News TOP STORIES खेल राष्ट्रीय

Olympics 2024 Day 10 Live एक्शन में शूटर्स टेबल टेनिस में 1-0 से आगे चल रहा भारत


ओलंपिक खेलों का आज 10वां दिन है और सभी की उम्मीदें लक्ष्य सेन पर हैं। भारत के पास अब तक केवल 3 ही पदक आ पाए हैं। आज फिर एक बार भारतीय एथलीट मेडल जीतने के इरादे से मैदान में उतरेंगे। 5 अगस्त यानी आज से ही कुश्ती के मुकाबले भी शुरू होंगे। निशा दहिया पदक की दावेदार हैं और वह आज जीत हासिल करे सेमीफाइनल में जगह पक्की कर सकती हैं।

5 Aug 20242:10:51 PM

Olympics 2024 Live: भारतीय टेबल टेनिस टीम रोमानिया के खिलाफ 1-0 से आगे

महिला टीम इवेंट में भारत रोमानिया के खिलाफ 1-0 से आगे चल रहा है।

5 Aug 20241:58:31 PM

Olympics 2024 Live: स्कीट मिक्स्ड टीम क्वालिफिकेशन में भारत का प्रदर्शन अच्छा

पेरिस ओलंपिक 2024 में स्कीट मिक्स्ड टीम क्वालिफिकेशन में महेश्वरी चौहान और अनंत सिंह नरुका ने पहले राउंड में 50 में 49 अंक बनाए। भारत अभी दूसरे स्थान पर है।

5 Aug 20241:39:40 PM

Olympics 2024 Day 10 Live: आर्चना और श्रीजा की जोड़ी से हर किसी को उम्मीद

महिला टीम टेबल टेनिस प्री-क्वार्टरफाइनल में आर्चना और श्रीजा का मैच रोमानिया से शुरू हो चुका है।

5 Aug 20241:29:05 PM

Paris Olympics 2024 Day 10 Live: मनिका और श्रीजा रोमानिया के खिलाफ खेलेगी मैच

मनिका बत्रा और श्रीजा अखुला आज दोपहर 1:30 PM IST को रोमेनिया के खिलाफ महिला टेबल टेनिस के प्री-क्वार्टरफाइनल में खेलेंगी। इस मुकाबले में उनकी शानदार प्रदर्शन की उम्मीद है।

5 Aug 202412:53:48 PM

Paris Olympics 2024 Live: मिश्रित टीम स्कीट इवेंट की क्वालिफिकेशन राउंड का कैसा होगा सेलेक्शन

पेरिस ओलंपिक 2024 के 10वें दिन मिश्रित टीम स्कीट इवेंट की क्वालिफिकेशन राउंड शुरू हो गया है। क्वालिफिकेशन से टॉप 4 टीमें फाइनल खेलेगी।

स्वर्ण/रजत पदक मैच कौन खेलेगा?

पहले और दूसरे स्थान पर रहने वाली मिश्रित टीमें स्वर्ण और रजत पदक के लिए मुकाबला करेंगी।

कांस्य पदक मैच का मैच तीसरे और चौथे स्थान पर रहने वाली मिश्रित टीमें खेलेगी।

5 Aug 202412:35:51 PM

Olympics 2024 Live: शूटिंग मिक्स्ड स्कीट टीम क्वालिफिकेशन की शुरुआत

10वे दिन शूटिंग मिश्रित टीम स्कीट क्वालिफिकेशन की शुरुआत हो गई है, और भारत के महेश्वरी और अनंत इस मुकाबले में हिस्सा ले रहे हैं।

5 Aug 202411:52:14 AM

Olympics 2024 Day 10 Live: रेसलिंग में भारत की निशा दहिया पर सभी की निगाहें

 पेरिस ओलंपिक 2024 के 10वें दिन आज महिला रेसलिंग में भारत की निशा दहिया से पदक की उम्मीद है। महिलाओं की 68 किलो कैटेगरी की फ्री स्टाइल कुश्ती में उनके पास भारत के लिए मेडल पक्का करने का मौका है।

5 Aug 202411:15:18 AM

Olympics 2024 Live: श्रीजेश हुए भावुक

 भारत के गोलकीपर पीआर श्रीजेश भावुक हो गए और “श्रीजेश, श्रीजेश” के नारे को सुनते हुए उस पल को जीने की कोशिश कर रहे थे। यह पल Yves-du-Manoir में मौजूद सभी लोगों के लिए यादगार बन गया।

श्रीजेश ने कहा कि मैंने सचिन, सचिन की आवाजें सुनते हुए बड़ा हुआ हूँ और जब आप अपने नाम की आवाजें सुनते हैं, तो वह खास लगता है। यही हॉकी की खूबसूरती है। यह मायने नहीं रखता कि आप कहां से हैं, अगर आप अच्छा खेल रहे हैं, तो सभी आपका समर्थन करेंगे। कभी-कभी मुझे लगा कि लोग ब्रिटेन, ब्रिटेन कह रहे हैं या मेरे नाम को। फिर मैंने समझा कि यह सिर्फ मेरा नाम था। लेकिन मैं ठहरा और जीता।

5 Aug 202410:47:56 AM

Olympics 2024 Live: जर्मनी के खिलाफ मैच से भारतीय हॉकी टीम को करारा झटका

भारतीय मेंस हॉकी टीम के स्टार प्लेयर अमित रोहिदास (Amit Rohidas Banned) पर एक मैच का बैन लगा है, जिसकी वजह से वह अब सेमीफाइनल मैच खेलते हुए नजर नहीं आएंगे। इंटरनेशनल हॉकी फेडेरेशन (FIH) ने उन्हें एक मैच के लिए सस्पेंड किया।

5 Aug 202410:22:11 AM

Paris Olympics Live: भारत ने अब तक जीते केवल 3 मेडल

पेरिस ओलंपिक 2024 के 9वें दिन भारत के हाथ कोई मेडल नहीं लगा। हरमनप्रीत सिंह की कप्तानी वाली भारतीय मेंस हॉकी टीम ने शानदार जीत दर्ज करते हुए सेमीफाइनल में एंट्री की। 10 खिलाड़ियों तक सिमटने के बावजूद हॉकी टीम ने ब्रिटेन को पेनल्टी शूटआउट में हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई।

बता दें कि भारत ने अब तक पेरिस ओलंपिक 2024 में तीन मेडल जीते हैं। अब भारत की नजरें चौथे मेडल पर है।

5 Aug 20249:42:34 AM

Paris Olympics 2024 Day 10 Live: शूटिंग से भारत को मिल सकता है एक और मेडल

पेरिस ओलंपिक 2024 के 10वें दिन भारत के पास शूटिंग में मेडल जीतने का मौका है। शूटिंग मिक्स्ड स्कीट टीम के इवेंट में भारत की ओर अनंतजीत सिंह और माहेश्वरी चौहान उतरने वाले हैंय़ दोनों शूटर्स दोपहर 12.30 बजे से क्वालिफिकेशन राउंड में हिस्सा लेने वाले हैं। अगर इन दोनों ने अच्छा परफॉर्म किया तो भारत की झोली में शूटिंग से एक और मेडल आ सकता है।

5 Aug 20249:08:16 AM

Olympics 2024 Live: लक्ष्य सेन का मलेशियाई प्लेयर Lee Zii Jia के खिलाफ रिकॉर्ड शानदार

लक्ष्य सेन का अपने मलेशियाई प्रतिद्वंद्वी Lee Zii Jia के खिलाफ हेड-टू-हेड रिकॉर्ड में बढ़त है। उन्होंने अब तक ली जी जिया के खिलाफ पांच बार मुकाबला खेला है, जिसमें चार मैचों में जीत हासिल की है। ऐसे में लक्ष्य सेन ब्रॉन्ज मेडल जीत सकते हैं। अगर लक्ष्य ये मेडल जीत जाते हैं तो वह पहले भारतीय खिलाड़ी बन सकते हैं जो पुरुष बैडमिंटन सिंग्लस में कांस्य पदक जीतेंगे।

5 Aug 20248:45:45 AM

Paris Olympics Live: कुश्ती के मुकाबले

निशा दहिया बनाम सोवा रिजको टेटियाना: महिला 68 किलोग्राम फ्रीस्टाइल कुश्ती – शाम 6:30 बजे

निशा दहिया यदि क्वार्टरफाइनल में पहुंचती हैं तो वह मैच शाम 7:50 बजे होगा

5 Aug 20248:19:57 AM

Paris Olympics Live: लक्ष्य सेन का ब्रॉन्ज मेडल मैच कितने बजे से होगा शुरू?

लक्ष्य सेन बनाम जी जिया ली के बीच बैडमिंटन पुरुष सिंगल्स ब्रॉन्ज मेडल मैच आज शाम 6 बजे से शुरू होगा। भारत को लक्ष्य से पदक की आस हैं।

5 Aug 20247:57:16 AM

Paris Olympics 2024 Day 10 Live: सेलिंग में भारत के आज के मैच का शेड्यूल

  • महिला सेलिंग डिंगी रेस 9 और 10 में नेत्रा कुमानन – दोपहर 3:35 बजे
  • पुरुष सेलिंग डिंगी रेस 9 और 10 में विष्णु सरवनन – शाम 6:10 बजे

5 Aug 20247:36:00 AM

Olympics 2024 Live: भारतीय टेबल टेनिस टीम का रोमानिया से सामना

भारत की तरफ से महिला टीम टेबल टेनिस टीम में मनिका बत्रा/श्रीजा अकुला/अर्चना कामत आज रोमानिया के खिलाफ मैच खेलने उतरेंगी। यह मुकाबला राउंड ऑफ 16 का है, जिसकी शुरुआत दोपहर 1:30 बजे से होगी।

5 Aug 20247:31:58 AM

Olympics 2024 Live: 10वें दिन की इस खेल से होगी शुरुआत

पेरिस ओलंपिक 2024 के 10वें दिन शूटिंग स्कीट मिक्स्ड क्वालीफिकेशन राउंड में भारत की तरफ से महेश्वरी चौहान और अनंतजीत सिंह नरुका की जोड़ी दोपहरा 12:30 बजे मैच खेलने उतरेंगी।

5 Aug 20247:24:32 AM

Paris 2024 Olympics Live: लक्ष्य सेन खेलेंगे ब्रॉन्ज मेडल मैच

पेरिस ओलंपिक 2024 के 9वें दिन भारत के लक्ष्य सेन दोनों गेम में मजबूत बढ़त बनाने के बावजूद बैडमिंटन पुरुष एकल स्पर्धा के सेमीफाइनल में डेनमार्क के विक्टर एक्सेलसन के खिलाफ सीधे गेम में हार गए और अब 10वें दिन वह कांस्य पदक मैच आज खेलने उतरेंगे। लक्ष्य का आज सामना मलेशिया के जी जिया ली से होगा।

4 Aug 202410:19:53 PM

Olympics 2024 Day 9 Live: सेलिंग डिंगी ILCA6

 महिलाओं की सेलिंग डिंगी ILCA6 में नेथरा कुमानन 145 नेट अंकों के साथ 8 रेस पूरी करने के बाद वर्तमान में 25वें स्थान पर हैं। उन्होंने रेस 7 में 21वां स्थान हासिल किया, वहीं नेथ्रा रेस 8 में 31वें स्थान पर रहीं। कल दोपहर 3:45 बजे से वह 9वीं और 10वीं रेस में हिस्सा लेंगी।

Result Update: Women’s #Sailing⛵ Dinghy ILCA6👇

Nethra Kumanan is currently in 25th position after completion of 8 races with 145 net points.

While she secured the 21st spot in Race 7, Nethra had a 31st place finish in Race 8.

From 3:45 PM onwards tomorrow, she will feature… pic.twitter.com/snG7nGUeIq

— SAI Media (@Media_SAI) August 4, 2024

4 Aug 20249:24:14 PM

Olympics 2024 Day 9 Live: गोल्‍फ अपडेट

 शुभंकर शर्मा और गगनजीत भुल्लर का गोल्फ अभियान आज व्यक्तिगत स्ट्रोक खेल का चौथा दौर पूरा होने के बाद समाप्त हो गया। शुभंकर शर्मा 283 के कुल स्कोर के साथ 40वें स्थान पर रहे और गगनजीत भुल्लर 285 के कुल स्कोर के साथ 45वें स्थान पर रहे।

🇮🇳 𝗘𝗻𝗱 𝗼𝗳 𝗦𝗵𝘂𝗯𝗵𝗮𝗻𝗸𝗮𝗿𝘀 𝗮𝗻𝗱 𝗚𝗮𝗴𝗮𝗻𝗷𝗲𝗲𝘁𝘀 𝗰𝗮𝗺𝗽𝗮𝗶𝗴𝗻𝘀! Shubhankar Sharma and Gaganjeet Bhullar saw their golf campaign come to an end after the fourth round of individual stroke play was completed today.

🏌Shubhankar Sharma finished tied at 40th… pic.twitter.com/sbIRAzzUPG

— India at Paris 2024 Olympics (@sportwalkmedia) August 4, 2024

4 Aug 20248:37:48 PM

Olympics 2024 Day 9 Live: नोवाक जोकोविच ने जीता सोना

 पेरिस ओलंपिक 2024 में नोवाक जोकोविच ने गोल्‍ड मेडल जीता। उन्‍होंने कार्लोस अल्काराज को 7-6, 7-6 से हराया।

— Paris 2024 (@Paris2024) August 4, 2024

4 Aug 20247:25:31 PM

Olympics 2024 Day 9 Live: शूटिंग- 25 मीटर रैपिड फायर पिस्‍टल

 क्वालिफिकेशन राउंड में मजबूत प्रदर्शन के बावजूद अनीश भानवाला और विजयवीर सिद्धू शीर्ष 6 से बाहर रहने के कारण फाइनल के लिए क्वालीफाई करने में असफल रहे।

🇮🇳 𝗧𝗼𝘂𝗴𝗵 𝗹𝘂𝗰𝗸 𝗳𝗼𝗿 𝗔𝗻𝗶𝘀𝗵 𝗮𝗻𝗱 𝗩𝗶𝗷𝗮𝘆𝘃𝗲𝗲𝗿! Despite a strong performance from them in the qualification round, Anish Bhanwala and Vijayveer Sidhu failed to qualify for the final, following their finish outside the top 6.

😓 They were on the verge of… pic.twitter.com/uZz8jGN3EG

— India at Paris 2024 Olympics (@sportwalkmedia) August 4, 2024

4 Aug 20246:40:37 PM

Olympics 2024 Day 9 Live: किम वूजिन ने स्वर्ण पदक जीता

तीरंदाजी में किम वूजिन ने स्वर्ण पदक जीता। वूजिन ने रोमांचक शूट-ऑफ में यूएसए के ब्रैडी एलिसन को हराया। दक्षिण कोरियाई तीरंदाज के लिए यह पहला व्यक्तिगत ओलंपिक स्वर्ण है।

4 Aug 20245:04:20 PM

Olympics 2024 Day 9 Live: फाइनल में विजयवीर सिद्धू

 मेंस 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल स्पर्धा में भारतीय निशानेबाज विजयवीर सिंद्धू का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला। उन्‍होंने फाइनल में जगह पक्‍की कर ली है। दूसरी ओर अनीश का सफर क्वालिफिकेशन में थम गया।

25m Rapid Fire Pistol Mens Qualification – Stage 1

Vijayveer Sidhu finishes Stage 1 lies in 5th position, with a score of 293, on account of higher number of Inner-Xs hit.

Anish is in 7th position with an identical total score of 293.

Stage 2 will be underway at 4.30 pm.… pic.twitter.com/1wyPZAH709

— SAI Media (@Media_SAI) August 4, 2024

4 Aug 20244:27:52 PM

Olympics 2024 Day 9 Live: सेमीफाइनल में हारे लक्ष्‍य सेन

 सेमीफाइनल में लक्ष्‍य सेन को हार का सामना करना पड़ा है। डेनमार्क के विक्टर एक्सलसेन ने उन्‍हें कड़े मुकाबले में 22-20, 21-14 से हराया।

4 Aug 20244:17:56 PM

Olympics 2024 Day 9 Live: सेन ने कीं कुछ गलतियां

अच्‍छी शुरुआत के बाद लक्ष्‍य सेन ने कुछ गलतियां की जिससे विक्‍टर को वापसी का मौका मिल गया। ब्रेक तक सेन 8-7 से आगे थे। दूसरे ब्रेक तक लक्ष्‍य सेन 11-10 से आगे थे, लेकिन ब्रेक के बाद विक्‍टर ने वापसी की और स्‍कोर 11-11 पहुंचा दिया।

4 Aug 20244:09:28 PM

Olympics 2024 Day 9 Live: दूसरा गेम शूरू

दूसरे गेम की लक्ष्‍य सेन ने जोरदार शुरुआत की। उन्‍होंने शुरुआत से ही बढ़त बनाए रखी और स्‍कोर 8-3 पहुंचा दिया।

4 Aug 20244:01:32 PM

Olympics 2024 Day 9 Live: लक्ष्‍य सेन पहला सेट हारे

 विक्‍टर और लक्ष्‍य की बीच कांटे का मुकाबला चला और पहले सेट में स्‍कोर 20-20 पहुंच गया। हालांकि, अंत में विक्‍टर ने 22-20 से पहला सेट अपने नाम किया।

🇮🇳 𝗔 𝗴𝗼𝗼𝗱 𝗲𝗳𝗳𝗼𝗿𝘁 𝗳𝗿𝗼𝗺 𝗟𝗮𝗸𝘀𝗵𝘆𝗮! Despite a strong showing, Lakshya loses the first game against Viktor Axelsen, 20-22. Can he comeback strong in the second game?

👉 𝗙𝗼𝗹𝗹𝗼𝘄 @sportwalkmedia 𝗳𝗼𝗿 𝗲𝘅𝘁𝗲𝗻𝘀𝗶𝘃𝗲 𝗰𝗼𝘃𝗲𝗿𝗮𝗴𝗲 𝗼𝗳 𝗜𝗻𝗱𝗶𝗮𝗻… pic.twitter.com/39lD4NXTAf

— India at Paris 2024 Olympics (@sportwalkmedia) August 4, 2024

4 Aug 20243:50:41 PM

Olympics 2024 Day 9 Live: लक्ष्‍य सेन ने बनाई बढ़त

बराबरी के बाद कुछ ही देर में लक्ष्‍य ने 7-6 से बढ़त बना ली। हालांकि, विक्‍टर ने थोड़े ही समय में स्‍कोर 7-7 की बराबरी पर ला दिया। दोनों ही प्‍लयेर एक दूसरे पर भारी पड़ रहे थे। थोड़ी ही देर में स्‍कोर 9-9 की बराबरी पर आ गया। इसके बाद लक्ष्‍य ने कुछ बढ़त प्राप्‍त की और स्‍कोर 15-10 हो गया।

4 Aug 20243:40:35 PM

Olympics 2024 Day 9 Live: लक्ष्‍य सेन को मिल रही कड़ी टक्‍कर

मेंस सिगल्स के सेमीफाइनल में लक्ष्‍य सेन को डेनमार्क के विक्टर एक्सलसेन से कड़ी टक्‍कर मिल रही है। शुरुआत में पिछड़ने के बाद लक्ष्‍य ने शानदार वापसी की और स्‍कोर 5-5 की बराबरी पर पहुंच गया।

4 Aug 20243:36:52 PM

Olympics 2024 Day 9 Live: लक्ष्‍य सेन का मैच शुरू

लक्ष्य सेन पेरिस ओलंपिक-2024 में मेंस सिगल्स के सेमीफाइनल में डेनमार्क के विक्टर एक्सलसेन से टकरा रहे हैं। उन्होंने क्वार्टर फाइनल में चीनी ताइपे के चाउ टिन चेन को मात देकर अंतिम-4 में जगह बनाई थी। वह ओलंपिक सेमीफाइनल में पहुंचने वाले भारत के पहले पुरुष बैडमिंटन खिलाड़ी हैं।

4 Aug 20243:25:44 PM

Olympics 2024 Day 9 Live: लवलीना को मिली हार

 लवलीना को क्वार्टर फाइनल में पहली वरीयता प्राप्त ली कियान के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। वह अपना दूसरा ओलंपिक पदक हासिल करने से मामूली अंतर से चूक गईं।

— India_AllSports (@India_AllSports) August 4, 2024

4 Aug 20243:23:42 PM

Olympics 2024 Day 9 Live: सेमीफाइनल में भारतीय हॉकी टीम

 भारतीय हॉकी टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई है। रोमांचक क्‍वार्टर फाइनल में भारत ने पेनल्‍टी शूट आउट में ग्रेट ब्रिटेन को 4-2 से मात दी।

4 Aug 20243:21:21 PM

Olympics 2024 Day 9 Live: राज कुमार पाल ने किया चौथा गोल

भारत की ओर से राज कुमार पाल ने चौथा प्रयास किया। उन्‍होंने गोल कर भारत को 4-2 से जीत दिला दी। इसके साथ ही भारतीय टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई है।

4 Aug 20243:19:29 PM

Olympics 2024 Day 9 Live: फिर चूका ग्रेट ब्रिटेन

ग्रेट ब्रिटेन की ओर से रोपर फिलिप ने चौथा प्रयास किया और वह फेल रहे। पीआर श्रीजेश ने शानदार बचाव किया।

4 Aug 20243:15:36 PM

Olympics 2024 Day 9 Live: भारत ने बनाई बढ़त

भारत की ओर से ललित कुमार ने तीसरा प्रयास किया और वह सफल रहे। भारत अब 3-2 से आगे है।

4 Aug 20243:14:23 PM

Olympics 2024 Day 9 Live: ग्रेट ब्रिटेन पिछड़ी

ग्रेट ब्रिटेन की ओर से तीसरा प्रयास विलियमसन कॉनर ने किया। हालांकि, श्रीजेश ने इसका शानदार बचाव किया और भारत ने बढ़त बना ली।

4 Aug 20243:12:51 PM

Olympics 2024 Day 9 Live: भारत ने 2-2 की बराबरी की

भारत की ओर से सुखजीत सिंह ने दूसरा गोल कर 2-2 की बराबरी कर दी है।

4 Aug 20243:11:31 PM

Olympics 2024 Day 9 Live: ग्रेट ब्रिटेन 2-0 से आगे

ग्रेट ब्रिटेन अब 2-1 से आगे है। उनकी ओर से दूसरा गोल वालेस जैच ने किया।

4 Aug 20243:10:25 PM

Olympics 2024 Day 9 Live: भारत ने 1-1 की बराबरी की

भारत की ओर से कप्‍तान हरमनप्रीत सिंह ने गोल कर 1-1 की बराबरी कर दी है।

4 Aug 20243:09:38 PM

Olympics 2024 Day 9 Live: ग्रेट ब्रिटेन 1-0 से आगे

ग्रेट ब्रिटेन की ओर से अल्बर्टी जेम्स ने पहला गोल किया।

4 Aug 20243:03:20 PM

Olympics 2024 Day 9 Live: चौथे क्‍वार्टर का खेल समाप्‍त

चौथे क्‍वार्टर का खेल समाप्‍त हो गया है। इस क्‍वार्टर में भी कोई गोल नहीं हुआ। ऐसे में खेल 1-1 की बराबरी पर रहा। अब पेनल्‍टी शूट आउट से नतीजा निकलेगा।

4 Aug 20242:45:42 PM

Olympics 2024 Day 9 Live: तीसरे क्‍वार्टर का खेल समाप्‍त

तीसरे क्‍वार्टर का खेला समाप्‍त हो गया है। दोनें टीम अभी भी 1-1 की बराबरी पर हैं। ऐसे में आखिरी क्‍वार्टर निर्णायक होने वाला है। दोनों ही टीमों की नजर इस मैच को जीतकर सेमीफाइनल में जगह बनाने की है।

4 Aug 20242:26:12 PM

Olympics 2024 Day 9 Live: तीसरे क्‍वार्टर का मैच शुरू

तीसरे क्‍वार्टर का मैच शुरू हो गया है। भारत की कोशिश अगले 15 मिनट में बढ़त बनाने पर है। भारतीय टीम 10 प्‍लेयर के साथ ही मैदान पर उतरी है।

4 Aug 20242:15:31 PM

Olympics 2024 Day 9 Live: पहले हाफ तक स्‍कोर 1-1

पहले हाफ का खेल समाप्‍त हो गया है। दोनों टीमों ने 1-1 गोल किया है। दोनों ही गोल दूसरे क्‍वार्टर में आए हैं। 22वें मिनट में हरमनप्रीत कौर ने और 27वें मिनट में ग्रेट ब्रिटेन के मॉर्टन ली ने गोल दागा।

4 Aug 20242:12:57 PM

Olympics 2024 Day 9 Live: ग्रेट ब्रिटेन ने की बराबरी

दूसरे क्‍वार्टर में दूसरा गोल भी देखने को मिल गया है। 27वें मिनट में ग्रेट ब्रिटेन के मॉर्टन ली ने गोल कर स्‍कोर 1-1 की बराबरी पर ला दिया।

4 Aug 20242:09:30 PM

Olympics 2024 Day 9 Live: हरमनप्रीत ने दागा गोल

22वें मिनट में भारत का खाता खुला। कप्‍तान हरमनप्रीत ने पेनाल्‍टी कॉर्नर को गोल में तब्‍दील किया। पेरिस ओलंपिक में यह उनका 7वां गोल है।

4 Aug 20241:58:41 PM

Olympics 2024 Day 9 Live: अमित रोहिदास को रेड कार्ड

17वें मिनट में भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा। अमित रोहिदास को रेड कार्ड मिला। ऐसे में वह अब बच हुआ मैच नहीं खेल पाएंगे। अब भारत को 10 प्‍लेयर्स के साथ बचा हुआ मैच खेलना होगा।

4 Aug 20241:55:48 PM

Olympics 2024 Day 9 Live: 8वें स्‍थान पर रहीं पारुल

 महिलाओं की 3000 मीटर स्टीपलचेज स्पर्धा में पारुल चौधरी ने अच्छा प्रयास किया। दुर्भाग्यवश वह अपनी हीट में शीर्ष 5 से बाहर रहने के कारण फाइनल में जगह नहीं बना पाईं। वह 9:23.39 के समय के साथ 8वें स्थान पर रही।

4 Aug 20241:52:18 PM

Olympics 2024 Day 9 Live: पहले क्‍वार्टर का खेल समाप्‍त

 पहले क्‍वार्टर का खेल समाप्‍त हो गया है। दोनों ही टीमों ने कोई गोल न‍हीं किया है। भारत और ग्रेट ब्रिटेन को 3-3 पेनल्‍ट कॉर्नर मिले। हालांकि, दोनों टीमें इसे गोल में तब्‍दील नहीं कर पाईं। दोनों टीमों के पास बॉल पजेशन 50-50 प्रतिशत रहा।

4 Aug 20241:40:41 PM

Olympics 2024 Day 9 Live: पहले क्‍वार्टर का खेल जारी

पहले क्‍वार्टर का खेल जारी है। 10 मिनट का खेल हो गया है। दोनों टीमों ने अब तक कोई गोल नहीं किया है।

4 Aug 20241:32:19 PM

Hockey: भारत और ग्रेट ब्रिटेन का मैच शुरू

भारत और ग्रेट ब्रिटेन का क्वार्टर फाइनल मैच शुरू हो चुका है। दोनों टीमों की नजरें सेमीफाइनल पर है।

4 Aug 20241:21:08 PM

Hockey: टोक्यो की सफलता दोहरा पाएगी टीम इंडिया

भारतीय हॉकी टीम ने टोक्यो ओलंपिक-2020 में दमदार खेल दिखाया था और ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया था। इसी के साथ भारत ने चार दशक से चले आ रहे ओलंपिक मेडल के सूखे को खत्म किया था। इस बार भी टीम से मेडल की उम्मीद है और इसके लिए जरूरी है कि टीम इंडिया आज के मैच में जीत हासिल करे।

4 Aug 20241:07:03 PM

Hockey: कुछ ही देर में शुरू होगा मैच

भारतीय हॉकी टीम का मैच कुछ ही देर में शुरू होगा। टीम इंडिया क्वार्टर फाइनल में ग्रेट ब्रिटेन के सामने उतरेगी और सेमीफाइनल में जाने की लड़ाई लड़ेगी।

4 Aug 202411:58:19 AM

Olympics 2024 Day 9 Live: लवलीना का लि कियान से सामना

बॉक्सर लवलीना बोरगोहेन आज क्वार्टर फाइनल मैच में चीनी खिलाड़ी लि कियान का सामना करेगी। अगर ये मैच लवलीना जीत जाती हैं तो उनका कम से कम ब्रॉन्ज मेडल पक्का हो जाएगा।

4 Aug 202411:29:47 AM

Olympics Live: 12:30 बजे से शुरू होगा 9वें दिन का कार्यकम्र

गोल्फ मेंस इंडिविजुअल राउंड 4 का मुकाबला दोपहर 12:30 बजे से शुरू होगा।

4 Aug 202411:01:39 AM

Olympics 2024 Day 9 Live: 4 अगस्त को एथलेटिक्स में भारत का शेड्यूल

3000 मीटर महिलाओं की स्टीपलचेज- पारुल चौधरी- 1:35 PM

मेंस लॉन्ग जंप क्वालिफिकेशन- जेस्विन अल्डरीन- 2:30 PM

4 Aug 202410:21:20 AM

Olympics 2024 Live: भारत के दो पदक होंगे पक्के!

पेरिस ओलंपिक 2024 के 9वें दिन बैडमिंटन के पुरुष सिंगल्स में लक्ष्य सेन सेमीफाइनल मैच खेलेंगे। इस मैच में लक्ष्य अगर जीत हासिल कर लेते है तो कम से कम सिल्वर मेडल पक्का हो जाएगा। लक्ष्य का सामना डेनमार्क के विक्टर एक्सेलसेन से होना है, जो टोक्यो ओलंपिक के गोल्ड मेडलिस्ट हैं। वहीं, भारतीय हॉकी टीम ग्रेट ब्रिटेन के खिलाफ अंतिम-8 मैच खेलेगी।

4 Aug 20249:59:15 AM

Olympics 2024 Day 9 Live: कार्लोस युलो ने जीता गोल्ड

कार्लोस युलो ने शनिवार को पेरिस में पुरुषों के फ्लोर एक्सरसाइज में स्वर्ण पदक जीतकर फिलीपीन्स के इतिहास में केवल दूसरा ओलंपिक गोल्ड जीता। यह फिलीपीन्स के ओलंपिक इतिहास में केवल दूसरा स्वर्ण पदक है, और युलो की इस जीत ने न केवल उनके देश को गर्वित किया बल्कि उन्हें एक महत्वपूर्ण खेल उपलब्धि भी दिलाई।

4 Aug 20249:19:36 AM

Olympics 2024 Day 9 Live: भारतीय मेंस हॉकी टीम दोहरा सकती है इतिहास

भारत ने टोक्यो ओलंपिक 2021 में भी हॉकी के सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए ग्रेट ब्रिटेन को क्वार्टर फाइनल में हराया था। अब पेरिस ओलंपिक 2024 में भारतीय पुरुष हॉकी टीम को फिर से क्वार्टर फाइनल में ग्रेट ब्रिटेन के खिलाफ खेलना है। ऐसे में ग्रेट ब्रिटेन को हराकर भारतीय मेंस हॉकी टीम इतिहास दोहराना चाहेंगी।

4 Aug 20248:34:55 AM

Olympics 2024 Day 9 Live: 4 अगस्त का दिन भारत के लिए बेहद अहम

 4 अगस्त को भारत के लिए एक बहुत ही अहम दिन है, जिसमें तीन बड़े मुकाबले खेले जाएंगे।

  • 1:30 PM – भारत बनाम ग्रेट ब्रिटेन (मेंस हॉकी क्वार्टर फाइनल): भारत की हॉकी टीम से ग्रेट ब्रिटेन के खिलाफ क्वार्टर फाइनल मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करने की उम्मीद है।
  • 2:20 PM – लक्ष्य सेन (मेंस बैडमिंटन सेमीफाइनल): बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन सेमीफाइनल में खेलेंगे। इस मैच में जीत हासिल कर वह फाइनल में पहुंचना चाहेंगे।
  • 3:02 PM – लवलीना (महिला बॉक्सिंग 75 KG – क्वार्टर फाइनल): महिला बॉक्सर लवलीना बोरगोहेन 75 किलोग्राम वेट कैटेगरी के क्वार्टर फाइनल में जीत के इरादे से रिंग में उतरेंगी।

4 Aug 20248:05:29 AM

Olympics 2024 Day 9 Live Updates: विमेंस स्कीट शूटिंग का क्वालिफिकेशन मैच

भारतीय खिलाड़ी विमेंस स्कीट शूटिंग में फाइनल के लिए क्वालीफाई करते हैं, तो मेडल भारत को मिल सकता है।

4 Aug 20247:47:19 AM

Olympics 2024 Day 9 Live: भारतीय हॉकी टीम का ग्रेट ब्रिटेन से सामना

  • गोल्फ

मेंस गोल्फ चौथा राउंड (शुभंकर शर्मा, गगनजीत भुल्लर)- दोपहर 12:30 बजे

  • शूटिंग

मेंस 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल क्वालिफिकेशन चरण 1 (अनीश भनवाला, विजयवीर सिद्धू)- दोपहर 12:30 बजे

महिला स्कीट क्वालिफिकेशन दूसरा दिन (रायज़ा ढिल्लों, माहेश्वरी चौहान)- दोपहर 1:00 बजे

  • हॉकी

मेंस क्वार्टर फाइनल – दोपहर 1:30 बजे से

  • एथलेटिक्‍स

विमंस 3000 मीटर स्टीपलचेज पहला राउंड (पारुल चौधरी)- दोपहर 1:35 बजे

मेंस लंबी कूद क्वालिफिकेशन (जेसविन एल्ड्रिन)- दोपहर 2:30 बजे

  • मुक्केबाजी

विमंस 75 किग्रा क्वार्टर फाइनल (लवलीना बोर्गोहेन बनाम ली कियान (चीन))- दोपहर 3:02 बजे

  • बैडमिंटन

मेंस एकल सेमीफाइनल (लक्ष्य सेन बनाम विक्टर एक्सेलसेन (डेनमार्क)) – दोपहर 3:30 बजे

  • नाव चलाना (सैलिंग)

मेंस डोंगी (विष्णु सरवनन)- दोपहर 3:30 बजे से

विमंस डोंगी (नेत्रा कुमानन)- शाम 6:05 बजे से

4 Aug 20247:35:59 AM

Olympics 2024 Day 9 Live: लक्ष्य सेन से पदक की उम्मीद

पेरिस ओलंपिक 2024 के आठवें दिन तक भारत को 3 मेडल ही मिले। आठवें दिन भारत के हाथों कोई पदक नहीं लगा। शूटिंग में मनु भाकर महाहैट्रिक लगाने से चूक गईं। मनु ने विमेंस 25 मीटर पिस्टल के फाइनल में चौथी पोजीशन हासिल की, जबकि बॉक्सिंग में निशांत को हार मिली।
अब 9वें दिन भारत को बैडमिंटन और बॉक्सिंग से पदक की उम्मीद है। पहली बार मेंस बैडमिंटन सेमीफाइनल में पहुंचने वाले लक्ष्य सेन की नजरें पदक हासिल करने पर होगी।

4 Aug 202412:52:36 AM

Olympics 2024 Day 7 Live: तीसरे राउंड में पिछड़े निशांत

 मेंस 71 किग्रा क्वार्टर फाइनल में निशांत देव तीसरे राउंड में निशांत पीछे हो गए। इसके साथ ही वह क्वार्टर फाइनल से बाहर हो गए हैं।

4 Aug 202412:43:05 AM

Olympics 2024 Day 7 Live: दूसरे राउंड में पिछड़े

अच्‍छी शुरुआत के बाद दूसरे राउंड में निशांत पिछड़ गए हैं। 3 जज ने उन्‍हें 9-9 अंक और 2 जज ने 10-10 स्‍कोर दिया।

4 Aug 202412:34:37 AM

Olympics 2024 Day 7 Live: निशांत देव ने पहला राउंड जीता

मेंस 71 किग्रा क्वार्टर फाइनल में निशांत देव की शुरुआत शानदार रही। उन्‍होंने पहला राउंड 4.1 से जीत लिया है।

4 Aug 202412:25:54 AM

Olympics 2024 Day 7 Live: निशांत देव का मुकाबला शुरू

मेंस 71 किग्रा क्वार्टर फाइनल में निशांत देव का सामना मेक्सिको के मार्को अलोंसो वर्डे अल्वारेज से हो रहा है।

3 Aug 202410:12:52 PM

Olympics 2024 Day 7 Live: देर रात बॉक्सिंग का मैच

मेंस 71 किग्रा क्वार्टर फाइनल में निशांत देव का सामना मेक्सिको के मार्को अलोंसो वर्डे अल्वारेज से होगा। यह मैच रात 12:18 बजे शुरू होगा।

3 Aug 20248:22:49 PM

Olympics 2024 Day 7 Live: नेथरा कुमानन का मैच

 नौकायन महिला डिंगी ILCA7 में रेस 4, 5 और 6 के समापन के बाद नेथरा कुमानन 96 नेट अंकों के साथ 24वें स्थान पर रही। कुमानन रेस 4 और 5 में 28वें स्थान पर रही और 6वीं रेस में 20वें स्थान पर रही।

3 Aug 20247:59:42 PM

Olympics 2024 Day 7 Live: अनंतजीत सिंह नरूका बाहर

 शूटिंग में अनंतजीत सिंह नरूका ने अपना पेरिस ओलंपिक 2024 अभियान समाप्त किया। 125 में से 116 के कुल स्कोर के साथ 24वें स्थान पर रहे। शीर्ष 6 खिलाड़ियों ने फाइनल के लिए क्वालीफाई किया।

3 Aug 20247:54:31 PM

Olympics 2024 Day 7 Live: विष्णु सरवनन 23वें स्थान पर

 नाविक विष्णु सरवनन रेस 5 और रेस 6 में 21वें और 13वें स्थान पर रहे। 6 रेसों के अंत तक, विष्णु वर्तमान में कुल 83 अंकों के साथ 23वें स्थान पर हैं।

3 Aug 20245:33:27 PM

Olympics 2024 Day 7 Live: क्वार्टर फाइनल में हारीं दीपिका

 महिलाओं की व्यक्तिगत स्पर्धा में अच्छी टक्कर देने के बावजूद दीपिका कुमारी को क्वार्टर फाइनल में कोरियाई खिलाड़ी सुहयोन के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। इसके साथ ही उनका अभियान समाप्त हो गया है।

🇮🇳 𝗧𝗼𝘂𝗴𝗵 𝗹𝗼𝘀𝘀 𝗳𝗼𝗿 𝗗𝗲𝗲𝗽𝗶𝗸𝗮! Despite giving a good fight in the womens individual event, Deepika Kumari faced defeat against Suhyeon Nam in the quarter-final, bringing her campaign to an end.

👏 A good effort from her to make it this far in the competition.

🏹… pic.twitter.com/fVubMYsElg

— India at Paris 2024 Olympics (@sportwalkmedia) August 3, 2024

3 Aug 20245:29:51 PM

Olympics 2024 Day 7 Live: 4-4 की बराबरी

दीपिका ने चौथे राउंड में एक 7 के साथ दो 10 का स्कोर बनाया, जिससे कोरियाई खिलाड़ी ने 29-27 से सेट अपने नाम कर लिया और 4-4 से बराबरी कर ली।

3 Aug 20245:28:11 PM

Olympics 2024 Day 7 Live: तीसरा सेट

तीसरे सेट में दीपिका कुमारी ने 29-28 से रोमांचक जीत दर्ज की, जो अब कोरियाई खिलाड़ी के खिलाफ 4-2 से आगे हैं।

3 Aug 20245:26:21 PM

Olympics 2024 Day 7 Live: दीपिका को दूसरे सेट में मिली हार

पहला सेट जीतने के बाद दीपिका को दूसरे सेट में हार मिली। दूसरे सेट में उन्‍हें 25-28 से हार का सामना करना पड़ा।

3 Aug 20245:24:33 PM

Olympics 2024 Day 7 Live: दीपिका ने जीता पहला सेट

दीपिका कुमारी ने पहला सेट 28-26 से जीतकर कोरिया की सुहयोन नाम के खिलाफ 2-0 की बढ़त बना ली।

3 Aug 20245:10:21 PM

Olympics 2024 Day 7 Live: दीपिका कुमारी का मुकाबला शुरू

भारत की दीपिका तीरंदाजी की महिला एकल के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई थीं। उन्होंने जर्मनी की मिशेल क्रोपमॉन को 6-4 से हराया था। अब उनका मुकाबला शुरू हो गया है। दीपिका क्वार्टर फाइनल में दक्षिण कोरिया की नाम सु-ह्योन से भिड़ रही हैं।

3 Aug 20244:14:16 PM

Olympics 2024 Day 7 Live: जल्‍द एक्‍शन में होंगी दीपिका

 दीपिका कुमारी तीरंदाजी की महिला एकल के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई थीं। उन्होंने जर्मनी की मिशेल क्रोपमॉन को 6-4 से हराया था। अब वह शाम 5 बजे क्वार्टर फाइनल मुकाबला खेलेंगी।

3 Aug 20242:37:08 PM

Archery: भजन कौर बाहर

भारत की तीरंदाज भजन कौर इंजीविजुअल राउंड के क्वार्टर फाइनल में जगह नहीं बना सकी हैं। उन्हें इंडोनेशिया की खिलाड़ी ने 6-5 से मात दी।

3 Aug 20242:29:25 PM

Archery: भजन कौर आगे

भजन कौर का सामना इंडोनेशिया की डियांडा चोरीनिसा है। तीन सेट के बाद भजन कौर 4-2 से आगे हैं।

3 Aug 20242:19:48 PM

Archery: दीपिका कुमारी को मिली जीत

दीपिका कुमारी ने जर्मनी की खिलाड़ी को 6-4 से मात देकर क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई हैं। दीपिका के बाद अब भजन कौर पर नजरें हैं।

3 Aug 20242:18:07 PM

Archery: चौथा सेट हारीं दीपिका कुमारी

दीपिका कुमारी को चौथे सेट में हार का सामना करना पड़ा है। हालांकि वह अभी भी बढ़त बनाए हुए हैं। चौथे सेट के बाद वह 5-3 से आगे हैं।

3 Aug 20242:13:44 PM

Archery: दीपिका ने जीता तीसरा सेट

दीपिका कुमार ने तीसरा सेट अपने नाम कर लिया है और अब वह 5-1 से आगे हो गई हैं।

3 Aug 20242:11:15 PM

Archery: दीपिका को बढ़त

भारत की महिला आर्चर दीपिका कुमारी  जर्मनी की मिचेल क्रोपेन के खिलाफ मजबूत शुरुआत करते हुए आगे निकस गई हैं। दीपिका 3-1 से आगे हैं।

3 Aug 20241:20:51 PM

Shooting: मेडल से चूकी मनु

मनु भाकर का तीसरा मेडल का सपना टूट गया। मनु 25 मीटर पिस्टल के फाइनल में चौथे स्थान पर रहीं। मनु 28 के स्कोर के साथ चौथे स्थान पर रहीं।

3 Aug 20241:12:29 PM

Shooting: मनु के जोरदार निशाने

मनु ने दूसरे स्टेज में भी दमदार खेल दिखाया है और अपने आप को मेडल की रेस में बनाए रखा है। वह 22 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर आ गई हैं।

3 Aug 20241:06:20 PM

Shooting: मनु की दमदार शुरुआत

मनु भाकर ने दमदार शुरुआत की है। तीन सीरीज के बाद वह दूसरे स्थान पर आ गई हैं।

3 Aug 20241:03:24 PM

Shooting: मनु भाकर का इवेंट शुरू

मनु भाकर का इवेंट शुरू हो गया है। मनु ने इस इवेंट में भी मेडल की उम्मीद है। वह पहले ही दो मेडल जीत चुकी हैं।

3 Aug 202412:44:31 PM

Shooting: स्कीट क्वालिफिकेशन शुरू

निशानेबाजी में पुरुष स्कीट क्वालिफिकेशन शुरू हो गए हैं। इसमें भारत की तरफ से अनंत जीत नरूका, महेश्वरी चौहान, राइजा ढिल्लन हिस्सा ले रहे हैं।

3 Aug 202412:37:01 PM

कुछ देर में शुूरू होगा मनु का मैच

मनु भाकर का ऐतिहासिक 25 मीटर एयर पिस्टल मैच कुछ ही देर में शुरू होगा।

3 Aug 202411:30:51 AM

लक्ष्य सेन ने जगाई उम्मीद

भारत को बैडमिंटन में मेडल की उम्मीद पीवी सिंधू से थी, लेकिन वह प्री क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हो गईं। लक्ष्य सेन ने हालांकि मेंस सिगल्स के सेमीफाइनल में पहुंचकर इतिहास रच दिया है और वह मेडल के करीब हैं।

3 Aug 202410:14:26 AM

निशांत से उम्मीद

भारत को पेरिस ओलंपिक में पुरुष मुक्केबाजी में अमित पंघाल से उम्मीदें थीं, लेकिन वह बाहर हो गए। उनके बाद अब निशांत से भारत को बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है।

3 Aug 20249:27:31 AM

भारत का आज का शेड्यूल

शूटिंग

विमंस 25 मीटर पिस्टल फाइनल (मनु भाकर)- दोपहर 1:00 बजे से
विमंस स्कीट क्वालिफिकेशन पहला दिन (रायज़ा ढिल्लों, माहेश्वरी चौहान)- दोपहर 12:30 बजे से
मेंस स्कीट क्वालिफिकेशन दूसरा दिन (अनंत जीत सिंह नरूका)- दोपहर 12:30 बजे से

तीरंदाजी

विमंस व्यक्तिगत एलिमिनेशन राउंड (भजन कौर बनाम मिशेल क्रोपेन (जर्मनी))- दोपहर 1:52 बजे से
विमंस व्यक्तिगत एलिमिनेशन राउंड (दीपिका कुमारी बनाम डायनंदा चोइरुनिसा (इंडोनेशिया))- दोपहर 2:05 बजे से
विमंस व्यक्तिगत क्वार्टर फाइनल (भजन कौर बनाम लिसा बार्बेलिन (फ्रांस) या एना लुइज़ा कैटानो (ब्राजील))- शाम 4:30 बजे से
विमंस व्यक्तिगत क्वार्टर फाइनल (दीपिका कुमारी बनाम मडालिना अमैस्ट्रोए (रोमानिया) या नाम सु-ह्योन (दक्षिण कोरिया))- शाम 5:09 बजे से
विमंस व्यक्तिगत सेमीफाइनल (दीपिका कुमारी, भजन कौर) – शाम 5:22 बजे से
विमंस व्यक्तिगत कांस्य मैच (दीपिका कुमारी, भजन कौर) – शाम 6:03 बजे
विमंस व्यक्तिगत स्वर्ण मैच (दीपिका कुमारी, भजन कौर) – शाम 6:16 बजे

(सैलिंग)

पुरुषों की डोंगी (विष्णु सरवनन)- दोपहर 3:50 बजे से
महिलाओं की डोंगी (नेत्रा कुमानन) – शाम 5:55 बजे से
एथलेटिक्‍स
मेंस शॉट पुट फाइनल (तजिंदरपाल सिंह तूर)- रात 11:05 बजे

मुक्केबाजी

मेंस 71 किग्रा क्वार्टर फाइनल (निशांत देव बनाम मार्को अलोंसो वर्डे अल्वारेज़ (मेक्सिको))- शाम 7:32 बजे से

3 Aug 20248:53:21 AM

सज्जिन जिंदल देंगे कार

देश के मशहूर बिजनेसमैन और जेएसडब्ल्यू के मालिक सज्जन जिंदल ने कहा है कि वह पेरिस ओलंपिक-2024 में मेडल जीतने वाले भारतीय खिलाड़ियों को कार तोहफे में देंगे।

3 Aug 20248:29:22 AM

आर्चरी में मेडल की उम्मीद

मनु भाकर के अलावा देश को आर्चरी में आज मेडल मिल सकता है। महिला इंडीविजुअल राउंड में दीपिका कुमारी, भजन कौर मेडल की रेस में हैं।

3 Aug 20248:07:02 AM

मनु भाकर रचेंगी इतिहास

भारत को पहले ही दो मेडल दिला चुकीं महिला निशानेबाज मनु भाकर आज पेरिस ओलंपिक-2024 खेलों में इतिहास रचने के बेहद करीब खड़ी हैं। मनु ने 25 मीटर पिस्टल इवेंट के फाइनल में जगह बना ली है। वह अगर इस इवेंट में मेडल जीतती हैं तो तीन ओलंपिक मेडल जीतने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बन जाएंगी।