News TOP STORIES उड़ीसा उत्तर प्रदेश नयी दिल्ली पटना बंगाल बिहार भदोही, ज्ञानपुर रांची राष्ट्रीय लखनऊ

Lok Sabha Election Voting: छठे चरण में सुबह 11 बजे तक 2576 मतदान


नई दिल्ली। सात चरण में होने वाले लोकसभा चुनाव 2024 के छठे चरण में 25 मई को आठ राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की कुल 58 सीटों पर मतदान है। छठे चरण में 889 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। इस चरण में बिहार की आठ, हरियाणा की सभी दस, झारखंड की चार, दिल्‍ली की सभी सात, ओडिशा की छह, उत्तर प्रदेश की 14, पश्चिम बंगाल की आठ और जम्‍मू-कश्‍मीर की एक सीट पर वोटिंग है। मतदान का समय सुबह सात बजे से शाम 6 बजे तक है।

25 May 20241:06:58 PM

Lok Sabha Election: भाजपा की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा ने किया मतदान

भाजपा की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा ने मतदान किया। लोकसभा चुनाव के लिए अपना वोट डालने के बाद नूपुर दिल्ली के एक मतदान केंद्र से निकलती दिखीं।

25 May 202412:17:01 PM

Lok Sabha Chunav 2024: सीडीएस चौहान ने किया मतदान

Lok Sabha Chunav 2024 voting LIVE: चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान और उनकी पत्नी अनुपमा चौहान ने दिल्ली के एक मतदान केंद्र पर मतदान किया।

25 May 202412:14:34 PM

Odisha Chunav 2024: ओडिशा में सुबह 11 बजे तक 21.32 फीसदी वोटिंग

Odisha Chunav 2024 Phase 6 Voting: ओडिशा में राज्य विधानसभा के तीसरे चरण के चुनाव में सुबह 11 बजे तक 21.32% मतदान हुआ। ओडिशा में विधानसभा की 42 सीटों पर मतदान हो रहा है।

25 May 202412:06:47 PM

Lok Sabha Chunav 2024: वोट डालने के बाद क्या बोले केजरीवाल?

LIVE Voting Lok Sabha Election 2024 : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, मैं जनता से अपील करना चाहता हूं कि वोट जरूर डालें, अपने मत के अधिकार का जरूर इस्तेमाल करें। मैं समझता हूं कि भारी संख्या में लोग तानाशाही, महंगाई और बेरोजगारी के खलाफ वोट डाल रहे हैं।

25 May 202412:01:49 PM

Lok Sabha Chunav 2024: कपिल सिब्बल ने किया मतदान

Lok Sabha Chunav 2024 voting LIVE: दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2024 के छठे चरण में राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल ने मतदान किया।

25 May 202411:45:21 AM

LIVE Voting Lok Sabha Election 2024: देश में सुबह 11 बजे तक 25.76 फीसदी वोटिंग

Lok Sabha Chunav 2024 voting LIVE: देश के आठ राज्यों में छठे चरण का मतदान जारी है। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार, अरविंद केजरीवाल सहित कई नामचीन लोगों ने मतदान किया। मुख्य चुनाव आयुक्त ने लोगों से बड़ी संख्या में मतदान की अपील की।

सुबह 11 बजे तक मतदान प्रतिशत में

  • यूपी 27.06
  • ओडिशा 21.30
  • जम्मू कश्मीर 23.11
  • झारखंड 27.80
  • पश्चिम बंगाल 36.88
  • बिहार 23.67
  • दिल्ली एनसीआर 21.69
  • हरियाणा 22.09

25 May 202411:40:31 AM

LIVE Voting Lok Sabha Election 2024: दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने किया मतदान

Lok Sabha Chunav 2024 voting LIVE: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल ने एक मतदान केंद्र पर छठे चरण में मतदान किया।

25 May 202411:24:44 AM

LIVE Voting Lok Sabha Election 2024: धरने पर बैठीं महबूबा मुफ्ती, जानिए क्या कहा?

Lok Sabha Chunav 2024 voting LIVE: जम्मू कश्मीर की अनंतनाग में आज मतदान हो रहा है। इस दौरान पीडीपी नेता महबूबा मुफ्ती धरने पर बैठ गई हैं। उन्होंने कहा कि मेरे कई समर्थकों और पोलिंग एजेंट को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मेरे मोबाइल फोन की आउटगोइंग कॉल्स भी बंद कर दी गई हैं। उधर, इस मामले पर पुलिस का जवाब है कि सिर्फ उन्हीं लोगों को सावधानी के तौर पर हिरासत में लिया गया है जो कानून व्यवस्था के लिए खतरा हैं या फिर आतंकियों के पुराने मददगार हैं।

25 May 202411:01:22 AM

LIVE Lok Sabha Election 2024: मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने परिवार सहित डाला वोट

LIVE Voting Lok Sabha Election 2024 : मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने परिवार सहित मतदान किया। उन्होंने कहा कि जब मैंने पहली बार वोट डाला तो मैं अपने पिता के साथ गया था और आज वे 95 साल के हैं, उन्होंने आज मेरे साथ वोट किया। यह मेरे और हर किसी के लिए बहुत गर्व की बात है। मतदाता अपना वोट जरूर डालें। पूरे देश में बहुत अच्छी वोटिंग हो रही है, आप जम्मू-कश्मीर में देखिये, वहां कितनी अच्छी वोटिंग हो रही है।

25 May 202410:58:08 AM

Lok Sabha Chunav 2024 voting LIVE:: रॉबर्ट वाड्रा ने डाला वोट, बदलाव को लेकर कही ये बात

LIVE Voting Lok Sabha Election 2024: दिल्ली। रॉबर्ट वाड्रा ने भी मतदान किया। वोट डालने के बाद उन्होंने कहा, यूथ का यह मानना है कि बदलाव होना चाहिए। सबको मतदान करना चाहिए और INDIA गठबंधन को एक मौका दें…।

25 May 202410:53:28 AM

LIVE Voting Lok Sabha Election 2024: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने किया मतदान

Lok Sabha Chunav 2024 voting LIVE: प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मतदान किया। वोट डालने के बाद उन्होंने कहा, वोट डालना लोकतंत्र के महत्वपूर्ण पर्व पर हमारा अधिकार भी है और हमारा कर्त्तव्य भी है। मैं फूलपुर लोकसभा का मतदाता भी हूं इसलिए मैं अपने परिवार के साथ मतदान करने आया हूं। मैं सबसे अपील करता हूं कि सभी मतदान करने जरूर जाएं।

25 May 202410:40:19 AM

Delhi Lok Sabha Election 2024 Voting राहुल और सोनिया गांधी ने दिल्ली में डाला वोट

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी और पार्टी सांसद राहुल गांधी ने लोकसभा चुनाव के छठे चरण में अपना वोट डाला। वोट डालने के बाद दोनों मां-बेटे ने मतदान केंद्र के बाहर सेल्फी भी ली।

25 May 202410:32:28 AM

Lok Sabha Chunav 2024 voting LIVE: प्रियंका गांधी ने किया मतदान, किया बड़ा दावा

LIVE Voting Lok Sabha Election 2024:दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने मतदान केंद्र अटल आदर्श विद्यालय, लोधी एस्टेट पर अपना वोट डाला। मतदान करने के बाद कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, इंडी गठबंधन ही जीतेगा। महंगाई और बेरोजगारी सबसे बड़े मुद्दे हैं…हम अपने गिले-शिकवे अलग रखकर संविधान के लिए और लोकतंत्र के लिए वोट दे रहे हैं।

#WATCH दिल्ली: मतदान करने के बाद कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, “INDIA गठबंधन ही जीतेगा। महंगाई और बेरोजगारी सबसे बड़े मुद्दे हैं…हम अपने गिले-शिकवे अलग रखकर संविधान के लिए और लोकतंत्र के लिए वोट दे रहे हैं।” https://t.co/iEN9yzWGMj pic.twitter.com/qCjzK5T5Zp

— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 25, 2024

25 May 202410:21:38 AM

LIVE Voting Lok Sabha Election 2024: कपिल देव, महावीर फोगाट, बबीता फोगाट ने डाला वोट

Lok Sabha Chunav 2024 voting LIVE: चरखी दादरी, हरियाणा। लोकसभा चुनाव के छठे चरण में पूर्व पहलवान महावीर फोगाट और भारतीय पहलवान बबीता फोगाट ने मतदान किया। पूर्व भारतीय क्रिकेटर कपिल देव ने अपना मतदान करने के बाद कहा, मुझे बहुत खुशी है कि हम लोकतंत्र में हैं…। लोग अपने निर्वाचन क्षेत्र के लिए सही उम्मीदवार चुनें। यह अधिक महत्वपूर्ण है इससे हमेशा सही लोग आएंगे और देश बेहतर जगह पर जाएगा।

#WATCH दिल्ली: पूर्व भारतीय क्रिकेटर कपिल देव ने अपना मतदान करने के बाद कहा, “मुझे बहुत खुशी है कि हम लोकतंत्र में हैं… लोग अपने निर्वाचन क्षेत्र के लिए सही उम्मीदवार चुनें। यह अधिक महत्वपूर्ण है इससे हमेशा सही लोग आएंगे और देश बेहतर जगह पर जाएगा।” pic.twitter.com/nxYjDqlqHI

— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 25, 2024

25 May 202410:12:23 AM

LIVE Lok Sabha Election 2024: पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने किया मतदान

Lok Sabha Election 2024 live update: लोकसभा चुनाव के छठे चरण में पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने दिल्ली के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला।

25 May 202410:04:38 AM

LIVE Lok Sabha Election 2024: सोनिया गांधी ने किया मतदान

Lok Sabha Election 2024 live update: दिल्ली। कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी और पार्टी सांसद राहुल गांधी ने मतदान किया। वोट डालने के बाद मतदान केंद्र से निकलते समय एक सेल्फी ली।

LIVE Lok Sabha Election 2024: सोनिया गांधी ने किया मतदान

Lok Sabha Election 2024 live update: दिल्ली। कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी और पार्टी सांसद राहुल गांधी ने मतदान किया। वोट डालने के बाद मतदान केंद्र से निकलते समय एक सेल्फी ली।

25 May 20249:54:41 AM

Lok Sabha Chunav 2024: देश में सुबह 9 बजे तक 10.82 फीसदी मतदान

Lok Sabha Chunav 2024 voting LIVE: लोकसभा चुनाव के छठे चरण में आठ राज्यों में मतदान हो रहा है। राजधानी दिल्ली की सभी सात सीटों पर वोटिंग हो रही है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सहित कई मंत्रियों, पूर्व मंत्रियों व दिग्गज नेताओं ने मतदान किया है।

सुबह 9 बजे तक मतदान प्रतिशत में

  • यूपी 12.33
  • ओडिशा 7.43
  • जम्मू कश्मीर 8.89
  • झारखंड 11.74
  • पश्चिम बंगाल 16.54
  • बिहार 9.66
  • दिल्ली एनसीआर 8.94
  • हरियाणा 8.31

25 May 20249:18:36 AM

Lok Sabha Chunav 2024: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया मतदान

Lok Sabha Chunav 2024 voting LIVE: लोकसभा चुनाव 2024 के छठे चरण के मतदान हो रहा है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मतदान किया। वोट डालने के बाद अपनी स्याही लगी उंगली दिखाते हुए। राष्ट्रपति मुर्मू।

#WATCH | President Droupadi Murmu shows her inked finger after casting her vote for #LokSabhaElections2024 at a polling booth in Delhi pic.twitter.com/LTP1l1RCZD

— ANI (@ANI) May 25, 2024

25 May 20248:36:42 AM

Lok Sabha Chunav 2024: AAP ‘पुलिस को धीमी वोटिंग कराने के निर्देश’ आप नेता आतिशी का बड़ा आरोप

LIVE Lok Sabha Election 2024: दिल्ली सरकार में मंत्री और AAP नेता आतिशी ने बताया, हमें आधिकारिक जानकारी मिली है कि कल शाम LG ने दिल्ली पुलिस के अधिकारियों की बैठक बुलाई थी और दिल्ली पुलिस को निर्देश दिए गए थे कि जिस भी इलाके इंडी गठबंधन का गढ़ हैं, उन इलाकों में वोटिंग धीमी की जाए। अगर ऐसा हुआ तो यह स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव का उल्लंघन होगा। इसलिए हमें उम्मीद है कि चुनाव आयोग इस पर संज्ञान लेगा।

#WATCH दिल्ली सरकार में मंत्री और AAP नेता आतिशी ने बताया, “हमें आधिकारिक जानकारी मिली है कि कल शाम LG ने दिल्ली पुलिस के अधिकारियों की बैठक बुलाई थी और दिल्ली पुलिस को निर्देश दिए गए थे कि जिस भी इलाके INDIA गठबंधन का गढ़ हैं, उन इलाकों में वोटिंग धीमी की जाए। अगर ऐसा हुआ तो यह… pic.twitter.com/6RyK9ekNn5

— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 25, 2024

25 May 20248:14:11 AM

LIVE Lok Sabha Election 2024: दुष्यंत चौटाला ने किया मतदान, फिर की ये अपील

Lok Sabha Chunav 2024 voting LIVE: सिरसा, हरियाणा। मतदान करने के बाद हरियाणा के पूर्व उपमुख्यमंत्री और JJP नेता दुष्यंत चौटाला ने कहा, मैं सभी लोगों से अपील करता हूं कि वे बाहर निकलें और बदलाव के लिए वोट करें…।यह लोकतंत्र का महापर्व बहुत महत्वपूर्ण है…।

25 May 20248:11:12 AM

LIVE Lok Sabha Election 2024: दिल्ली हज कमेटी की अध्यक्ष कौसर जहां ने किया मतदान, क्या कहा?

Lok Sabha Election 2024 Voting LIVE News: दिल्ली राज्य हज कमेटी की अध्यक्ष कौसर जहां ने मतदान किया। वोट डालने के बाद उन्होंने कहा कि मैंने अपने देश की विकास यात्रा में भाग लेने और एक विकसित राष्ट्र के संकल्प को पूरा करने के लिए अपना वोट डाला है। यह मेरा सभी लोगों से अनुरोध और अपील है। दिल्ली, कृपया अपने घरों से निकलें और अपना वोट डालें। आपका वोट देश की विकास यात्रा में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

#WATCH | After casting her vote, Delhi State Haj Committee Chairperson Kausar Jahan says, “I have cast my vote to participate in the development journey of my country and to fulfill the resolve of a developed nation. This is my request and appeal to all the people of Delhi that… pic.twitter.com/v2lcAQgi8y

— ANI (@ANI) May 25, 2024

25 May 20248:03:37 AM

LIVE Lok Sabha Election 2024: पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर ने वोट डाला, कही ये बात

LIVE Voting Lok Sabha Election 2024 : पूर्व क्रिकेटर और भाजपा सांसद गौतम गंभीर ने कहा, मैं कहना चाहता हूं कि हर किसी को मतदान करना चाहिए क्योंकि यह हमारी शक्ति है। लोकतंत्र को और भी अधिक शक्तिशाली बनाने के लिए लोगों का बड़ी संख्या में मतदान करना महत्वपूर्ण है।

#WATCH पूर्व क्रिकेटर और भाजपा सांसद गौतम गंभीर ने कहा, “मैं कहना चाहता हूं कि हर किसी को मतदान करना चाहिए क्योंकि यह हमारी शक्ति है। लोकतंत्र को और भी अधिक शक्तिशाली बनाने के लिए लोगों का बड़ी संख्या में मतदान करना महत्वपूर्ण है…” https://t.co/nljJcDZHPL pic.twitter.com/RGVI7nLhFU

— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 25, 2024

25 May 20247:51:08 AM

LIVE Lok Sabha Election 2024: दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने डाला वोट

LIVE Voting Lok Sabha Election 2024 : दिल्ली। भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने लोकसभा चुनाव 2024 के छठे चरण में एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला।

25 May 20247:49:33 AM

LIVE Lok Sabha Election 2024: बांसुरी स्वराज ने किया मतदान, कही ये बात

Lok Sabha Election 2024 live update: नई दिल्ली लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार बांसुरी स्वराज ने वोट डाला। इस दौरान उन्होंने कहा, लोकतांत्रिक हक का आज उपयोग करें और विकसित भारत के लिए वोट करें, सशक्त राष्ट्र के लिए वोट करें।

#WATCH नई दिल्ली लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार बांसुरी स्वराज ने कहा, “लोकतांत्रिक हक का आज उपयोग करें और विकसित भारत के लिए वोट करें, सशक्त राष्ट्र के लिए वोट करें।”#LokSabhaElections2024 https://t.co/9CDkRQXQ0b pic.twitter.com/rD1Vov58XC

— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 25, 2024

25 May 20247:46:16 AM

Lok Sabha Election 2024 live update: केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने डाला वोट

LIVE Lok Sabha Election 2024: दिल्ली। केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने LokSabha Elections 2024 के छठे चरण में मतदान केंद्र माउंट कार्मेल स्कूल, मोती बाग में अपना वोट डाला।

25 May 20247:31:22 AM

पीएम मोदी ने लोगों से बड़ी संख्या में मतदान करने का आग्रह किया

पीएम मोदी ने लोकसभा के छठे चरण के लिए लोगों से बड़ी संख्या में मतदान करने का आग्रह करते हुए कहा मैं उन सभी लोगों से बड़ी संख्या में मतदान करने का आग्रह करता हूं जो 2024 के लोकसभा चुनाव के छठे चरण में मतदान कर रहे हैं। हर वोट मायने रखता है, अपना जरूर करें! लोकतंत्र तब फलता-फूलता है जब उसके लोग चुनावी प्रक्रिया में शामिल और सक्रिय होते हैं। मैं विशेष रूप से महिला मतदाताओं और युवा मतदाताओं से बड़ी संख्या में मतदान करने का आग्रह करता हूं।

25 May 20247:29:10 AM

संबित पात्रा ने मंदिर में की पूजा

ओडिशा की पुरी लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार संबित पात्रा ने पुरी के एक मंदिर में पूजा की।

#WATCH | Odisha: BJP candidate from Puri Lok Sabha seat, Sambit Patra offers prayers at a temple in Puri. #LokSabhaElections2024 pic.twitter.com/UMBRTLMenG

— ANI (@ANI) May 25, 2024

25 May 20247:21:01 AM

हरदीप सिंह पुरी ने अपनी पत्नी के साथ वोट डाला

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने लोकसभा चुनाव 2024 के छठे चरण में वोट डाला। इस उनकी पत्नी भी उनके साथ थीं। उन्होंने कहा कि हमारी अभी 303 सीटें हैं। 10% सीटें बढ़ती हैं तो 330 होती हैं, 15% बढ़ती हैं तो 345 सीटें होती हैं। हमारे 37 सहयोगी दल हैं, उनमें से आधों की भी 2-3 सीटें आई तो हम 400 सीटें आराम से पार करेंगे।

Union Minister Hardeep Singh Puri, his wife Lakshmi Puri show their inked fingers after casting their votes at a polling booth in Delhi#LokSabhaElections2024 pic.twitter.com/j9norx9jL1

— ANI (@ANI) May 25, 2024

25 May 20247:09:08 AM

हरियाणा के पूर्व सीएम मनोहर लाल ने डाला वोट

हरियाणा के पूर्व सीएम और करनाल लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार मनोहर लाल ने हरियाणा के करनाल में एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। कांग्रेस ने इस सीट से दिव्यांशु बुद्धिराजा को मैदान में उतारा है।

#WATCH | Former Haryana CM and BJP candidate from Karnal Lok Sabha seat, Manohar Lal Khattar casts his vote at a polling booth in Karnal, Haryana

Congress has fielded Divyanshu Budhiraja from this seat. pic.twitter.com/owrFUNtzXy

— ANI (@ANI) May 25, 2024

25 May 20247:05:48 AM

वोट डालने पहुंचे विदेश मंत्री

विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर छठे चरण के लिए अपना वोट डालने के लिए दिल्ली के एक मतदान केंद्र पर पहुंचे।

#WATCH | External Affairs Minister Dr S Jaishankar arrives at a polling station in Delhi to cast his vote for the sixth phase of #LokSabhaElections2024 pic.twitter.com/S8AGtdtvS0

— ANI (@ANI) May 25, 2024

25 May 20247:03:15 AM

लोकसभा के छठे चरण की वोटिंग शुरू

लोकसभा 2024 के छठे चरण के लिए मतदान शुरू हुए। आज आठ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 58 संसदीय क्षेत्रों के लिए मतदान किए जा रहे हैं। मतदान केद्रों पर लोग पहुंचने लगे हैं।

 

25 May 20247:01:39 AM

Lok Sabha Chunav 2024 voting LIVE: झारखंड में वोटिंग से पहले लगी कतार

LIVE Lok Sabha Election 2024: वोट डालने के लिए रांची में एक मतदान केंद्र के बाहर कतार में खड़े लोग। वोटिंग सुबह 7 बजे शुरू होगी। 2024 के आम चुनाव के छठे चरण में झारखंड की 4 सीटों पर मतदान होगा।

25 May 20246:58:59 AM

Lok Sabha Chunav 2024 voting LIVE: ‘दक्षिण में बीजेपी साफ, उत्तर में हाफ’, बोले जयराम रमेश

LIVE Lok Sabha Election 2024: कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा, पांच चरण के चुनाव हो चुके हैं…। पहले 2 चरणों के बाद यह स्पष्ट हो गया कि दक्षिण में बीजेपी साफ और उत्तर में हाफ, इसलिए 4 जून को INDIA गठबंधन को स्पष्ट और निर्णायक जनादेश मिलेगा और 4 तारीख को देश उन्हें (PM मोदी) अलविदा कह देगा। मुझे पूरा विश्वास है कि हमारा गठबंधन दिल्ली की सभी सात सीटें जीतेगा…।

25 May 20246:57:26 AM

Lok Sabha Chunav 2024 voting LIVE: मेदिनीपुर सीट से बीजेपी प्रत्याशी अग्निमित्रा पॉल ने किया ये दाव

LIVE Lok Sabha Election 2024: पश्चिम बंगाल। मेदिनीपुर लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार अग्निमित्रा पॉल ने कहा, “हम आश्वस्त हैं कि हम मेदिनीपुर सीट जीतेंगे…। यह फीडबैक हमें ग्राउंड लेवल से मिला है…। प्रधानमंत्री ने जो काम किया है, जो विश्वास बन गया है, वह नहीं टूटेगा…।

25 May 20246:55:41 AM

Lok Sabha Chunav 2024 voting LIVE: हरियाणा के पूर्व सीएम हुड्डा ने की मतदान की अपील

LIVE Lok Sabha Election 2024: हरियाणा के पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता भूपिंदर सिंह हुड्डा ने कहा, मैं हरियाणा के लोगों से अपील करता हूं कि वे अपने मतदान के अधिकार का प्रयोग करें और बड़ी संख्या में मतदान करें।

25 May 20246:53:15 AM

Lok Sabha Chunav 2024 voting LIVE: बांसुरी स्वराज ने वोटिंग से पहले मंदिर में की प्रार्थना

LIVE Lok Sabha Election 2024: नई दिल्ली लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार बांसुरी स्वराज ने झंडेवालान माता मंदिर में प्रार्थना की। लोकसभा चुनाव के छठे चरण में दिल्ली की सभी 7 संसदीय क्षेत्रों में वोट डाले जाएंगे।

25 May 20246:48:03 AM

हमारा गठबंधन दिल्ली की सभी सात सीटें जीतेगा- जयराम रमेश

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि पांच चरण के चुनाव हो चुके हैं। पहले 2 चरणों के बाद यह स्पष्ट हो गया कि “दक्षिण में बीजेपी साफ और उत्तर में हाफ, इसलिए 4 जून को इंडी गठबंधन को स्पष्ट और निर्णायक जनादेश मिलेगा और 4 तारीख को देश उन्हें (पीएम मोदी) अलविदा कह देगा… मुझे पूरा विश्वास है कि हमारा गठबंधन दिल्ली की सभी सात सीटें जीतेगा।

25 May 20246:41:39 AM

हरियाणा की सभी 10 सीटें जीतेंगे कांग्रेस और उसका गठबंधन- दीपेंद्र हुड्डा

रोहतक लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा। मुझे पूरा विश्वास है कि सिर्फ रोहतक सीट ही नहीं बल्कि कांग्रेस और उसका गठबंधन हरियाणा की सभी 10 सीटें जीतेंगे।

25 May 20246:29:24 AM

हरियाणा के पूर्व सीएम ने लोगों से वोट देने की अपील की

हरियाणा के पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता भूपिंदर सिंह हुड्डा ने कहा कि मैं हरियाणा के लोगों से अपील करता हूं कि वे अपने मतदान के अधिकार का प्रयोग करें और बड़ी संख्या में मतदान करें।

25 May 20246:23:17 AM

मंदिर दर्शन के लिए पहुंची बांसुरी स्वराज

नई दिल्ली लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार बांसुरी स्वराज ने झंडेवालान माता मंदिर में प्रार्थना की। आज लोकसभा चुनाव के छठे चरण में दिल्ली की सभी सात संसदीय क्षेत्रों में वोट डाले जाएंगे।

#WATCH | BJP Lok Sabha candidate from New Delhi, Bansuri Swaraj offers prayers at Jhandewalan temple

AAP has fielded Somnath Bharti from here pic.twitter.com/BZ3y0bF113

— ANI (@ANI) May 25, 2024

25 May 20246:19:21 AM

पश्चिम बंगाल में एक मतदान केंद्र पर मॉक पोलिंग की जा रही है

पश्चिम बंगाल के कांथी में एक मतदान केंद्र पर मॉक पोलिंग की जा रही है। पश्चिम बंगाल की आठ सीटों पर लोकसभा चुनाव 2024 के छठे चरण में वोट डाले जाएंगे।

— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 25, 2024

25 May 20246:16:36 AM

झारखंड में मतदान से पहले पोलिंग बूथ पर चल रहीं तैयारियां

झारखंड में लोकसभा चुनाव के छठे चरण के लिए आज मतदान होने वाले हैं। मतदान से पहले पोलिंग बूथ पर तैयारियां की जा रही हैं। वीडियो रांची के मतदान केंद्र श्री रानी सती विद्यालय 97, 98, 99 मतदान केंद्र संख्या से हैं। छठे चरण में कुल 58 सीटों पर वोट डाले जाएंगे।

#WATCH झारखंड: लोकसभा चुनाव के छठे चरण के लिए आज मतदान होने वाले हैं। मतदान से पहले पोलिंग बूथ पर तैयारियां की जा रही हैं। वीडियो रांची के मतदान केंद्र श्री रानी सती विद्यालय 97, 98, 99मतदान केंद्र संख्या से हैं।

छठे चरण में कुल 58 सीटों पर वोट डाले जाएंगे।… pic.twitter.com/WQN1pcAMHN

— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 25, 2024

25 May 20246:13:19 AM

ओडिशा में मतदान के लिए तैयारी पूरी

ओडिशा के भुवनेश्वर में एक मतदान केंद्र पर मॉक पोल की तैयारी की जा रही है। लोकसभा चुनाव 2024 के छठे चरण में ओडिशा के 6 संसदीय क्षेत्र में मतदान होंगे।

25 May 20246:12:25 AM

दिल्ली के एक मतदान केंद्र पर हो रही मॉक पोलिंग

दिल्ली के लोधी एस्टेट में एक मतदान केंद्र पर मॉक पोलिंग की जा रही है। लोकसभा चुनाव के छठे चरण में दिल्ली की सभी 7 संसदीय क्षेत्रों में वोट डाले जाएंगे।

— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 25, 2024

25 May 20245:27:27 AM

चार जून को सरकार बदलने वाली है- शशि थरूर

कांग्रेस नेता शशि थरूर ने कहा कि मुंगेरी लाल के हसीन सपने सुने होंगे आपने, ये(400 पार) भी वही है। इस चुनाव में उनके लिए 300 पार करना भी बहुत कठिन होगा। भाजपा 200 के लिए भी लड़ रहे हैं। हम पांच चरण में जो देख रहे हैं, लोग इस सरकार से काफी असंतुष्ट हैं। महंगाई भी बढ़ती जा रही है, पीएम मोदी ने किसान परिवार से कहा था कि आय दोगुनी करेंगे लेकिन कुछ नहीं हुआ। ये सब देखने के बाद लोग कहते हैं कि क्यों इस सरकार को एक और मौका दें? हमें कोई शक नहीं है कि इस बार, 4 जून को सरकार बदलने वाली है।

#WATCH पटना, बिहार: कांग्रेस नेता शशि थरूर ने कहा, “मुंगेरी लाल के हसीन सपने सुने होंगे आपने, ये(400 पार) भी वही है… इस चुनाव में उनके लिए 300 पार करना भी बहुत कठिन होगा। वे(भाजपा) 200 के लिए भी लड़ रहे हैं। हम पांच चरण में जो देख रहे हैं, लोग इस सरकार से काफी असंतुष्ट हैं…… pic.twitter.com/BRSk7e41sy

— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 24, 2024

25 May 20245:20:58 AM

मतदाताओं को गर्मी से बचाने के खास इंतजाम

हरियाणा में शनिवार को लोकसभा चुनाव होने जा रहे हैं। वहीं गर्मी भी अपना प्रचंड रूप दिखा चुकी है। गर्मी से बचने के लिए पोलिंग बूथ पर सारे इंतजाम पूर कर लिए गए हैं। हर बूथ पर 15 जरूरी दवाओं की किट उपलब्ध है। वहीं ओआरएस का घोल है जो गर्मी से लड़ने की ताकत देगा।

25 May 20245:01:24 AM

मतदान के प्रति जागरूकता

ओडिशा के पुरी समुद्र तट पर मतदान के प्रति जागरूकता के लिए रेत पर आम का उपयोग कर कलाकृति बनाई गई।

#WATCH ओडिशा: पुरी समुद्र तट पर मतदान के प्रति जागरूकता के लिए रेत पर आम का उपयोग कर कलाकृति बनाई गई। pic.twitter.com/FwOQXAqWHz

— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 24, 2024

24 May 20245:05:49 PM

LIVE Lok Sabha Election 2024: ये दिग्गज प्रत्याशी मैदान में

LIVE Voting Lok Sabha Election 2024: छठे चरण में भाजपा के वरिष्‍ठ नेता धर्मेन्‍द्र प्रधान, मेनका गांधी, मनोहर लाल खट्टर, संबित पात्रा, बांसुरी स्वराज और मनोज तिवारी चुनावी मैदान में हैं। कांग्रेस की ओर से दीपेंद्र सिंह हुड्डा, कुमारी सैल्‍जा, राज बब्बर और कन्हैया कुमार चुनावी किस्मत आजमा रहे हैं।

24 May 20245:04:12 PM

LIVE Lok Sabha Election 2024: दिल्ली की सभी सात सीटों पर वोटिंग

LIVE Voting Lok Sabha Election 2024: छठे चरण में बिहार की आठ, हरियाणा की सभी दस, झारखंड की चार, दिल्‍ली की सभी सात, ओडिशा की छह, उत्तर प्रदेश की 14, पश्चिम बंगाल की आठ और जम्‍मू-कश्‍मीर की एक सीट पर वोटिंग है। मतदान का समय सुबह सात बजे से शाम 6 बजे तक है।