूजा अर्चना करा रहे हैं।

4 Jun 20247:37:33 AM

Lok Sabha Election Result 2024 LIVE: खरगे ने अधिकारियों को लिखा खुला पत्र

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने देश के अधिकारियों (ब्यूरोक्रेसी) को एक खुला पत्र लिखा, जिसमें उनसे संविधान का पालन करने और बिना किसी डर, पक्षपात व किसी के प्रति दुर्भावना के देश की सेवा करने का आग्रह किया गया है।

4 Jun 20247:28:26 AM

Lok Sabha Election Result 2024 LIVE: कांग्रेस मुख्यालय में भी जश्न की तैयारी

एग्जिट पोल को नकारते हुए कांग्रेस अपनी जीत का दावा कर रही है। कांग्रेस मुख्यालय में भी जश्न की तैयारी शुरू हो गई है।

4 Jun 20247:22:04 AM

गुजरात के आणंद जिले में स्ट्रांग रूम खोला गया

गुजरात में मतगणना से पहले आणंद जिले में स्ट्रांग रूम को खोल दिया गया है। कुछ ही देर में वोटों की गिनती शुरू हो जाएगी।

4 Jun 20247:17:38 AM

Lok sabha Chunav result 2024 नतीजों से पहले बांसुरी स्वराज ने बिड़ला मंदिर में पूजा-अर्चना की

नई दिल्ली लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार बांसुरी स्वराज ने चुनावी नतीजों से पहले आज बिड़ला मंदिर में पूजा-अर्चना की।

4 Jun 20247:13:01 AM

Lok Sabha Election Result 2024 LIVE: लोगों का फैसला हमें स्वीकार होगाः मनीष तिवारी

चंडीगढ़ से कांग्रेस सांसद और पार्टी उम्मीदवार मनीष तिवारी ने कहा कि आज मंगलवार है और हनुमान जी का दिन है। लोगों ने अपनी राय जाहिर कर दी है। राय ईवीएम में बंद है। ईवीएम खुलेगी और राय सामने आएगी। जनता का जो भी फैसला होगा, उसे सभी को सम्मान के साथ स्वीकार करना चाहिए।

4 Jun 20247:07:08 AM

Lok Sabha Election Result 2024 LIVE: गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि भाजपा हर हाल में जीतने वाली है

केंद्रीय मंत्री और राजस्थान के जोधपुर से भाजपा उम्मीदवार गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि भाजपा हर हाल में जीतने वाली है। उन्होंने कहा कि 2023 के विधानसभा चुनाव से भाजपा को जिताने की श्रृंखला को जारी रखते हुए सभी कार्यकर्ता इस आखिरी दिन अपनी मेहनत को सफल बनाने के लिए आगे बढ़ रहे हैं।

4 Jun 20247:02:30 AM

Lok sabha Election Result 2024 हमें 400 पार सीटें ही मिलेंगीः माधवी लता

हैदराबाद से भाजपा उम्मीदवार माधवी लता ने नतीजों से पहले भाजपा की बड़ी जीत का दावा किया। उन्होंने कहा कि देश नतीजों का इंतजार कर रहा है और हमें 400 पार सीटें ही मिलेंगी।

4 Jun 20246:57:24 AM

Lok sabha Chunav result मतगणना से पहले अखिलेश का बड़ा आरोप- कार्यकर्ताओं को किया जा रहा नजरबंद

मतगणना से पहले सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने बड़ा आरोप लगाया है। अखिलेश ने सर्वोच्च न्यायालय और चुनाव प्रमुख से तत्काल संज्ञान लेने की मांग करते हुए कहा कि मिर्जापुर, अलीगढ़, कन्नौज के अलावा उत्तर प्रदेश के कई जिलों में जिलाधिकारी व पुलिस प्रशासन विपक्ष के राजनीतिक कार्यकर्ताओं को घरों में नजरबंद कर रही है।

4 Jun 20246:52:21 AM

Lok sabha Election Result 2024 भाजपा उम्मीदवार प्रवीण खंडेलवाल ने मतगणना से पहले की पूजा

चांदनी चौक से भाजपा उम्मीदवार प्रवीण खंडेलवाल ने मतगणना से पहले दिल्ली के गौरी शंकर मंदिर में पूजा की।

4 Jun 20246:46:13 AM

Lok sabha Chunav result 2024 कांग्रेस के आरोपों का मुख्य चुनाव आयोग ने शायराना अंदाज में दिया जवाब

कांग्रेस के आरोपों का मुख्य चुनाव आयोग राजीव कुमार ने शायराना अंदाज में जवाब दिया है। कांग्रेस ने आरोप लगाया था कि इलेक्शन के दौरान चुनाव आयोग लापता रहा था, जिसपर राजीव कुमार ने कहा कि अगर आरोप लगाने है तो सबूत भी दो।

— Election Commission of India (@ECISVEEP) June 3, 2024

4 Jun 20246:32:34 AM

Lok sabha Election Result 2024: कांग्रेस का दावा- इंडी गठबंधन ही बनाएगा सरकार

Lok sabha Election Result 2024: कांग्रेस का दावा- इंडी गठबंधन ही बनाएगा सरकार

कांग्रेस ने दावा किया है कि इंडी गठबंधन ही इस बार सरकार बनाएगी। कांग्रेस ने कहा कि सारे एग्जिट पोल इस बार फेल होंगे।

4 Jun 20246:20:33 AM

Lok sabha result: छत्तीसगढ़ में भाजपा नेताओं ने जीत के जश्न के लिए 201 किलो लड्डू मंगवाए

छत्तीसगढ़ के रायपुर में जीत का जश्न मनाने के लिए भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने 201 किलो लड्डू अभी से मंगवा लिए हैं। आज लोकसभा चुनाव 2024 के लिए मतगणना होगी।

4 Jun 20246:18:08 AM

Lok sabha Election Result 2024 लोकसभा चुनाव की मतगणना के चलते कठुआ में सुरक्षा कड़ी

लोकसभा चुनाव की मतगणना के चलते जम्मू-कश्मीर के कठुआ के मतगणना केंद्र पर सुरक्षा बढ़ा दी गई।

4 Jun 20246:07:24 AM

Lok sabha Chunav Result 2024 नागपुर में चुनाव परिणामों के चलते सुरक्षा बढ़ी

महाराष्ट्र के नागपुर में चुनाव परिणामों के चलते मतगणना केंद्र पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। लोकसभा चुनाव के लिए मतगणना सुबह 8 बजे शुरू होगी।

4 Jun 20246:03:46 AM

Lok Sabha Election Result 2024 LIVE: आज एग्जिट पोल की पोल खुल जाएगीः राजेश ठाकुर

झारखंड कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने नतीजों से पहले कहा कि आज देश का भविष्य तय होगा। जनता देश का भविष्य तय करेगी और आज एग्जिट पोल की पोल खुल जाएगी।

4 Jun 20245:54:44 AM

Lok Sabha Election Results 2024 एग्जिट पोल के मुताबिक भाजपा करेगी 300 पार

एग्जिट पोल के मुताबिक भाजपा एक बार फिर तीन सौ पार करेगी और 305 से 315 सीटों के साथ बहुमत हासिल कर सकती है। वहीं, कांग्रेस 62-72 से अधिक सीटें जीत सकती है।

4 Jun 20245:52:47 AM

Lok sabha Election Result 2024 एग्जिट पोल में महाराष्ट्र में कड़ी टक्कर का है अनुमान

एग्जिट पोल में महाराष्ट्र में कड़ी टक्कर का अनुमान जताया गया है। हालांकि, आज चुनावी नतीजों में ये साफ हो जाएगा कि वहां कौन किसपर भारी है।

4 Jun 20245:48:00 AM

Lok sabha Chunav result 2024 एग्जिट पोल को कांग्रेस ने नकारा

लोकसभा चुनाव में वोटिंग खत्म होने के बाद एग्जिट पोल में भाजपा को बड़ी जीत का अनुमान जताया गया है। हालांकि, कांग्रेस ने इसे फर्जी बताया है।

4 Jun 20245:47:33 AM

Lok Sabha Election Results 2024 हाई प्रोफाइल सीट पर केंद्रीय मंत्री की प्रतिष्ठा दांव पर

महाराष्ट्र की मुंबई नॉर्थ लोकसभा सीट की गिनती वीआईपी सीटों में होती है। यहां से कैबिनेट मंत्री पीयूष गोयल चुनावी मैदान में हैं।

4 Jun 20245:21:46 AM

Lok sabha Chunav result 2024 live कोई भी शरारत करने की कोशिश करेगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी

लोकसभा चुनाव 2024 की मतगणना की तैयारी पर अयोध्या के आईजी प्रवीण कुमार ने कहा कि चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार आवश्यक प्रबंध कर लिए गए हैं…CCTV लगा दिए गए हैं…सुरक्षा बलों को ब्रीफिंग कर दी गई है…किसी भी अप्रिय घटना पर नजर रखी जाएगी और जो कोई भी शरारत करने की कोशिश करेगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

4 Jun 20245:15:31 AM

Lok Sabha Election 2024 Result LIVE मतगणना से पहले पूरे देश में सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम

लोकसभा चुनाव 2024 की मतगणना में अब कुछ ही घंटे का समय शेष बचा है। मंगलवार (4 जून) को सुबह 8 बजे से वोटों की काउंटिंग शुरू हो जाएगी इसको लेकर चुनाव आयोग ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। मतगणना से पहले किसी भी तरह की अप्रिय घटना ना हो इसके लिए पूरे देश में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

4 Jun 20245:09:38 AM

Lok Sabha Election 2024 नतीजों का काउंटडाउन शुरू

लोकसभा चुनाव के आज नतीजे आने वाले हैं। सुबह आठ बजे वोटों की गिनती शुरू होगी और कुछ ही घंटों में साफ हो जाएगा कि किसकी सरकार केंद्र में बनेगी।