News TOP STORIES खेल राष्ट्रीय

Olympics 2024 Day 5: PV Sindhu की आसान जीत स्वप्निल कुसाले ने पदक की ओर बढ़ाया एक कदम


नई दिल्ली। पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत ने अब तक 2 मेडल अपने नाम कर लिए है। यह दोनों मेडल शूटिंग में स्टार निशानेबाज मनु भाकर ने दिलाए हैं। उन्होंने भारत (Olympics, India Medal Count)को पहला कांस्य पदक 10 मीटर एयर पिस्टल के सिंगल्य मैच में दिलाया और फिर चौथे दिन सरबजोत सिंह े साथ मिलकर मिक्स्ड टीम इवेंट में दूसरा ब्रॉन्ज दिलाया।

वहीं, चौथे दिन भारतीय हॉकी टीम ने भी अपनी जीत की लय बरकरार रखी और बैडमिंटन में सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी अपने ग्रुप में टॉप पर रही। हालांकि, मुक्केबाजी में भारत के हाथ निराशा लगी, जबकि तीरंदाजों का दिन मिला जुला रहा।

अब आज यानी 31 जुलाई (पांचवें दिन) भारत को एथलीट्स से शानदार प्रदर्शन की आस है। आज के शेड्यूल क अनुसार, भारतीय एथलीट का आज कोई मेडल मैच नहीं है। निशानेबाजी, बैडमिंटन, टेबल टेनिल, बॉक्सिंग, तीरंदाजी और घुड़सवारी में सिर्फ ग्रुप-स्टेज या क्वालिफाइंग मैच खेले जाने है।

सबसे पहले निशानेबाजी में 50 मीटर राइफल थ्रो पोजिशन पुरुष क्वालिफिकेशन और ट्रैप महिला क्वालिफिकेशन मैच दोपहर 12:30 बजे खेला जाएगा।

31 Jul 20242:07:46 PM

Olympics 2024 Day 5 Live: स्वप्निल कुसाले मेडल मैच खेलेंगे

मेंस 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन क्वालिफिकेशन राउंड में भारत के Swapnil Kusale ने 7वें स्थान के साथ ही फाइनल में प्रवेश किया। टॉप 8 एथलीट इस राउंड में क्वालीफाई होते हैं, जबकि ऐश्वर्या प्रताम जो शुरुआत से आगे चल रहे थे, वह फाइनल में जगह बनाने से चूक गए।

31 Jul 20241:55:43 PM

Olympics 2024 Day 5 Live: लक्ष्य सेन का जोनाथन क्रिस्टी से मुकाबला शुरू

बैडमिंटन में मेंस सिंगल्स में लक्ष्य सेन का सामना इंडोनेशिया के जोनाथ क्रिस्टी से हो रहा है। इस मैच में जीत हासिल कर लक्ष्य भी पीवी सिंधू की तरह प्री-क्वार्टर फाइनल में जगह बनाना चाहेंगे।

31 Jul 20241:53:01 PM

Olympics 2024 Day 5 Live: पीवी सिंधू ने प्री-क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

 पीवी सिंधू ने बैडमिंटन महिला सिंगल्स ग्रुप मैच में क्रिस्टन को पहले गेम में 21-5 और दूसरे गेम में 21-10 से हराकर प्री क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। उन्होंने 34 म‍िनट में यह मैच जीत लिया।

31 Jul 20241:39:03 PM

Olympics 2024 Day 5 Live: पीवी सिंधू दूसरे गेम में भी चल रही आगे

पीवी सिंधू ने पहला गेम 21-5 से जीता और अब वह अपने दूसरे गेम में भी मौजूदा समय तक 8-6 से आगे चल रही है।

31 Jul 20241:36:08 PM

Olympics 2024 Day 5 Live: पीवी सिंधू की धमाकेदार शुरुआत

PV Sindhu ने बैडमिंटन महिला सिंगल्स प्रतियोगिता के ग्रुप एम मैच में एस्टोनिया की क्रिस्टिन के खिलाफ पहले गेम को सिर्फ 14 मिनट में 21-5 से आसानी से जीत लिया।

31 Jul 20241:24:48 PM

Olympics 2024 Day 5 Live: PV Sindhu का मुकाबला शुरू

बैडमिंटन महिला सिंग्लस ग्रुप स्टेज मुकाबला खेलने पीवी सिंधू (PV Sindhu) उतर गईं है। उनका सामना कुउबा क्रिस्टिन से हो रहा है।

31 Jul 20241:06:12 PM

Olympics 2024 Day 5 Live: ऐश्वर्या प्रताप सिंह तोमर एक्शन में हैं

भारत के पुरुषों की 50 मीटर राइफल 3पी पोजिशन के क्वालिफिकेशन के लिए ऐश्वर्या और स्वप्निल एक्शन में है। ये क्वालिफिकेशन राउंड है।

31 Jul 202412:55:56 PM

Shooting: एश्वर्य और स्वप्निल का क्या रहा परिणाम

50 मीटर 3 राइफल पोजिशंस में भारत के दो निशानेबाज इस समय प्रतिस्पर्धा में उतरे थे। स्वप्निल और एश्वर्य ने दमदार खेल दिखाया क्वालिफिकेशन राउंड के बाद स्प्ननिल पांचवें और एश्वर्य चौथे 12वें स्थान पर रहे।

31 Jul 202412:34:50 PM

Olympics 2024 Day 5 Live: सिमोन बिल्‍स और अमेरिकी टीम ने महिला ओलंपिक खिताब बरकरार रखा

सिमोन बिल्‍स के नेतृत्‍व वाली अमेरिकी टीम ने पेरिस ओलंपिक्‍स 2024 में महिलाओं के आर्टिस्टिक जिम्‍नास्टिक्‍स इवेंट में गोल्‍ड मेडल जीत लिया है। अमेरिकी टीम ने पेरिस में अपने खिताब की रक्षा की। अमेरिका ने कुल 171.296 का स्‍कोर बनाया जो कि सिल्‍वर मेडलिस्‍ट इटली (165.494) से काफी ज्‍यादा रहा। ब्राजील ने इतिहास रचते हुए पहली बार ओलंपिक्‍स में जिम्‍नास्टिक्‍स में मेडल जीता। ब्राजीली महिला टीम ने 164.497 का स्‍कोर बनाते हुए ब्रॉन्‍ज मेडल अपने नाम किया।

31 Jul 202411:22:01 AM

Olympics 2024 Day 5 Live: सिमोन बाइल्स ने रिडेम्पशन क्वेस्ट में ओलंपिक स्वर्ण पदक जीता

सिमोन बाइल्स और टीम यूएसए ने रिडेम्पशन क्वेस्ट में ओलंपिक स्वर्ण पदक जीता। यूएस टीम का स्कोर 171.296 इटली और ब्राजील से काफी आगे था, जिससे बाइल्स ने जीत हासिल की।

31 Jul 202410:53:34 AM

Olympics 2024 Day 5 Live: मनु-सरबजोत ने भारत को दिलाया दूसरा पदक

मनु भाकर ने 30 जुलाई को इतिहास रचा और स्वतंत्रता के बाद एक ही ओलंपिक संस्करण में दो ओलंपिक पदक जीतने वाली पहली भारतीय एथलीट बन गईं। मनु ने मंगलवार को सरबजोत सिंह के साथ मिलकर 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम में कांस्य पदक जीता।

31 Jul 202410:21:04 AM

Olympics 2024 Day 5 Live: जिया राय ने रचा इतिहास

16 वर्षीय जिया राय इंग्लिश चैनल पार करने वाली दुनिया की सबसे कम उम्र की और सबसे तेज पैरा तैराक बन गई हैं।

31 Jul 20249:47:39 AM

Olympics 2024 Day 5 Live: बिहार की महिला विधायक खेलेंगी क्वालिफिकेशन राउंड मैच

बिहार की महिला विधायक श्रेयसी सिंह आज यानी 31 जुलाई को ट्रैप महिला क्ववालिफिकेशन राउंड खेलेगी। यह मैच दोपहर 12:30 बजे से खेला जाना है, जिसमें राजेश्वरी कुमारी भी अपना दमखम दिखाएंगी। अगर आज श्रेयसी क्ववालिफाई कर लेती हैं तो वह शाम 7 बजे से इस इवेंट का फाइनल मैच खेलने उतरेंगी।

31 Jul 20249:24:17 AM

Olympics 2024 Day 5 Live: प्रीति पावर राउंड-16 से हुई बाहर

पेरिस ओलंपिक 2024 बॉक्सिंग महिला 54 किलोग्राम कैटेगरी में प्रीति पावर राउंड-16 से बाहर हो गई। उन्हें Yeni Marcela Arias के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा।

31 Jul 20249:16:13 AM

Olympics 2024 Live: पेरिस ओलंपिक्स से बाहर होते ही अश्विनी पोनप्पा का बड़ा एलान

बैडमिंटन में भारत की तरफ से महिला डबल्स में हिस्सा लेने वाली अश्विनी पोनप्पा और तनीषा क्रास्टो की जोड़ी का सफर तीसरे ग्रुप के मैच में मिली हार के साथ खत्म हुआ। अश्विनी ने करारी हार के बाद एक बड़ा एलान किया। उन्होंने कहा कि ये उनके करियर का आखिरी ओलंपिक मैच था।

31 Jul 20248:52:36 AM

Olympics 2024 Day 5 Live: तीरंदाजी में भारत का आज का शेड्यूल

  • महिला सिंगल्स: अंतिम 64 चरण: दीपिका कुमारी – दोपहर 3:56 बजे
  • पुरुष सिंगल्स: अंतिम 64 चरण: तरूणदीप राय – रात 9:15 बजे

31 Jul 20248:37:27 AM

Olympics 2024 Day 5 Live: पीवी सिंधु पेश करेंगी चुनौती

दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु का ग्रुप चरण में क्रिस्टिन कुउबा से सामना होगा, जबकि लक्ष्य सेन और एचएस प्रणय भी अपने-अपने ग्रुप में मैच खेलने उतरेंगे।

31 Jul 20248:33:40 AM

Olympics 2024 Day 5 Live: मुक्केबाजी में भारत का शेड्यूल

  • महिला 75 किग्रा (अंतिम 16 दौर): लवलीना बोरगोहेन बनाम सुन्निवा हॉफस्टेड (नॉर्वे) – 3:30 PM
  • पुरुषों 71 किग्रा (अंतिम 16 दौर): निशांत देव बनाम जोस गेब्रियल रोड्रिग्ज टेनोरियो (इक्वाडोर) –12:18 AM

31 Jul 20248:18:39 AM

Olympics 2024 Day 5 Live: टेबल टेनिस का 31 जुलाई का शेड्यूल

महिला एकल (अंतिम 32 दौर): श्रीजा अकुला बनाम जियान जेंग (सिंगापुर) – दोपहर 2:20 बजे

31 Jul 20248:00:55 AM

Olympics 2024 Day 5 LIVE: पेरिस ओलंपिक 2024 में बैडमिंटन में आज का शेड्यूल

  •  महिला एकल (ग्रुप चरण): पीवी सिंधू बनाम क्रिस्टिन कुउबा (एस्टोनिया) – 12:50 PM
  • पुरुष एकल (ग्रुप चरण): लक्ष्य सेन बनाम जोनाटन क्रिस्टी (इंडोनेशिया) – 1:40 PM
  • पुरुष एकल (ग्रुप चरण): एचएस प्रणय बनाम डुक फाट ले (वियतनाम) – 11 PM

31 Jul 20247:41:33 AM

Paris Olympics 2024 Day 5 Live: निशानेबाजी में भारत का आज का शेड्यूल (31 जुलाई)

  • 12:30 PM- 50 मीटर राइफल थ्रो पोजीशन पुरुष क्ववालिफिकेशन- ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर और स्वप्निल कुसाले
  • 12:30 PM- ट्रैप महिला क्वालिफिकेशन- श्रेयसी सिंह और राजेश्वरी कुमारी

31 Jul 20247:39:53 AM

Olympics 2024 Day 5 Live: ऐसा है भारत का 31 जुलाई का शेड्यूल

31 Jul 20247:39:09 AM

Olympics 2024 Day 5 Live Updates: पेरिस ओलंपिक का पांचवां दिन आज

पेरिस ओलंपिक 2024 के पांचवें दिन (PARIS OLYMPICS 2024 DAY 5 LIVE) भारत को एथलीट से शानदार प्रदर्शन की उम्मीद है। चौथे दिन मनु-सरबजोत की जोड़ी ने भारत को दूसरा मेडल जिताया। वहीं, भारतीय हॉकी टीम ने भी अपना अजेय अभियान जारी रथा।