Latest News उत्तर प्रदेश नयी दिल्ली राष्ट्रीय लखनऊ

Maharajganj : भोजन बनाते समय सिलेंडर फटने से मां, बेटा व बेटियों समेत चार झुलसे –


भिटौली/पकड़ी विशुनपुर। घुघली थाना क्षेत्र के पकड़ी विशुनपुर के टोला बेलहिया में बुधवार सुबह 10 बजे भोजन बनाते समय अचानक आग पकड़ने से सिलेंडर फट गया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। जिससे बदामी और उनकी दो बेटियां अन्नु, तन्नू तथा एक बेटा बिट्टू गंभीर रूप से झुलस गए।

ग्रामीणों की मदद से किसी तरह उन्हें घर से बाहर निकाला गया। चारों को पड़ोसियों की मदद से सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आग से घर में रखा सारा सामान जल गया। छत भी फट गया है।

ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया। बादामी अपने दो बेटियों और एक बेटे के साथ घर पर थी। मंगलवार को उनके पति शैलेन्द्र बाहर कमाने चले गए। बुधवार को सुबह जब बादामी सिलेंडर खोली तो रेगुलेटर के पास आग पकड़ लिया।

 

उन्होंने आग को चद्दर से बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग पूरा चुल्हे और सिलेंडर में पकड़ लिया। उनके शोर मचाने पर गांव के लोग इकट्ठे हो गए। किसी तरह चारों को घर से बाहर निकाला गया।

 

आग के भयावह मंजर को देखकर बादामी बार-बार बेहोश हो जा रही है। घटना के बाद बच्चे भी भयभीत हैं।