News TOP STORIES खेल

Paris Paralympics 2024 Day 3: मनदीप कौर ने जीता मैच कांटे की टक्कर में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी को दी मात


नई दिल्ली। पेरिस पैरालंपिक्स-2024 का आज दूसरा दिन है, भारत ने गोल्ड के साथ अपना खाता खोला। अवनि लेखरा ने महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल प्रतिस्पर्धा में गोल्ड पर निशाना साधा। इसी इवेंट में मोना अग्रवाल ने ब्रॉन्ज मेडल जीता।

प्रीति ने भारत को तीसरा मेडल दिलाया। प्रीति पाल ने 100 मीटर ट्रैक एंड फील्ड में अपना पहला पैरालंपिक मेडल जीता। वहीं, मनीष नरवाल ने भारत को चौथा मेडल दिलाया। मनीष ने पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल शूटिंग में दूसरा स्थान हासिल करते हुए सिल्वर मेडल जीता।

31 Aug 20241:01:14 PM

Paris Paralympics 2024: मनप्रीत ने की जीत के साथ शुरुआत

भारत की तीसरे दिन की शुरुआत अच्छी रही है। महिला बैडमिंटन खिलाड़ी मनप्रीत कौर ने कड़े मुकाबले में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी सेलिने को मात दे अगले दौर में जगह बना ली है। मनदीप ने ये मैच 21-23, 21-10, 21-17 से अपने नाम किया।

31 Aug 202411:57:13 AM

Paris Paralympics 2024: मनदीप कौर करेंगी शुरुआत

भारत के तीसरे दिन के अभियान की शुरुआत महिला बैडमिंटन खिलाड़ी मनदीप कर करेंगी। उनके सामने एसएल3 कैटेगरी में ऑस्ट्रेलिया की सेलिन ऑरली विनोट होंगी।

31 Aug 202411:49:11 AM

Paris Paralympics 2024: आज का शेड्यूल

 पेरिस पैरालंपिक में भारत का आज का शेड्यूल

पेरिस पैरालिंपिक 2024 में भारत का मुकाबला: तीसरे दिन का कार्यक्रम
पैरा बैडमिंटन
12 बजे: महिला एकल SL3 ग्रुप प्ले स्टेज में मंदीप कौर बनाम सेलिन ऑरली विनोट (ऑस्ट्रेलिया)

पैरा शूटिंग
1 बजे: पुरुष 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग SH1 क्वालिफिकेशन में स्वरूप महावीर उनहालकर

पैरा बैडमिंटन
1:20 बजे: पुरुष एकल SL3 ग्रुप प्ले स्टेज में नितेश कुमार बनाम मोंगखोन बन्सन (थाईलैंड)

पैरा साइकिलिंग ट्रैक
1:30 बजे: महिला C1-3 500 मीटर टाइम ट्रायल – क्वालीफाइंग में ज्योति गडेरिया
1:49 बजे: पुरुष C1-3 1000 मीटर टाइम ट्रायल – क्वालीफाइंग में अरशद शेख

पैरा बैडमिंटन
2 बजे: पुरुष एकल SL3 ग्रुप प्ले में मनोज सरकार बनाम जियानयुआन यांग (चीन) स्टेज

2:40 PM: सुकांत कदम बनाम सिरीपोंग टीमारोम (थाईलैंड) पुरुष एकल SL4 ग्रुप प्ले स्टेज

पैरा रोइंग
2:40 PM: अनीता/नारायण कोंगनापल्ले PR3 मिक्स्ड डबल स्कल्स रेपेचेज में

पैरा बैडमिंटन
3:20 PM: तरुण बनाम लुकास माजुर (फ्रांस) पुरुष एकल SL4 ग्रुप प्ले में

पैरा शूटिंग
3:30 PM: रुबीना फ्रांसिस महिला 10 मीटर एयर पिस्टल SH1 क्वालिफिकेशन में

3:45 PM: स्वरूप महावीर उनहालकर पुरुष 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग SH1 फाइनल में (अगर क्वालिफ़ाई किया जाता है)

पैरा बैडमिंटन
4 PM: मनीषा रामदास बनाम किउ ज़िया यांग (चीन) महिला एकल SU5 ग्रुप प्ले स्टेज

पैरा शूटिंग
6:15 PM: रुबीना फ्रांसिस महिला 10 मीटर एयर पिस्टल SH1 में फाइनल (यदि योग्य हैं)

पैरा तीरंदाजी
शाम 7 बजे: सरिता बनाम एलोनोरा सार्टी (इटली) महिला व्यक्तिगत कंपाउंड ओपन 1/8 एलिमिनेशन

रात 8:59 बजे: शीतल देवी बनाम मारियाना जुनिगा (चिली) महिला व्यक्तिगत कंपाउंड ओपन 1/8 एलिमिनेशन

पैरा एथलेटिक्स
रात 10:30 बजे: परवीन कुमार पुरुष जेवलिन थ्रो – F57 फाइनल

31 Aug 202411:47:28 AM

Paris Paralympics 2024: पेरिस पैरालंपिक्स का आज तीसरा दिन

 पेरिस पैरालिंपक्स का आज तीसरा दिन है। दूसरे दिन भारत की झोली में कुल चार मेडल आए। तीसरे दिन इस संख्या में इजाफा हो सकता है। आर्चरी में शीतला देवी से भारत को आज दमदार खेल की उम्मीद है।

30 Aug 20248:34:58 PM

Paris Paralympics 2024 Day 2 Live: राकेश कुमार आगे बढ़े

राकेश कुमार ने अलीउ ड्रेम को 136-131 अंकों से हराकर पैरालंपिक तीरंदाजी में 1/8 राउंड में प्रवेश कर लिया है।

30 Aug 20246:42:59 PM

Paris Paralympics 2024 Day 2 Live: शेख और देवराड्डी फाइनल से चूके

शेख अरशद पुरुषों की C2 3000 मीटर व्यक्तिगत परस्यूट क्वालीफाइंग राउंड में अंतिम स्थान पर रहे। भारत के देवराड्डी श्रीहरशा मिक्स्ड 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग SH2 फाइनल में जगह बनाने से चूक गए। वे 29 निशानेबाजों में से 9वें स्थान पर रहे और केवल शीर्ष 8 ही फाइनल के लिए क्वालिफाई कर पाए।

30 Aug 20246:20:43 PM

Paris Paralympics 2024 Day 2 Live: मनीष नरवाल ने जीता सिल्वर

मनीष नरवाल ने 10 मीटर एयर पिस्टल शूटिंग में रजत पदक जीता। मनीष ने कुल 234.9 अंकों के साथ स्वर्ण पदक विजेता कोरिया के जोंगडू जो को कड़ी टक्कर दी, जिन्होंने कुल 237.4 अंक हासिल किए।

30 Aug 20245:20:06 PM

Paris Paralympics 2024 Live: भारत की झोली में आए तीन मेडल

प्रीति पाल ने महिला 100 मीटर में ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। उन्होंने 14.21 सेकंड में ये दौड़ पूरी की, जो कि उनका अब तक का बेस्ट प्रदर्शन रहा।

30 Aug 20243:56:16 PM

Paris Paralympics 2024: अवनी ने जीता गोल्ड

 भारत के पेरिस पैरालंपिक में पहला गोल्ड मिल गया है। महिला निशानेबाज अवनी लखेरा ने 10 मीटर राइफल स्टैंडिंग में गोल्ड मेडल अपने नाम किया। वहीं मोना अग्रवाल ने ब्रॉन्ज मेडल जीता। अवनी ने 249.7 का स्कोर किया। वहीं मोना ने 228.7 का स्कोर करते हु मेडल अपने नाम किए।

30 Aug 20243:22:39 PM

Paris Paralympics 2024: मनीष, रुद्रांश का मुकाबला शुरू

पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टस स्पर्धा शुरू हो चुकी है। इसमें भारत के मनीष नरवाल और रुद्रांश चुनौती पेश कर रहे हैं।

30 Aug 20241:50:10 PM

Paris Paralympics 2024: फाइनल में पहुंची अवनी-मोना

अवनी लखेरा और मोना ने 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग के फाइनल में जगह बना ली है। दोनों ने क्वालिफिकेशन में टॉप-8 में फिनिश करते हुए मेडल की उम्मीदों को जिंदा रखा है। अवनी को दूसरा और मोना को पांचवां स्थान मिला।

30 Aug 20241:31:10 PM

Paris Paralympics 2024: कुछ ही देर में डिस्कस थ्रो फाइनल

करम ज्योति और साक्षी कसाना कुछ ही देर में महिलाओं के डिस्कस थ्रो F55 फाइनल में उतरेंगी। इस फाइनल में कुल 13 महिला खिलाड़ी प्रतिस्पर्धा करेंगी।

30 Aug 20241:11:27 PM

Paris Paralympics 2024: मानसी को मिली हार

मानसी जोशी पहला गेम जीतने के बाद मुकाबला हार गई हैं। यूक्रेन की ओकसाना कोजयान ने मानसी को 21-10, 15-21, 21-23 से मात दी।

30 Aug 202412:53:11 PM

Paris Paralympics 2024: अवनी का मैच शुरू

अवनी और मोन का मैच शुरू हो गया है। दोनों ने दमदार शुरुआत करते हुए अच्छे निशाने लगाए हैं।

30 Aug 202412:37:08 PM

Paris Paralympics 2024: कुछ ही देर में शुरू होगा अवनी का मैच

निशानेबाजी में भारत की मेडल की सबसे बड़ी उम्मीद अवनी लखेरा 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग में एसएच 1 क्वालिफिकेशन में कुछ ही देर में अपना मुकाबला शुरू करेंगी। उनके अलावा मोना अग्रवाल भी इस स्पर्धा में अपनी चुनौती पेश करेंगी।

30 Aug 202412:18:08 PM

Paris Paralympics 2024: मानसी जोशी का मैच शुरू

मानसी जोशी का मैच शुरू हो गया है। उनके सामने यूक्रेन की ओकसाना कोजयना हैं। मानसी ने पहला गेम 21-10 से अपने नाम कर लिया है।

30 Aug 202410:57:21 AM

Paris Paralympics 2024: चीन ने जीते 4 गोल्ड मेडल

पेरिस पैरालंपिक्स-2024 की शुरुआत गुरुवार से हो गई है और ये खेल 8 सितंबर तक चलेंगे। शुरुआत में ही चीन ने अपना दबदबा दिखाया है और चार गोल्ड मेडल हासिल करते हुए मेडल टेबल में पहले नंबर पर है।

30 Aug 20249:55:46 AM

Paris Paralympics 2024: टीम इंडिया का शेड्यूल

भारत का आज का शेड्यूल 

12:30 PM: पैरा शूटिंग – अवनी लेखरा और मोना अग्रवाल महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल में SH1 क्वालीफिकेशन के लिए खड़ी हैं।

01:20 PM: पैरा बैडमिंटन – मनोज सरकार बनाम मोंगखोन बन्सन पुरुष एकल SL3 ग्रुप स्टेज मैच में।

01:30 PM: पैरा एथलेटिक्स (पदक स्पर्धा) – करम ज्योति और साक्षी कसाना महिला डिस्कस थ्रो F55 फाइनल में।

02:00 PM: पैरा बैडमिंटन – नितेश कुमार बनाम चीन के यांग जियानयुआन पुरुष एकल SL3 ग्रुप स्टेज मैच में।

02:40 PM: पैरा बैडमिंटन – सुहास यतिराज बनाम दक्षिण कोरिया के शिन क्यूंग ह्वान पुरुष एकल SL4 ग्रुप स्टेज मैच में।

02:45 PM: पैरा शूटिंग – मनीष नरवाल और रुद्रांश खंडेलवाल पुरुष 10 मीटर एयर पिस्टल SH1 क्वालीफिकेशन में।

04:40 PM: पैरा बैडमिंटन – पलक कोहली बनाम इंडोनेशिया की लीन रत्री ओकटिला महिला एकल SL4 ग्रुप स्टेज मैच में।

04:24 PM: पैरा साइकिलिंग – अरशद शेख पुरुषों की C2 3000 मीटर व्यक्तिगत परस्यूट क्वालिफिकेशन में।

04:45 PM: पैरा एथलेटिक्स (पदक स्पर्धा) – प्रीति पाल महिलाओं की 100 मीटर-T35 फाइनल में।

05:00 PM: पैरा शूटिंग – श्रीहर्ष देवराड्डी मिश्रित 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग SH2 क्वालिफिकेशन में।

07:30 PM: पैरा बैडमिंटन – थुलसिमथी मुरुगेसन बनाम पुर्तगाल की बीट्रीज मोंटेइरो महिला एकल SU5 ग्रुप स्टेज मैच में।

08:10 PM: पैरा बैडमिंटन – सिराजन सोलामलाई बनाम हांगकांग के चू मान काई पुरुष एकल SH6 ग्रुप स्टेज मैच में।

08:50 PM: पैरा बैडमिंटन – महिला एकल SH6 ग्रुप स्टेज मैच में चीनी ताइपे की नित्या श्री सिवान बनाम कै यी लिन।

10:50 PM: पैरा बैडमिंटन – पुरुष एकल SH6 ग्रुप स्टेज मैच में यूएसए के कृष्णा नागर बनाम माइल्स क्रेजवेस्की।

12:10 AM: पैरा बैडमिंटन – मिश्रित युगल SL3-SU5 ग्रुप स्टेज मैच में सुहास यतिराज और पलक कोहली बनाम हिकमत रामदानी और लीनी रात्रि ओक्टिला।

12:10 AM: पैरा बैडमिंटन – मिश्रित युगल SL3-SU5 ग्रुप स्टेज मैच में फ्रांस के नितेश कुमार और तुलसीमथी मुरुगेसन बनाम लुकास माजुर और फॉस्टीन नोएल।

01:30 AM: पैरा बैडमिंटन – मिश्रित युगल SH6 ग्रुप चरण मैच में शिवराजन सोलाईमलाई और नित्या श्री सिवान बनाम थाईलैंड के नत्थापोंग मीचाई और चाई सायांग चाई।

30 Aug 20249:41:13 AM

Paris Paralympics 2024: शीतल देवा ने किया कमाल

पहले दिन भारत की महिला तीरंदाज शीतल देवी ने शानदार खेल दिखाया था और 703 अंक लेते हुए दूसरा स्थान हासिल किया था। यह उनका सर्वश्रेष्ठ व्यक्तिगत स्कोर था। उन्होंने वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ दिया था, लेकिन उनकी प्रतिद्वंदी तुर्किये की ओजनूर क्यूर गिर्डी ने उनसे एक अंक ज्यादा बनाकर नया वर्ल्ड बना लिया था।

30 Aug 20247:51:56 AM

Paris Paralympics 2024: आज का शेड्यूल

 पेरिस पैरालंपिक्स में भारत में आज निशानेबाजी, बैडमिंटन और टेबल टेनिस जैसे अन्य खेलों में प्रतिस्पर्धा पेश करेगा। यहां देखिए आज का शेड्यूल।