Latest News नयी दिल्ली राष्ट्रीय

MCD पैनल चुनाव को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देगी AAP, CM आतिशी ने लगाया शक्तियों के दुरुपयोग का आरोप


नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) की वरिष्ठ नेता और दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा कि AAP शनिवार को सुप्रीम कोर्ट में असंवैधानिक, अवैध और अलोकतांत्रिक MCD स्थायी समिति चुनाव के खिलाफ याचिका दायर करेगी। बता दें, भाजपा ने शुक्रवार को दिल्ली नगर निगम की 18 सदस्यीय स्थायी समिति की आखिरी खाली सीट पर निर्विरोध जीत हासिल की। दरअसल, सत्तारूढ़ AAP और कांग्रेस के पार्षदों ने चुनाव का बहिष्कार किया था।

एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में आतिशी ने भाजपा को चुनौती दी कि वह दिल्ली नगर निगम (MCD) को भंग करके AAP का सामना करे, ताकि पता चल सके कि लोग नगर निगम पर किसका शासन चाहते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव उपराज्यपाल और अधिकारियों की शक्तियों का दुरुपयोग करके आयोजित किए गए थे।