Latest News नयी दिल्ली पटना राष्ट्रीय

NEET Paper Leak: राजद का तस्वीरों के साथ बड़ा खुलासा, चिराग पासवान और JDU से जोड़ा संजीव मुखिया का कनेक्शन


नई दिल्ली/पटना। नीट पेपर लीक मामले में राष्ट्रीय जनता दल ने भी अब जनता दल यूनाइटेड पर हमला बोला है। राजद ने सोमवार को मीडिया के सामने कुछ तस्वीरें दिखाते हुए पेपर लीक मामले के आरोपी संजीव मुखिया से जदयू का कनेक्शन जोड़ा है।

दरअलस, राजद सांसद मनोज झा ने सोमवार को एक प्रेस वार्ता में आरोप लगाते हुए संजीव मुखिया की पत्नी की बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ हुई भेंट की एक तस्वीर जारी की। इसके अलावा राजद ने सांसद चिराग पासवान की पार्टी से संजीव मुखिया के कनेक्शन का भी खुलासा किया है।