News TOP STORIES खेल राष्ट्रीय

Olympics 2024 Day 4: मनु-सरबजोत की जोड़ी ने 10 मीटर एयर पिस्‍टल इवेंट में जीता ब्रॉन्‍ज, आया दूसरा मेडल


नई दिल्ली। पेरिस ओलंपिक 2024 के चौथे दिन भारत को एथलीट्स से पदक की आस है। भारत ने अभी तक पेरिस ओलंपिक में एक ही मेडल जीता है। मनु भाकर (Manu Bhaker) ने भारत को पेरिस ओलंपिक में पहला मेडल जिताया और अब उनसे भारत की उम्मीदें बढ़ गई है।

तीसरे दिन भारत के हाथ कोई मेडल नहीं लगा। जहां अर्जुन बाबूता पदक के बेहद करीब पहुंचकर भी चूक गए। वह 10 मीटर एयर राइफल इवेंट में चौथे स्थान पर रहे। वहीं, निशानेबाज मनु-सरबजोत सिंह (Manu Bhaker- Sarabjot Singh) की जोड़ी ने ब्रॉन्ज मेडल यानी शूट ऑफ के लिए क्वालिफाई किया।

मनु-सरबजोत सिंह की जोड़ी आज (30 जुलाई) को 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम के ब्रॉन्ज मेडल मैच खेलने उतरेगी। यह मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 1 बजे से होगा।

वहीं, बैडमिंटन में सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी-चिराग शेट्टी की जोड़ी ने तीसरे दिन क्वार्टर फाइनल में एंट्री कर ली। अब चौथे दिन भारतीय एथलीट्स से पदक की उम्मीदें है। चौथे दिन मेंस हॉकी टीम भी एक्शन में होगी, जहां उनका सामना आयरलैंड से होगा।

30 Jul 20241:22:38 PM

Olympics 2024 Day 4 Live Updates: Manu-Sabarjot ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

मनु-सबरजोत सिंह की जोड़ी ने 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम इवेंट में कांस्य पदक जीत लिया है। मनु-सबरजोत की जोड़ी ने भारत को पेरिस ओलंपिक 2024 में दूसरा मेडल जिताया।

30 Jul 20241:17:09 PM

Olympics 2024 Day 4 Live Updates: Manu Bhaker-Sabarjot Singh की धमाकेदार शुरुआत

मनु-सबरजोत सिंह ने भारत को शानदार शुरुआत दिलाई। 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम ब्रॉन्ज मेडल मैच में 7 राउंड के बाद भारत ने 10-7 की लीड बनाई। साउथ कोरिया की टीम को हराकर मनु-सबरजोत से भारत को दूसरे पदक की आस हैं।

30 Jul 20241:07:08 PM

Olympics 2024 Day 4 Live: मनु-सरबजोत का ब्रॉन्ड मेडल मैच शुरू

10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम इवेंट में मनु भाकर और सरबजोत सिंह का कांस्य पदक मैच शुरू हो गया है।

30 Jul 202412:47:40 PM

विनेश फोगाट ने फ्रांस सरकार से की खास अपील

भारत की महिला कुश्ती खिलाड़ी विनेश फोगाट ने फ्रांस की सरकार से अपील करते हुए उनके भाई को वीजा देने की गुाजरिश की है। विनेश ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर एक पोस्ट लिख फ्रांस की सरकार को टैग किया है। पढ़िए उनका पोस्ट।

30 Jul 202412:45:49 PM

Paris Olympics 2024 Live: पृथ्वीराज की निराशाजनक शुरुआत

ट्रैप मेंस क्वालिफिकेशन के लिए पृथ्वीराज तोंडइमन ने निराशाजनक शुरुआत की। वह सबसे निचले पायदान पर अभी मौजूद है।

30 Jul 202412:42:30 PM

Paris Olympics 2024 Day 4 Live Updates: एक्शन में श्रेयसी-राजेश्वरी

शूटिंग में महिला ट्रैप क्वालिफेक्शन राउंड में भारत की तरफ से श्रेयसी और राजेश्वरी हिस्सा लेने उतरी है। मौजूदा समय में श्रेयसी 9वें स्थान पर है, जबकि राजेश्वरी काफी पीछे चल रही है।

30 Jul 202411:59:25 AM

Olympics 2024 Day 4 Live: पेरिस ओलंपिक 2024 के चौथे दिन की इस खेल से होगी शुरुआत

पेरिस ओलंपिक 2024 के चौथे दिन की शुरुआत 12:30 PM से होगी। मेंस ट्रैप शूटिंग (क्वालिफिकेशन) में पृथ्वीराज (पुरुष) खेलने उतरेंगे, जबकि महिला ट्रैप शूटिंग में राजेश्वरी कुमारी और श्रेयसी सिंह (महिला) अपना-अपना मैच खेलने उतरेगी।

30 Jul 202411:55:17 AM

Paris Olympics 2024 Day 4 LIVE: इन भारतीय एथलीट्स पर रहेगी नजरें

30 Jul 202411:54:11 AM

Paris Olympics 2024 Day 4 Live: मनु की नजरें 124 साल पुराने रिकॉर्ड की बराबरी करने पर

मनु भाकर आज अगर दूसरा कांस्य पदक जीत जाती हैं, तो वह इतिहास रच देंगी। मनु एक ही ओलंपिक के दौरान दो पदक जीतने वाली महिला एथलीट बन जाएगी। उनसे पहले एकमात्र भारतीय एथलीट जिन्होंने पहले ऐसा किया है, वह नॉर्मन प्रिचर्ड हैं, जिन्होंने 1900 के खेलों के दौरान एथलेटिक्स में दो रजत पदक जीते थे।

30 Jul 202411:27:32 AM

Olympics 2024 Day 4 Live: सीन नदी में आज प्रतियोगिता शूरू होने की उम्मीदें

सीन नदी में पानी की खराब क्वालिटी के कारण अधिकारियों ने सोमवार को लगातार दूसरे दिन ओलंपिक ट्रायथलॉन के तैराकी सत्र को रद्द कर दिया था। उम्मीद है कि पेरिस खेलों में मंगलवार यानी आज प्रतियोगिता शुरू होने पर ट्रायथलीट शहर के प्रसिद्ध जलमार्ग में तैरने में सक्षम होंगे।

30 Jul 202411:20:55 AM

Olympics 2024 Day 4 Live: राफेल ने जोकोविच से मिली हार के बाद दिए संन्यास के संकेत

Rafael Nadal ने जोकोविच के खिलाफ खेले गए मेंस सिंगल्स के पहले सेट 1-6 से हार झेली और दूसरे सेट में जोकोविच ने उन्हें 6-4 से हराया है। राफेल ने इस हार के बाद अपने संन्यास के संकेत दिए। उन्होंने कहा कि पेरिस ओलंपिक्स 2024 खत्म होने के बाद वह अपना फैसला सुनाएंगे।

30 Jul 202410:58:04 AM

Olympics 2024 Day 4 Live: मनिका बत्रा ने प्रतिका को हराने के बाद जाहिर की खुशी

मनिका बत्रा ने महिला सिंग्लस के अंतिम-16 में जगह बनाने के बाद बयान दिया। उन्होंने कहा कि मैं फांस की Prithika Pavade को हराकर काफी खुश हूं। उन्होंने आगे कहा कि ये बेस्ट मैच रहा, जहां मैंने फ्रांस के खिलाफ जीत हासिल की। प्रतिका के खिलाफ जीतकर मैं खुश हूं क्योंकि उनकी रैंक मुझसे ज्यादा है।

30 Jul 202410:50:22 AM

Olympics Day 4 Live: मनिका बत्रा ने रचा इतिहास

भारत की स्‍टार महिला टेबल टेनिस खिलाड़ी मनिका बत्रा ने पेरिस ओलंपिक्‍स 2024 के प्री-क्‍वार्टर फाइनल में पहुंचकर इतिहास रच दिया है। मनिका बत्रा ने 29 जुलाई को फ्रांस की प्रीतिका पवाडे को 37 मिनट में 4-0 से मात दी।

30 Jul 202410:27:25 AM

Olympics 2024 Day 4 LIVE: रोइंग-आर्चरी समेत बाकी खेलों का शेड्यूल

  • रोइंग

बलराज पंवार, मैंस सिंगल स्क्लस, क्वार्टर फाइनल, दोपहर 1:40 बजे

  • आर्चरी

अंकिता भगत, विमंस इंडीविजुअल, राउंड-64, दोपहर 1:44 बजे

भजन कौर, विमंस इंडीविजुअल, राउंड-64, दोपहर 1:57 बजे

विमंस इंडीविजुअल, राउंड-32, दोपहर 2:33 बजे (अगर अंकिता और भजन क्वालिफाई कर पाईं तो)

धीरज बोमाडेवेरा, राउंड-64, मेंस इंडिविजुअल, शाम 7:15 बजे

  • इक्वेस्टेरियन

अनुश अग्रवाल, ड्रेसाज इंडिविजुअल ग्रां प्री, दोपहर, 2:30 बजे

  • हॉकी

भारत बनाम आयरलैंड (मेंस ग्रुप स्टेज मैच),शाम 4:45 बजे

  • बैडमिंटन

सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी, मेंस डबल्स, शाम 5:30 बजे

अश्विनी पोनप्पा और तनिशा क्रास्टो, विमंस डबल्स, शाम 6:20 बजे

  • मुक्केबाजी

अमित पंघाल, मेंस 51 किलोग्राम भारवर्ग, राउंड-16, शाम 7:16 बजे

जैसमिन लामबोरिया, विमंस 57 किलोग्राम भारवर्ग, शाम 9:24 बजे

प्रीति पंवार, विमंस 54 किलोग्राम भारवर्ग, रात 1:22 बजे

30 Jul 202410:24:59 AM

Paris Olympics 2024 Live: आर्चरी का शेड्यूल ऐसा

1:44 PM- अंकिता ( महिलाओं की राउंड ऑफ 64 तीरंदाजी)

1:57 PM- भजन कौर ( महिलाओं की राउंड ऑफ 64 तीरंदाजी)

2:23 PM- अंकिता और भजन ने क्वालिफाई किया तो राउंड ऑफ 32 खेलेंगी

7:15 PM- धीरज बोप्पादेवरा ( पुरुषों की राउंड ऑफ 64 तीरंदाजी)

7:55 PM- धीरज ने अगर क्वालिफाई किया तो राउंड ऑफ 32 मैच खेलेंगे

30 Jul 20249:59:49 AM

Olympics 2024 Day 4 Live: भारत के बॉक्सिंग के मुकाबले (30 July)

7:16 PM- अमित पंघाल ( मेंस बॉक्सिंग)- 51 KG प्री-क्वार्टर फाइनल

9:24 PM- जैसमीन ( वीमेन्स बॉक्सिंग)- 57 KG- राउंड ऑफ 32

1:22 AM (31 जुलाई)- प्रीति पवार ( वीमेन्स बॉक्सिंग)- 54 KG प्री-क्वार्टर फाइनल

30 Jul 20249:29:24 AM

Olympics 2024 Live: भारत का शूटिंग में 30 जुलाई का शेड्यूल

12:30 PM- पृथ्वीराज टोंडाइमान, ट्रैप मैन क्वालिफिकेशन

12:30 PM-श्रेयसी सिंह, राजेश्वरी कुमारी, ट्रैप मिहाल क्वालिफिकेशन

1 PM- सरबजोत सिंह-मनु भाकर, 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम (ब्रॉन्ज मेडल मैच)

7 PM- मेंस ट्रैप फाइनल

30 Jul 20249:12:43 AM

Paris Olympics 2024 Day 4 Live: भारत को मनु-सरबजोत सिंह से ब्रॉन्ज की आस

पेरिस ओलंपिक 2024 के चौथे दिन भारत को शूटिंग में मनु भाकर और सरबजोत सिंह से ब्रॉन्ज मेडल की आस है। मनु-सरबजोत की जोड़ी 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम के कांस्य पदक मैच खेलने उतरेगी। ये मुकाबला दोपहर 1 बजे से होगा।