News TOP STORIES नयी दिल्ली राष्ट्रीय

National Herald Case: कांग्रेस के प्रदर्शन पर स्मृति ईरानी हमलावर,


नई दिल्ली, । नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी सोमवार को ईडी दफ्तर में पेश हुए। ईडी द्वारा राहुल गांधी को समन जारी किए जाने के खिलाफ कांग्रेस ने देशभर में कई जगहों पर प्रदर्शन किया। दिल्ली में भी कांग्रेस शासित कई राज्यों के मुख्यमंत्री और नेता जुटे हुए थे। कांग्रेस नेताओं के साथ राहुल गांधी ने पार्टी दफ्तर से ईडी कार्यालय तक मार्च निकाला। इस दौरान कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर जमकर हमला किया। कांग्रेस नेताओं ने केंद्र सरकार पर एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगाया है।

वहीं, कांग्रेस के आरोपों पर भाजपा ने पलटवार किया है। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने सोमवार को एक प्रेस कांफ्रेंस कर कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कांग्रेस आज भ्रष्टाचार के समर्थन में उतरी है। जो जेल से बेल पर हैं उन्होंने घोषणा की है कि जांच एजेंसी पर दबाव डालने के लिए आओ दिल्ली को घेरो। इसमें कांग्रेस शासित मंत्रियों को आमंत्रित किया गया। एजेंसी पर इस तरह से दबाव डालने को आप क्या नाम देंगे? स्मृति ने ये भी कहा कि दिल्ली में कांग्रेस का विरोध मार्च भ्रष्टाचार के समर्थन में और गांधी परिवार के 2,000 करोड़ रुपये की रक्षा के लिए है।