Uncategorized

Monsoon Update: दिल्लीवालों आ गया मानसून, यूपी-बिहार के लिए भी गुड न्यूज; दूसरे राज्यों को लेकर IMD ने की ये घोषणा


 नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर (Monsoon Update) में भारी बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया है। लगातार कई घंटों तक हुई बारिश के चलते तापमान में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है।

इस बीच राजधानी में भारी बारिश के तुरंत बाद, भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने शुक्रवार को दिल्ली में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगमन की घोषणा कर दी।

दिल्ली, यूपी-बिहार के लिए गुड न्यूज

IMD ने कहा कि दक्षिण-पश्चिम मानसून पश्चिमी राजस्थान, पूर्वी राजस्थान के शेष हिस्सों, हरियाणा के कुछ हिस्सों, पूरी दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ और हिस्सों, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, झारखंड, बिहार के शेष हिस्सों और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ और हिस्सों में आगे बढ़ गया है।

यहां 2-3 दिन होगी जमकर बारिश

मौसम विभाग ने आगे कहा कि मानसून जैसलमेर, चूरू, भिवानी, दिल्ली, अलीगढ़, कानपुर, गाजीपुर, गोंडा, खेरी, मुरादाबाद, देहरादून, ऊना, पठानकोट, जम्मू से होकर गुजरेगा। अगले 2-3 दिनों के दौरान पश्चिमी राजस्थान, हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू के शेष हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए संभावना है।

इन राज्यों में जमकर बारिश होने की संभावना है।