Latest News धर्म/आध्यात्म राष्ट्रीय साप्ताहिक

Magh Purnima 2023: माघ पूर्णिमा पर इस शुभ योग में करें पवित्र स्नान एवं दान


 

नई दिल्ली, : हिन्दू धर्म में माघ पूर्णिमा के दिन किए गए पवित्र स्नान और पूजा-पाठ को बहुत ही फलदाई माना जाता है। इस विशेष दिन पर पवित्र स्नान करने से सभी पाप नष्ट हो जाते हैं और व्यक्ति को जीवन में कई समस्याओं से छुटकारा मिल जाता है। इस वर्ष माघ पूर्णिमा व्रत 5 फरवरी 2023 (Magh Purnima 2023 Date) के दिन रखा जाएगा। ज्योतिष पंचांग के अनुसार माघ शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि पर चार अत्यंत शुभ योग का निर्माण हो रहा है। इन शुभ योग में पवित्र स्नान-दान और माता लक्ष्मी की पूजा करने से सभी मनोकामना पूर्ण हो जाती है।

माघ पूर्णिमा 2023 शुभ योग (Magh Purnima 2023 Shubh Yoga)

आयुष्मान योग: दोपहर 01 बजकर 12 मिनट

सौभाग्य योग: दोपहर 01 बजकर 56 मिनट तक, 06 फरवरी 2023

रवि पुष्य योग: सुबह 05 बजकर 56 मिनट से सुबह 10 बजकर 43 मिनट तक

सर्वार्थ सिद्धि योग: सुबह 05 बजकर 56 मिनट से सुबह 10 बजकर 43 मिनट तक

माघ पूर्णिमा 2023 पूजा विधि (Magh Purnima 2023 Puja Vidhi)

माघ पूर्णिमा के दिन रवि पुष्य योग में पवित्र स्नान करें और फिर सूर्य मंत्र का जाप करते हुए अर्घ्य दें। इसके बाद विधिवत पूजा करें और माता लक्ष्मी की उपासना निश्चित रूप से करें। पूजा में देवी-देवताओं को गंध, पुष्प, धूप एवं दीप अर्पित करें और अंत में आरती का पाठ कर पूजा संपन्न करें।

माघ पूर्णिमा 2023 उपाय (Magh Purnima 2023 Upay)

  • माघ पूर्णिमा के दिन स्नान-दान के साथ माता तुलसी की पूजा का विशेष महत्व है। इस दिन संध्या काल में तुलसी के सामने घी का दीपक जलाएं और भोग अर्पित करें।
  • माता लक्ष्मी की पूजा में सुपारी का उपयोग जरूर करें। ऐसा इसलिए क्योंकि सुपारी मां लक्ष्मी को बहुत प्रिय है और इसका प्रयोग करने से माता बहुत प्रसन्न होती हैं।
  • माघ पूर्णिमा के माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए कनकधारा स्तोत्र अथवा श्रीसूक्त स्तोत्र का पाठ अवश्य करें। ऐसा करने से साधक की सभी मनोकमाना पूर्ण हो जाती है और आय में वृद्धि होती है।