News TOP STORIES नयी दिल्ली राष्ट्रीय

Parliament Session : राहुल गांधी ने 10 प्वाइंट में बताया क्यों बैकफुट पर है NDA सरकार, अखिलेश यादव ने भी बटोरी सुर्खियां


Parliament Session LIVE: राहुल बोले- इन 10 कारण से सरकार बैकफुट पर

राहुल गांधी ने कहा कि 10 कारण है, जिसके चलते नरेंद्र मोदी की सरकार बैकफुट पर है। जिसमें भीषण ट्रेन दुर्घटना, कश्मीर में आतंकवादी हमले, ट्रेनों में यात्रियों की दुर्दशा, NEET घोटाला, NEET PG निरस्त, UGC NET का पेपर लीक, दूध, दाल, गैस, टोल और महंगे, आग से धधकते जंगल, जल संकट और हीट वेव में इंतजाम न होने से मौतें शामिल है।

24 Jun 20242:10:54 PM

Parliament Session LIVE: राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर बोला हमला

राहुल गांधी ने आज NDA सरकार पर हमला बोला है। कांग्रेस सांसद ने कहा कि एनडीए सरकार के पहले 15 दिनों में कई कमियां देखने को मिली है और यही कारण है कि पीएम मोदी बैकफुट पर हैं और बस अपनी सरकार बचाने में व्यस्त हैं।

24 Jun 20241:49:43 PM

Parliament Session LIVE: आपातकाल के जिक्र पर पीएम मोदी पर बरसी कांग्रेस

आपातकाल पर प्रधानमंत्री मोदी की टिप्पणी पर कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर ने एतराज जताया है।  उन्होंने कहा कि भारत में हर दिन लोकतंत्र को खतरा है। पिछले 10 सालों से मोदी की हर गतिविधि लोकतांत्रिक ताकतों के खिलाफ रही है। यहां तक ​​कि संसद में गांधी जी और बाबा साहब अंबेडकर की मूर्तियों को भी हटाकर कहीं और रख दिया गया है।

24 Jun 202412:52:00 PM

Parliament Session LIVE बंदी संजय कुमार और सुकांत मजूमदार ने सांसद पद की शपथ ली

केंद्रीय मंत्री बंदी संजय कुमार और सुकांत मजूमदार ने 18वीं लोकसभा के सदस्य के रूप में शपथ ली।

x 24 Jun 202412:24:35 PM

Parliament Session LIVE: सी.आर. पाटिल और डॉ. जितेंद्र सिंह ने भी सांसद पद की शपथ ली

Parliament Session LIVE: सी.आर. पाटिल और डॉ. जितेंद्र सिंह ने भी सांसद पद की शपथ ली

केंद्रीय मंत्री सी.आर. पाटिल और डॉ. जितेंद्र सिंह ने भी 18वीं लोकसभा के सदस्य के रूप में शपथ ली।

24 Jun 202412:17:12 PM

Parliament Session LIVE: अर्जुन राम मेघवाल और नित्यानंद राय ने सांसद पद की शपथ ली

केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल और नित्यानंद राय ने 18वीं लोकसभा के सदस्य के रूप में शपथ ली।

24 Jun 202412:12:05 PM

Parliament Session LIVE: संविधान पर भाजपा का हमला हम नहीं स्वीकार करेंगेः राहुल गांधी

कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों द्वारा आज संसद में संविधान की प्रतियां ले जाने के बारे में पूछे जाने पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री और अमित शाह संविधान पर जो हमला कर रहे हैं, वह हमें स्वीकार्य नहीं है, हम ऐसा नहीं होने देंगे। इसलिए, हमने शपथ लेते समय संविधान को थामा।

24 Jun 202412:00:31 PM

Parliament Session LIVE: जी किशन रेड्डी और चिराग पासवान ने सांसद पद की शपथ ली

Parliament Session LIVE: जी किशन रेड्डी और चिराग पासवान ने सांसद पद की शपथ ली

केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी और चिराग पासवान ने सांसद सदस्य के रूप में शपथ ली।

24 Jun 202411:56:53 AM

Parliament Session LIVE: किरेन रिजिजू और मनसुख मंडाविया ने 18वीं लोकसभा के सदस्य के रूप में शपथ ली

Parliament Session LIVE: किरेन रिजिजू और मनसुख मंडाविया ने 18वीं लोकसभा के सदस्य के रूप में शपथ ली

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू और मनसुख मंडाविया ने 18वीं लोकसभा के सदस्य के रूप में शपथ ली।

24 Jun 202411:52:25 AM

Parliament Session LIVE News Updates भूपेंद्र यादव और गजेंद्र सिंह शेखावत ने सांसद पद की शपथ ली

केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और गजेंद्र सिंह शेखावत ने 18वीं लोकसभा के सदस्य के रूप में शपथ ली।

24 Jun 202411:46:37 AM

Parliament Session LIVE गिरिराज सिंह और ज्योतिरादित्य सिंधिया ने संसद सदस्य के रूप में शपथ ली

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह और ज्योतिरादित्य सिंधिया ने संसद सदस्य के रूप में शपथ ली।

24 Jun 202411:45:29 AM

Parliament Session LIVE: राम मोहन नायडू किंजरापु और प्रल्हाद जोशी ने सांसद पद की शपथ ली

Parliament Session LIVE: राम मोहन नायडू किंजरापु और प्रल्हाद जोशी ने सांसद पद की शपथ ली

केंद्रीय मंत्री राम मोहन नायडू किंजरापु और प्रल्हाद जोशी ने 18वीं लोकसभा के सदस्य के रूप में शपथ ली।

24 Jun 202411:38:39 AM

Parliament Session LIVE: सर्बानंद सोनोवाल ने सांसद पद की शपथ ली

केंद्रीय मंत्री और भाजपा सांसद सर्बानंद सोनोवाल ने 18वीं लोकसभा के सदस्य के रूप में शपथ ली।

24 Jun 202411:27:30 AM

Parliament LIVE: विपक्ष के हंगामे की बीच शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने सांसद पद की शपथ ली

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने सांसद पद की शपथ ले ली है। शपथ लेने के दौरान विपक्ष के काफी हंगामा किया और नीट मामले के नारे लगाए।

24 Jun 202411:25:25 AM

Parliament Session LIVE मनोहर लाल और पीयूष गोयल ने ली सांसद पद की शपथ

मनोहर लाल खट्टर और पीयूष गोयल ने सांसद पद की शपथ ले ली है।

24 Jun 202411:22:05 AM

Parliament Session LIVE: नितिन गडकरी और शिवराज सिंह ने ली सांसद पद की शपथ

नितिन गडकरी और शिवराज सिंह ने सांसद पद की शपथ ले ली है। प्रोटेम स्पीकर ने उन्हें शपथ दिलाई।

24 Jun 202411:18:27 AM

Parliament Session LIVE: राजनाथ सिंह और अमित शाह ने ली सांसद पद की शपथ

18वीं लोकसभा के पहले सत्र की शुरुआत के साथ ही पीएम मोदी के बाद उनके कैबिनेट मंत्री सांसद पद की शपथ ले रहे हैं। अब राजनाथ सिंह और अमित शाह ने सांसद पद की शपथ ली।

#WATCH | Defence Minister Rajnath Singh takes oath as a member of the 18th Lok Sabha. pic.twitter.com/GDJFlyqkth

— ANI (@ANI) June 24, 2024

24 Jun 202411:16:07 AM

Parliament Session LIVE: पीएम मोदी ने संसद सदस्य के रूप में शपथ ली

मैं नरेंद्र दामोदर दास मोदी संसद सदस्य के तौर पर शपथ लेता हूं.. इस पंक्ति के साथ पीएम मोदी ने सांसद पद की आज शपथ ली। 18वीं लोकसभा के पहले सत्र की शुरूआत हो चुकी है और सभी सांसद अपने पद की शपथ ले रहे हैं।

#WATCH | Prime Minister Narendra Modi takes oath as a member of the 18th Lok Sabha. pic.twitter.com/3tjFrbOCJ0

— ANI (@ANI) June 24, 2024

24 Jun 202411:06:37 AM

Parliament Session LIVE News Updates सत्र की शुरुआत में ही विपक्ष का हंगामा

संसद सत्र की शुरुआत में ही विपक्ष का हंगामा शुरू हो गया है। विपक्ष प्रोटेम स्पीकर की नियुक्ति को लेकर हंगामा कर रहा है।

24 Jun 202411:04:25 AM

Parliament Session LIVE 18वीं लोकसभा के पहले सत्र की शुरुआत हुई

18वीं लोकसभा के पहले सत्र की शुरुआत हो चुकी है। पीएम मोदी समेत तमाम सांसद संसद पहुंच गए हैं।

24 Jun 202411:03:09 AM

Parliament Session LIVE संसद पहुंचीं सोनिया गांधी

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी आज 18वीं लोकसभा के पहले संसद पहुंचीं।

24 Jun 202411:01:24 AM

Parliament Session LIVE: इमरजेंसी का जिक्र कर पीएम ने कांग्रेस पर कसा तंज

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि कल 25 जून है। इमरजेंसी का जिक्र करते हुए पीएम ने कहा कि 25 जून को भारत के लोकतंत्र पर लगे उस कलंक के 50 वर्ष पूरे हो रहे हैं। भारत की नई पीढ़ी कभी नहीं भूलेगी कि भारत के संविधान को पूरी तरह से नकार दिया गया था, संविधान के हर हिस्से की धज्जियां उड़ा दी गई थीं, देश को जेलखाना बना दिया गया था, लोकतंत्र को पूरी तरह दबा दिया गया था। अब अपने संविधान की रक्षा करते हुए देशवासी संकल्प लेंगे कि भारत में दोबारा कोई ऐसा करने की हिम्मत न कर सके जो 50 साल पहले किया गया था।

24 Jun 202410:49:14 AM

PM Modi News LIVE पीएम मोदी बोले- सबको एक साथ लेकर चलना ही हमारा प्रयास होगा

18वीं लोकसभा के पहले सत्र की शुरुआत से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि बीते 10 वर्षों में हमने हमेशा एक परंपरा को निभाने का प्रयास किया है, क्योंकि हमारा मानना ​​है कि सरकार चलाने के लिए बहुमत की जरूरत होती है, लेकिन देश चलाने के लिए सर्वसम्मति सबसे ज्यादा जरूरी है। इसलिए हमारा निरंतर प्रयास रहेगा कि मां भारती की सेवा की जाए और 140 करोड़ लोगों की आकांक्षाओं और महत्वाकांक्षाओं को सबकी सहमति से और सबको साथ लेकर पूरा किया जाए।

24 Jun 202410:47:23 AM

PM Modi News LIVE दुनिया का सबसे बड़ा चुनाव बहुत ही गौरवशाली तरीके से संपन्न हुआः पीएम

पीएम मोदी ने कहा कि आज 18वीं लोकसभा की शुरुआत हो रही है। दुनिया का सबसे बड़ा चुनाव बहुत ही भव्य और गौरवशाली तरीके से संपन्न हुआ। ये चुनाव इसलिए भी बहुत महत्वपूर्ण हो गया है क्योंकि आजादी के बाद दूसरी बार देश की जनता ने किसी सरकार को लगातार तीसरी बार सेवा करने का अवसर दिया है।

#WATCH | PM Narendra Modi says, “…The 18th Lok Sabha is starting today. The world’s largest election was conducted in a very grand and glorious manner… This election has also become very important because for the second time after independence, the people of the country have… pic.twitter.com/bASHVtfh3S

— ANI (@ANI) June 24, 2024

24 Jun 202410:43:30 AM

Parliament Session LIVE News Updates तीसरे कार्यकाल में हम तीन गुणा मेहनत करेंगेः पीएम मोदी

पीएम मोदी ने संसद के बाहर पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी सरकार तीसरे कार्यकाल में तीन गुणा मेहनत करेगी और भारत को आगे ले जाएगी।

24 Jun 202410:38:11 AM

Parliament Session LIVE: पीएम मोदी पहुंचे संसद

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज 18वीं लोकसभा के पहले सत्र की शुरुआत से पहले संसद पहुंचे।

#WATCH | Prime Minister Narendra Modi arrives at the Parliament, ahead of the commencement of the first session of the 18th Lok Sabha today. pic.twitter.com/c92eGZGcUW

— ANI (@ANI) June 24, 2024

24 Jun 202410:19:11 AM

Parliament Session LIVE News Updates आवास से संसद के लिए निकले खरगे

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे 18वीं लोकसभा के पहले सत्र में भाग लेने के लिए अपने आवास से निकल चुके हैं।

#WATCH | Congress national president and Rajya Sabha LoP Mallikarjun Kharge leaves from his residence, ahead of the commencement of the first session of the 18th Lok Sabha today. pic.twitter.com/vTFNAIaxPO

— ANI (@ANI) June 24, 2024

24 Jun 202410:15:43 AM

Parliament Session LIVE: संसद के सत्र की सकारात्मक शुरुआत होगी: डॉ. सैयद नसीर हुसैन

कांग्रेस के राज्यसभा सांसद डॉ. सैयद नसीर हुसैन ने कहा, “एक सकारात्मक शुरुआत होगी। कई नए सांसद आए हैं। हमने अपने सभी सांसदों को सीपीपी कार्यालय बुलाया है ताकि हम उन्हें संसदीय कार्यों के बारे में निर्देश दे सकें। एक रचनात्मक विपक्ष होगा। हम लोगों के मुद्दे उठाएंगे और जब देश की बात आएगी तो हम उसमें भी सहयोग करेंगे।”

24 Jun 202410:13:33 AM

Parliament Session LIVE News Updates जयराम रमेश पहुंचे संसद भवन

24 Jun 202410:06:55 AM

Parliament Session LIVE: भर्तृहरि महताब ने ली प्रोटेम स्पीकर की शपथ

भर्तृहरि महताब ने राष्ट्रपति भवन में प्रोटेम स्पीकर पद की शपथ ली। महताब सात बार के सांसद हैं। छह बार उन्होंने बीजू जनता दल और इस बार भाजपा की टिकट पर लोकसभा चुनाव जीता है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने उन्हें शपथ दिलाई।

#WATCH | Delhi: BJP MP Bhartruhari Mahtab takes oath as pro-tem Speaker of the 18th Lok Sabha

President Droupadi Murmu administers the oath pic.twitter.com/VGoL5PGEkT

— ANI (@ANI) June 24, 2024

24 Jun 20249:59:52 AM

Parliament Session LIVE: सरकार का रवैया अभी भी अहंकार से भरा: मणिकम टैगोर

कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर ने कहा कि सरकार का रवैया अभी भी अहंकार से भरा है। उन्होंने एक दलित सांसद को हटा दिया जो 8 बार से सांसद है। के सुरेश को प्रोटेम स्पीकर होना चाहिए था। यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि संसदीय कार्य मंत्री ने विपक्षी दलों से परामर्श किए बिना ऐसा निर्णय लिया है।

24 Jun 20249:51:23 AM

Parliament Session LIVE News Updates किरेन रिजिजू बोले- प्रोटेम स्पीकर कोई बड़ा मुद्दा नहीं

संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि मैंने सभी नेताओं से मुलाकात की। अभी-अभी मैंने डीएमके संसदीय दल के नेता टीआर बालू से मुलाकात की और सभी इस बात पर सहमत हैं कि भारतीय संसद के इतिहास में प्रोटेम स्पीकर कभी कोई बड़ा मुद्दा नहीं रहा और प्रोटेम स्पीकर की नियुक्ति मूल रूप से नवनिर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाने और नए अध्यक्ष के चुनाव में मदद करने के लिए होती है।

24 Jun 20249:49:29 AM

Parliament Session LIVE एनडीए सरकार ने लोकसभा की परंपरा का उल्लंघन कियाः के सुरेश

कांग्रेस सांसद के सुरेश ने कहा कि एनडीए सरकार ने लोकसभा की परंपरा का उल्लंघन किया है। उन्होंने कहा कि अब तक परंपरा थी कि जो सांसद सबसे अधिक बार निर्वाचित होता है, वही प्रोटेम स्पीकर बनता है और भर्तृहरि महताब 7वीं बार सांसद चुने गए हैं। जबकि, वो 8वीं बार सांसद चुने गए। के सुरेश ने कहा कि एनडीए फिर से विपक्ष का अपमान कर रहा है, इसलिए इंडी गठबंधन ने सर्वसम्मति से पैनल सदस्यों का बहिष्कार करने का फैसला किया है।

#WATCH | Delhi: Congress MP K Suresh says, “…The NDA government has violated the convention of Lok Sabha. So far, the convention was that the MP who was elected for a maximum number of times will be the pro-tem Speaker… Bhartruhari Mahtab is 7th time elected MP. However, I am… pic.twitter.com/qPUqlCw4bj

— ANI (@ANI) June 24, 2024

24 Jun 20249:40:27 AM

Parliament Session LIVE इंडी गठबंधन के सांसद आज एक साथ लोकसभा में प्रवेश करेंगे

पहले सत्र में एकता को दिखाते हुए सभी इंडी गठबंधन के सांसद आज एक साथ लोकसभा में प्रवेश करेंगे। वे वहीं एकत्र होंगे जहां पहले महात्मा गांधी की प्रतिमा रखी गई थी। वे संविधान की एक प्रति लेकर चलेंगे।

24 Jun 20249:33:58 AM

Parliament Session LIVE News Updates संसद के मकर द्वार का सुंदर दृश्य आया सामने

18वीं लोकसभा के पहले सत्र की संसद में हुई तैयारी। संसद के मकर द्वार का सुंदर दृश्य आया सामने।

— ANI (@ANI) June 24, 2024

24 Jun 20249:31:46 AM

Parliament Session LIVE: संसद के सत्र की आज से शुरुआत

18वीं लोकसभा के पहले संसद सत्र की आज से शुरुआत हो रही है। इस सत्र में पीएम मोदी समेत सभी नए सांसद अपने पद की शपथ लेंगे।