News TOP STORIES

Parliament Session: कांग्रेस सांसद का BJP पर हे राम तंज केंद्र ने किया पलटवार; कहा- इसी कारण विपक्ष की ऐसी हालत


आज संसद बजट सत्र का आखिरी दिन है, जिसे एक दिन बढ़ा दिया गया था। बीजेपी ने लोकसभा और राज्यसभा के अपने सांसदों को तीन लाइन व्हिप जारी किया है, जिसमें सभी सांसदों को उपस्थित रहने को कहा गया है। लोकसभा में राम मंदिर पर चर्चा शुरू हो गई है और राम मंदिर पर धन्यवाद प्रस्ताव दिया जाएगा।

10 Feb 202411:58:50 AM

Parliament Session: राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने किया सत्यपाल सिंह का समर्थन

साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री का देश के संतों और जनता की ओर से अभिनंदन करती हूं। मुझे लगा कि विपक्ष कुछ साकारात्मक बोलेगा, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। अयोध्या की गलियां रक्तरंजित थी, तो मैं वहां थी, उस पर कभी कांग्रेस ने दुख या शोक व्यक्त नहीं किया।

10 Feb 202411:55:24 AM

Parliament Session: राज्यसभा में जयंत पटेल ने कांग्रेस पर साधा निशाना

राज्यसभा में कांग्रेस सांसद खरगे ने जयंत चौधरी को बोलने से रोका, जिसके बाद जयंत चौधरी ने कहा कि मेरा अपमान किया गया है। मोदी सरकार ने किसानों का सम्मान किया है। उन्होंनेकहा कि चौधरी चरण सिंग एक पार्टी के नहीं है।

10 Feb 202411:48:29 AM

राज्यभा में सभापति ने एलओपी और कांग्रेस नेताओं को दिया जवाब

राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने एलओपी मल्लिकार्जुन खरगे और अन्य कांग्रेस नेताओं से बात करते हुए कहा, “आपने लगातार चौधरी चरण सिंह का अपमान किया, आपने उनकी विरासत का अपमान किया। आपके पास भारत रत्न चौधरी चरण सिंह के लिए समय नहीं था। चौधरी चरण सिंह के मुद्दे पर सदन के अंदर ऐसा माहौल, हमारा सिर शर्म से झुक जाना चाहिए।”

10 Feb 202411:43:19 AM

Parliament Session: गोगोई ने भाजपा पर साधा निशाना

भाजपा पर निशाना साधते हुए गौरव गोगोई ने कहा कि नथुराम गोडसे का खंडन करें। रावण को भी उनके अहंकार ने मारा था, आपका अहंकार आपको समाज की खामियां देखने से रोकता है।

10 Feb 202411:38:02 AM

Parliament Session: किसानों को मजबूत करने वाला फैसला- जयंत चौधरी

RLD प्रमुख जयंत चौधरी ने कहा, “चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न से सम्मानित करने का फैसला बहुत बड़ा है। कल किसानों ने सीपी में मिठाइयां बांटी। इससे यही पता चलता है कि यह फैसला सिर्फ उनके परिवार तक सीमित नहीं था, बल्कि किसानों को मजबूत करने का फैसला है।”

10 Feb 202411:33:04 AM

Parliament Session: कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने किया पार्टी का प्रतिनिधित्व

लोकसभा में अपने वक्तव्य की शुरुआत करते हुए कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने कहा कि ये देश भक्ति और आस्था का देश है। इस देश में सद्भावना से अपनी विविधता को बांधते हैं। भगवान राम सबके हैं और सबके साथ है, चाहे हम किसी भी स्थिति में हैं, वो हमारे कण-कण में है।

10 Feb 202411:28:52 AM

Parliament Budget Session: कांग्रेस पर साधा निशाना

लोकसभा में बीजेपी सांसद सत्यपाल सिंह ने कहा, “जहां राम हैं, वहां धर्म है… जो लोग धर्म को नष्ट करते हैं, वे मारे जाते हैं और जो लोग धर्म की रक्षा करते हैं, वे संरक्षित हैं।” कांग्रसे ने इन्हें अस्वीकार किया, इसलिए उनके साथ ऐसा हो रहा है।”

10 Feb 202411:24:02 AM

Parliament Budget Session: कारसेवकों को दी श्रद्धांजलि

भाजपा सांसद सत्यपाल सिंह ने राम मंदिर आंदोलन के दौरान मारे गए कारसेवकों को याद करते हुए कहा कि मैं 1 लाख 74 हजार कारसेवकों को श्रद्धांजलि अर्पिकत करता हूं।

10 Feb 202411:22:06 AM

Parliament Budget Session: राम हमारे पूर्वज हैं: बीजेपी सांसद

बजट सत्र के आखिरी दिन भाजपा सांसद सत्यपाल ने लोकसभा में राम मंदिर पर चर्चा के दौरान कहा कि राम एक चेतना, विरासत और मोक्ष हैं। राम मंदिर सांप्रदायिक मुद्दा नहीं है। राम हमारे पूर्वज हैं।

10 Feb 202411:17:43 AM

Parliament Budget Session: मैं भाग्यशाली हूं कि मुझे मौका मिला- भाजपा सांसद

लोकसभा में ऐतिहासिक राम मंदिर के निर्माण और प्राण प्रतिष्ठा शुरू होने पर चर्चा के दौरान बीजेपी सांसद सत्यपाल सिंह ने कहा, “मैं भाग्यशाली हूं कि मुझे अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण और भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा के बारे में बोलने का मौका मिला। 22 जनवरी को संसद के अंदर, अयोध्या में राम जन्मभूमि मंदिर में भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा देखना और पूजा करना ऐतिहासिक है।”

10 Feb 202411:16:06 AM

Parliament Budget Session: लोकसभा में राम मंदिर पर चर्चा शुरू

लोसकभा में लोकसभा में ऐतिहासिक राम मंदिर निर्माण और प्राण प्रतिष्ठा पर बीजेपी सांसद सत्यपाल सिंह ने चर्चा शुरू की।

10 Feb 202411:06:58 AM

Parliament Budget Session: राम मंदिर प्रस्ताव पर बोले अनुराग ठाकुर

संसद में आज पेश होने वाले राम मंदिर प्रस्ताव पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा, “राम मंदिर हमारे लिए आस्था का केंद्र था, है और रहेगा, लेकिन जो लोग सवाल उठाते थे कि बीजेपी कहती है कि भगवान राम आएंगे, लेकिन हमें तारीख नहीं बता रहे। हमने तारीख की घोषणा की और राम मंदिर का निर्माण किया।”

10 Feb 202410:59:06 AM

Parliament Budget Session: ‘तीसरी बार मोदी सरकार, अबकी बार 400 पार’

केंद्रीय मंत्री और बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा, “तीसरी बार मोदी सरकार, अबकी बार 400 पार। देश की जनता ने पीएम मोदी को वापस लाने का मन बना लिया है। पीएम मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे और भारत की अर्थव्यवस्था दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगी।”

10 Feb 202410:53:56 AM

Parliament Budget Session: लोकसभा अध्यक्ष ने किया पौधारोपण

आखिरी दिन के बजट सत्र से पहले लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने संसद में गरुड़ द्वार के पास पौधारोपण किया।

10 Feb 202410:24:28 AM

Parliament Budget Session: देश के पक्ष में होंगे कई फैसले

केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा, “यह एक निर्णायक सरकार है। 2014 में इस सरकार के सत्ता में आने के बाद से महत्वपूर्ण फैसले लिए गए हैं। 2019 में फिर सरकार बनी तो फैसले लेने की गति बढ़ गई। देश के पक्ष में और भी कई बड़े फैसले किए जाएंगे।”

10 Feb 202410:23:11 AM

Parliament Budget Session: ‘देश की एकता का प्रतीक’

संसद में आज पेश होने वाले राम मंदिर प्रस्ताव पर बीजेपी सांसद प्रताप सारंगी ने कहा, “यह एक महत्वपूर्ण चर्चा है। देश के लोगों को इसके बारे में जानना चाहिए। यह राम मंदिर सिर्फ एक मंदिर नहीं है, बल्कि भगवान राम की जन्मस्थली पर राम मंदिर का निर्माण देश की एकता का प्रतीक है। जनता को इसकी जानकारी होनी चाहिए, यह बहुत जरूरी है।”

10 Feb 20249:27:41 AM

Parliament Budget Session: कांग्रेस ने अपने सांसदों को जारी किया व्हिप

विपक्षी गठबंधन INDIA ब्लॉक के संसदीय नेता आज संसद में राज्यसभा के नेता प्रतिपक्ष के कार्यालय में मिलेंगे। कांग्रेस ने आज लोकसभा में सांसदों के लिए सदन में उपस्थित रहने के लिए तीन लाइन का व्हिप जारी किया है।

10 Feb 20249:23:08 AM

Parliament Budget Session: 31 जनवरी को शुरू हुआ था बजट सत्र

संसद का बजट सत्र राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के संबोधन के साथ 31 जनवरी से शुरू हुआ था। यह सत्र मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का अंतिम बजट था। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण एक फरवरी को सदन में अंतरिम बजट पेश किया था।