Latest News नयी दिल्ली राष्ट्रीय स्वास्थ्य

National Deworming Day 2022: पेट के कीड़े मारने में बेहद असरदार हैं ये घरेलू नुस्खे


पेट में कीड़ों की समस्या वैसे तो ज्यादातर छोटे बच्चों में देखने को मिलती है लेकिन कई बार यह बड़ों को भी परेशान कर सकती है। जो कई प्रकार के होते हैं उनमें राउंडवॉर्म, पिनवॉर्म, व्हिपवॉर्म और टैपवॉर्म सबसे खतरनाक होते हैं। जो शरीर तक कई जरूरी न्यूट्रिशन पहुंचने ही नहीं देते जिससे धीरे-धीरे कई बीमारियां घर करने लगती हैं। तो अगर बच्चे लगातार पेट दर्द की शिकायत करें तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लें और जरूरी उपचार लें। इसके अलावा आप इन घरेलू नुस्खों से भी पेट के कीड़े मार सकते हैं।

1. हल्दी

हल्‍दी में एंटीऑक्‍सीडेंट, एटीहेल्मिंटिक, एंटी-माइक्रोबियल और एंटीसेप्टिक गुण होता है। जो पेट में मौजूद बैक्‍टीरिया और उनके अंडों को मारने में असरदार होता है। इसलिए बच्चों को दिन में एक बार हल्दी वाला दूध जरूर पिलाएं।

2. अजवायन

अजवाइन को बहुत पहले से पेट दर्द, मरोड़, गैस जैसी समस्याएं दूर करने में इस्तेमाल किया जाता रहा है। इसका थइमोल तत्व आंतों के कीड़ें मारने में बहुत ही प्रभावी होता है। इसके लिए गर्म पानी के साथ अजवायन को हल्का कूटकर खा सकते हैं। कड़वा लगे तो गुड़ के साथ सेवन किया जा सकता है। ये नुस्खा लगभग दो हफ्ते तक लगातार आजमाएं।

3. गाजर

गाजर में पाए जाने वाले विटामिन, खनिज और कार्बनिक यौगिक आंतों के कीड़ों मारने में बहुत ही असरदार होते हैं। इसके अलावा इसमें मौजूद होता है विटामिन सी जो हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने का काम करता है।

4. नारियल

नारियल भी पेट के कीड़े दूर करने में बहुत ही फायदेमंद होता है। नारियल में मौजूद एंटीऑक्‍सीडेंट और अन्य न्यूट्रिशन से पेट के कीड़े आसानी से मर जाते हैं। तो इसे आप कच्चा खाएं, लड्डू या अन्य दूसरे तरीके से भी सेवन कर सकते हैं।

5. कच्चा पपीता

बेशक इसे बच्चों को खिलाना थोड़ा मुश्किल जरूर होगा लेकिन ये बहुत ही ज्यादा असरदार नुस्खा है। कच्‍चे पपीते में पैपैन नामक एंजाइम अच्छी-खासी मात्रा में मौजूद होता है। जिससे कीड़े आसानी से मर जाते हैं