Latest News नयी दिल्ली पटना बिहार

Nitish Kumar: नीतीश कुमार अचानक क्यों पहुंचे वैशाली? डीएम भी रहे मौजूद; अधिकारियों को मिला ऑर्डर


 

Hero Image

हाजीपुर। : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अचानक वैशाली जिले के महात्मा गांधी सेतु पाया नम्बर एक के निकट पहुंच कर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण करने लगे। इस दौरान उन्होंने बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात कर उनकी समस्या के बारे में जानकारी ली और हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। इस दौरान उनके साथ डीएम यशपाल मीणा और अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

तेरसिया पंचायत एवं हाजीपुर के बाढ़ पीड़ितों के लिए बनाए गए राहत शिविर गंगा ब्रिज थाना के निकट मुख्यमंत्री ने राहत शिविर में जाकर बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात की। मौके पर मौजूद बाढ़ पीड़ितों ने मुख्यमंत्री को अपनी समस्या सुनाई।