News TOP STORIES नयी दिल्ली महाराष्ट्र राष्ट्रीय

Mumbai: अंधेरी इलाके के खुले मैनहोल में गिरी महिला, नहीं बच सकी जान; BMC ने दिए जांच के आदेश


मुंबई। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में बुधवार की शाम से तेज बारिश हो रही है। तेज वर्षा की वजह से शहर में लोगों का जनजीवन बेहाल हो चुका है। वहीं, बारिश की वजह से एक महिला की मौत हो गई है। दरअसल, बारिश और जलभराव की वजह से अंधेरी इलाके में एक महिला, विमल अनिल गायकवाड़ खुले मैनहोल में गिर गई।

नाले में 100 मीटर तक बह गई थी महिला

महिला को बाहर निकालने के लिए एक घंटे का सर्च ऑपरेशन भी चलाया गया। महिला मैनहोल में करीब 100 मीटर तक बह गई थी। काफी मशक्कत के बाद विमल को निकाला गया। 45 वर्षीय महिला को कपूर अस्पताल ले जाया गया,जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।