Latest News नयी दिल्ली पंजाब राष्ट्रीय

Punjab:जालंधर सीट पर कांग्रेस तो संगरूर में AAP ने मारी बाजी चन्नी और मीत हेयर को मिली जीत


Sangroor Lok Sabha Seat: संगरूर ने जिताया अपना बेटा: गुरमीत सिंह मीत हेयर

जीत के बाद मतगणना केंद्र पर पहुंचे मीत हेयर ने कहा कि संगरूर की जनता ने आम आदमी पार्टी के विकास कार्यों पर मोहर लगाई है। संगरूर के वोटरों ने अपने बेटे को जिताया है, जिस पर उन्होंने पहले भी भरोसा जताया था। उन्होंने आम आदमी पार्टी के वर्करों का धन्यवाद करते हुए कहा कि 45 डिग्री तापमान में भी वर्करों का उत्साह डगमगाया नहीं और वर्करों व जनता के प्यार की वजह से उन्हें जीत हासिल हुई है।

/

4 Jun 20241:33:00 PM

Sangroor Lok Sabha Seat: संगरूर से आप के गुरमीत सिंह मीत हेयर ने दर्ज की जीत

Punjab Lok Sabha Election 2024 Result Live: संगरूर में आम आदमी पार्टी के गुरमीत सिंह मीत हेयर ने संसदीय चुनावों मे जीत हासिल कर ली है। गुरमीत सिंह मीत हेयर ने 160720 वोटों से बाजी मारी है।

4 Jun 20241:23:54 PM

फिरोजपुर सीट से शेर सिंह घुबाया आगे

फिरोजपुर में कांग्रेस के उम्‍मीदवार शेर सिंह घुबाया 2387 वोटों से आगे है। भाजपा के राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी और आप के जगदीप सिंह काका बरार पीछे रह गए हैं।

4 Jun 20241:15:59 PM

फतेहगढ़ सीट से 31071 वोट से आगे कांग्रेस प्रत्‍याशी अमर सिंह

फतेहगढ़ सीट पर कांग्रेस आगे निकल गई है। कांग्रेस के प्रत्‍याशी अमर सिंह 31071 वोट से आगे हैं। अमर सिंह को 313666 इतने वोट मिले हैं। वहीं भाजपा प्रत्‍याशी गेजा राम और आप प्रत्‍याशी गुरप्र‍ीत सिंह पीछे रह गए हैं।

4 Jun 20241:06:43 PM

Jalandhar Lok Sabha Seat: सुशील रिंकू रह गए जालंधर से पीछे

Punjab Lok Sabha Election Result 2024 Live: भाजपा उम्‍मीदवार सुशील रिंकू को 208578, आप के पवन कुमार टीनू को 193589, अकाली दल के मोहिंदर सिंह कायपी को 61866, बसपा के उम्‍मीदवार बलविंदर कुमार को 60360 वोट मिले।

4 Jun 20241:00:04 PM

जालंधर से चन्नी 1.64 लाख के रिकॉर्ड मतों से विजयी घोषित

पंजाब की जालंधर सीट पर कांग्रेस निकली आगे। चरणजीत सिंह चन्नी ने अपनी जीत दर्ज कर ली है। चन्नी 1.64 लाख के रिकॉर्ड मतों से विजयी घोषित हुए। कांग्रेस प्रत्‍याशी को 362863 वोट मिले।

4 Jun 202412:13:13 PM

Sangroor Lok Sabha Seat: संगरूर में आप के गुरमीत सिंह मीत हेयर आगे

Lok Sabha Result 2024: संगरूर लोकसभा सीट पर आम आदमी पार्टी के गुरमीत सिंह मीत हेयर आगे निकल गए हैं। गुरमीत सिंह हेयर को 233430 वोट मिले। आप प्रत्‍याशी 112805 वोटों से आगे चल रहे हैं। शिअद के सिमरनजीत सिंह मान को 120625, कांग्रेस के सुखपाल सिंह खेहरा को 117037, भाजपा के अर‍विंद खन्‍ना को 82985 और शिअद के इकबाल सिंह झुंडन को 40290 वोट मिले।

4 Jun 202412:05:33 PM

Anandpur Sahib Lok Sabha Seat: आनंदपुर साहिब से आप निकली आगे

Punjab Lok Sabha Result 2024: श्री आनंदपुर साहिब संसदीय सीट पर आप आगे चल रही है। आप प्रत्‍याशी मलविंदर सिंह कंग को 137399, कांग्रेस उम्‍मीदवार विजयइंद्र सिंगला को 135902, भाजपा उम्‍मीदवार डॉ.सुभाष शर्मा को 90281, अकाली दल प्रत्‍याशी प्रो.प्रेम सिंह चंदूमाजरा को 52535 और बसपा उम्‍मीदवार जसवीर सिंह गढ़ी को 48209 वोट मिले।

4 Jun 202411:56:56 AM

Chandigarh Lok Sabha Seat: चंडीगढ़ में मनीष तिवारी की जी पक्‍की

Lok Sabha Result 2024: चंडीगढ़ में कांग्रेस प्रत्‍याशी मनीष तिवारी की जीत पक्‍की है। मनीष तिवारी को 10623 वोटोंं से आगे चल रहे हैं । भाजपा के संजय टंडन पीछे रह गए।

4 Jun 202411:52:13 AM

Jalandhar Lok Sabha Seat: जालंधर संसदीय क्षेत्र में भी लीड पर कांग्रेस

Punjab Lok Sabha Result 2024: कांग्रेस के चरणजीत सिंह चन्नी 282883, आम आदमी पार्टी के पवन टीनू 160268, भारतीय जनता पार्टी के सुशील रिंकू 168846, शिरोमणि अकाली दल से मोहिंदर सिंह केपी 40036 और बहुजन समाज पार्टी के एडवोकेट बलविंदर कुमार 40488 वोट मिले।

4 Jun 202411:49:50 AM

जालंधर में चन्नी निकले आगे, राजनीतिक पार्टियों के नेता मतगणना केंद्र से लौटे वापस

जालंधर संसदीय क्षेत्र से चरणजीत सिंह चन्नी को भारी लीड मिलने के बाद अन्य राजनीतिक पार्टियों के नेता मतगणना केंद्र से वापस लौटना शुरू हो गए हैं।

4 Jun 202411:48:01 AM

पंजाब में साढ़े 11 बजे तक ये रहा राजनीतिक पार्टियों का हाल

आप 26.34%, बीजेपी 17.69%, कांग्रेस 26.53%, शिअद 13.43%, बसपा 2.80%, सीपीआई 0.14%, सीपीएम 0.07% और अन्‍य 12.51% है।

4 Jun 202411:40:45 AM

Punjab Lok Sabha Result 2024: पंजाब में कांग्रेस ने की बढ़त

पंजाब में कांग्रेस को अब तक 13 में से 7 सीटें मिली, आप को 3, शिअद को 1 और अन्‍य को 2 सीटें मिली हैं।

4 Jun 202411:38:31 AM

पटियाला में कांग्रेस के धरमवीर गांधी चल रहे आगे

Punjab Lok Sabha Result 2024: पटियाला में कांग्रेस के धरमवीर गांधी को 129330, भाजपा की उम्‍मीदवार परनीत कौर को 123314 और आम आदमी पार्टी को 123751 वोट मिले।

4 Jun 202411:33:48 AM

फिरोजपुर लोकसभा सीट से कांग्रेस आगे

कांग्रेस के शेर सिंह घुबाया को 91016, आप के जगदीप काका बराड़ को 86654, भाजपा के राणा गुरमीत सोढ़ी को 86414 और अकाली दल के नरदेव बॉबी मान को 86263 वोट मिले। कांग्रेस 4362 वोट से आगे निकल गई है।

4 Jun 202411:30:21 AM

Gurdaspur Lok Sabha Seat: कांग्रेस के सुखजिंदर सिंह रंधावा निकले आगे

Punjab Lok Sabha Result 2024: गुरदासपुर लोकसभा सीट की बात करें तो कांग्रेस के सुखजिंदर सिंह रंधावा आगे चल रहे हैं। सुखजिंदर सिंह रंधावा को 100986, भाजपा से दिनेश बब्‍बू को 78217, आप से अमनशेर सिंह को 74888 और अकाली दल से डॉ. दलजीत चीमा 22093 को वोट मिले।

4 Jun 202411:24:34 AM

Faridkot Lok Sabha Seat: फरीदकोट से निर्दलीय सरबजीत सिंह निकले आगे

Punjab Lok Sabha Result 2024: फरीदकोट लोकसभा सीट पर निर्दलीय सरबजीत सिंह आगे चल रहे हैं। सरबजीत सिंह को 90807 वोट मिले। आप प्रत्‍याशी करमजीत अनमोल को 58798, शिअद उम्‍मीदवार राजविंदर सिंह को 39478, कांग्रेस प्रत्‍याशी अमरजीत कौर सहोके को 39626 और भाजपा से हंस राज हंस को 22848 वोट मिले।

4 Jun 202411:13:05 AM

Bathinda Lok Sabha Seat: बठिंडा से शिअद आगे

Lok Sabha Result 2024: बठिंडा से शिअद की हरसिमरत बादल आगे हैं। अब तक हरसिमरत को 149645 वोट मिले। गुरमीत खुड्डियां को 128385, जीत मोहिंदर को 72675 और परमपाल मलूका को 44952 वोट मिले। शिरोमणि अकाली दल 21260 वोटों से लीड पर है।

4 Jun 202411:07:55 AM

खडूर साहिब से अमृतपाल रेस में निकले आगे

खंडूरसाहिब से आजाद उम्मीदवार अमृतपाल का जितना लगभग तय। 57230 वोटों से चल रहे आगे। अमृतपाल की झोली में अब तक 124648 वोट आए हैं। वहीं कांग्रेस के कुलबीर जीरा को 70518, आम आदमी पार्टी के लालजीत भुल्‍लर को 63945, शिअद के विरसा वल्‍टोहा को 27523 और भाजपा के मनजीत सिंह मन्‍ना को 24969 वोट मिले।

4 Jun 202411:02:58 AM

Hoshiarpur Lok Sabha Seat: होशियारपुर से AAP आगे

होशियारपुर से आम आदमी पार्टी के राजकुमार चब्‍बेवाल सबसे आगे चल रहे हैं। अब तक चब्‍बेवाल को 99706 वोट मिले हैं। वहीं कांग्रेस की यामिनी गोमर को 91846 और भाजपा की अनिता सोम प्रकाश को 55772 वोट मिले।

4 Jun 202410:40:27 AM

खडूर साहिब से निर्दलीय उम्मीदवार अमृतपाल सिंह 45,424 वोटों से आगे

Punjab Lok Sabha Chunav Result 2024 live: खडूर साहिब लोकसभा सीट से निर्दलीय उम्मीदवार अमृतपाल सिंह 45,424 वोटों के अंतर से आगे चल रहे हैं।

4 Jun 202410:26:12 AM

Punjab Lok Sabha Chunav Result 2024 live: फरीदकोट सीट से निर्दलीय प्रत्याशी सरबजीत सिंह आगे

Punjab Lok Sabha Chunav Result 2024 live: फरीदकोट लोकसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी सरबजीत सिंह 19512 वोट से आगे हैं।

4 Jun 202410:20:40 AM

Punjab Lok Sabha Chunav Result 2024 live: बठिंडा से हरसिमरत कौर को 9,057 वोटों की बढ़त

Punjab Lok Sabha Election Result 2024 live: बठिंडा लोकसभा सीट से शिरोमणि अकाली दल की प्रत्याशी हरसिमरत कौर को 9,057 वोटों की बढ़त है।

4 Jun 202410:17:24 AM

Punjab Lok Sabha Chunav Result 2024 live: लुधियाना में कांग्रेस के अमरिंदर सिंह राजा वडिंग आगे

Punjab Lok Sabha Election Result 2024 live: लुधियाना लोकसभा सीट पर कांग्रेस के प्रत्याशी अमरिंदर सिंह राजा वडिंग आगे चल रहे हैं। इनका मुकाबला आप के अशोक पराशर पप्पी से है।

4 Jun 202410:10:42 AM

Punjab Lok Sabha Chunav Result 2024 live: अमृतसर संसदीय सीट से कांग्रेस प्रत्याशी को बढ़त

Punjab Lok Sabha Chunav Result 2024 live: अमृतसर संसदीय सीट (Amritsar Lok Sabha Seat) पर कांग्रेस के उम्मीदवार गुरजीत सिंह औजला आगे चल रहे हैं।

4 Jun 20249:59:49 AM

Punjab Lok Sabha Chunav Result 2024 live: चंडीगढ़ से कांग्रेस के मनीष तिवारी आगे

Punjab Lok Sabha Chunav Result 2024 live: चंडीगढ़ लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी मनीष तिवारी 739 वोटों से आगे चल रहे हैं।

4 Jun 20249:27:54 AM

Punjab Lok Sabha Chunav Result 2024 live: गुरदासपुर से सुखजिंदर सिंह रंधावा 1978 मतों से आगे

Punjab Lok Sabha Chunav Result 2024 live: गुरदासपुर से चौथे राउंड में कांग्रेस के सुखजिंदर सिंह रंधावा 1978 मतों से आगे चल रहे हैं।

4 Jun 20249:12:05 AM

Punjab Lok Sabha Chunav Result 2024 live: बठिंडा से हरसिमरत कौर पीछे

Punjab Lok Sabha Chunav Result 2024 live: बठिंडा लोकसभा सीट (Bathinda Lok Sabha Seat) से शिअद की उम्मीदवार हरसिमरत कौर पीछे चल रही हैं।

4 Jun 20249:04:11 AM

Punjab Lok Sabha Chunav Result 2024 live: पटियाला से भाजपा प्रत्याशी परनीत कौर आगे

Punjab Lok Sabha Chunav Result 2024 live: पंजाब की पटियाला लोकसभा सीट से भाजपा की परनीत कौर आगे चल रहीं हैं।

4 Jun 20248:57:16 AM

Punjab Lok Sabha Chunav Result 2024 live: पंजाब की 3 सीटों पर आप आगे

Punjab Lok Sabha Chunav Results 2024 live: पंजाब में आम आदमी पार्टी 3 सीटों पर आगे चल रही है।

4 Jun 20248:55:35 AM

Punjab Lok Sabha Chunav Result 2024 live: फिरोजपुर से कांग्रेस के शेर सिंह घुबाया आगे

फिरोजपुर लोकसभा सीट (Firozpur Lok Sabha Seat) पर 2263 मतों से वैलेट पेपर की गिनती के बाद में कांग्रेस पार्टी के शेर सिंह घुबाया (Sher Singh Ghubaya) आगे चल रहे हैं।

4 Jun 20248:45:17 AM

Punjab Lok Sabha Chunav Result 2024 live: जालंधर से कांग्रेस के चरणजीत सिंह चन्नी आगे

Punjab Lok Sabha Chunav Result 2024 live: जालंधर लोकसभा सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार चरणजीत सिंह चन्नी आगे चल रहे हैं।

4 Jun 20248:36:38 AM

Punjab Lok Sabha Chunav Results 2024 live: भाजपा प्रत्याशी प्रत्याशी मतगणना केंद्र पर पहुंचे

Punjab Lok Sabha Chunav Results 2024 live: भाजपा प्रत्याशी प्रत्याशी मतगणना केंद्र पर पहुंचे

Punjab Lok Sabha Chunav Results 2024 live: फिरोजपुर से भाजपा प्रत्याशी राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी मतगणना केंद्र पर पहुंचे।

4 Jun 20248:28:12 AM

Punjab Lok Sabha Chunav Results 2024 live: चंडीगढ़ से कांग्रेस के मनीष तिवारी आगे

Punjab Lok Sabha Chunav Results 2024 live: चंडीगढ़ से कांग्रेस के उम्मीदवार मनीष तिवारी आगे चल रहे हैं।

4 Jun 20248:25:46 AM

Punjab Lok Sabha Chunav Results 2024 live: अमृतसर से बीजेपी के तरनजीत संधू आगे

Punjab Lok Sabha Chunav Results 2024 live: अमृतसर से भाजपा के उम्मीदवार तरनजीत संधू आगे चल रहे हैं

4 Jun 20248:20:33 AM

Punjab Lok Sabha Chunav Results 2024 live: लुधियाना में शुरू हुई वोटों की गिनती

Punjab Lok Sabha Chunav Results 2024 live: लुधियाना में शुरू हुई वोटों की गिनती

Punjab Lok Sabha Chunav Results 2024 live: लुधियाना के एसआरएस पॉलिटेक्निकल कॉलेज में विधानसभा गिल की काउंटिंग शुरू हुई।

4 Jun 20247:43:16 AM

Punjab Lok Sabha Election Results 2024 live:अमृतसर से कांग्रेस उम्मीदवार ने किया सरकार बनाने का दावा

अमृतसर से कांग्रेस उम्मीदवार गुरजीत सिंह औजला ने कहा कि हमें उम्मीद है कि आइएनडीआइए गठबंधन सरकार बनाएगा।

4 Jun 20247:21:41 AM

Punjab Lok Sabha Chunav Results 2024 live: मतगणना केंद्र की तरफ जाने वाले रास्ते पर तैनात पुलिसकर्मी

Punjab Lok Sabha Chunav Results 2024 live: मतगणना केंद्र की तरफ जाने वाले रास्ते पर तैनात पुलिसकर्मी

अमृतसर के मेडिकल कॉलेज स्थित नर्सिंग कॉलेज के मतगणना केंद्र की तरफ जाने वाले रास्ते पर तैनात पुलिसकर्मी।

4 Jun 20247:18:38 AM

Punjab Lok Sabha Chunav Results 2024 Live: मतगणना की ड्यूटी पर मोबाइल जमा करते हुए कर्मचारी

Punjab Lok Sabha Chunav Results 2024 Live: मतगणना की ड्यूटी पर मोबाइल जमा करते हुए कर्मचारी

Punjab Lok Sabha Chunav Results 2024 live: अमृतसर (Amritsar) में मतगणना की ड्यूटी पर पहुंचे कर्मचारियों के मोबाइल जमा करते हुए कर्मचारी।

4 Jun 20247:10:13 AM

Punjab Lok Sabha Chunav Results 2024 live: अमृतसर में मतगणना केन्द्र के बाहर तैनात पुलिसकर्मी

Punjab Lok Sabha Chunav Results 2024 live: अमृतसर में मतगणना केन्द्र के बाहर तैनात पुलिसकर्मी

Punjab Lok Sabha Chunav Results 2024 live: अमृतसर के सरूप रानी सरकारी कॉलेज में बने मतगणना केन्द्र के बाहर तैनात पुलिसकर्मी।

4 Jun 20246:49:17 AM

Punjab Lok Sabha Chunav Results 2024 live: मतगणना केंद्रों पर स्वास्थ्य विभाग की तैयारी पूरी

लोकसभा चुनाव के बाद मंगलवार को मतगणना केंद्रों में स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए स्वास्थ्य विभाग ने भी तैयारी पूरी कर ली है। मतगणना केंद्रों में सेहत विभाग की ओर से जालंधर में छह टीमें तैनात की गई है।

4 Jun 20246:43:14 AM

Punjab Lok Sabha Election Results 2024 Live: अकेले मैदान में उतरी राजनीतिक पार्टियां

Punjab Lok Sabha Election Results 2024 Live: पंजाब में पहली बार भाजपा अकेले चुनावी मैदान में उतरी। इस बार आप, कांग्रेस, भाजपा और अकाली दल पंजाब में अकेले चुनाव लड़ी थी।

4 Jun 20246:40:01 AM

Punjab Lok Sabha Chunav Results 2024 Live: एग्जिट पोल में कांग्रेस रही आगे

एग्जिट पोल के नतीजों के मुताबिक सबसे ज्‍यादा सीटें कांग्रेस को मिली। भाजपा और आप को कांग्रेस के मुताबिक कम सीटें मिली। वहीं अकाली दल का खाता सूना पड़ा रहा।

4 Jun 20246:39:16 AM

Punjab Lok Sabha Chunav Results 2024 Live: कांग्रेस, आप और भाजपा के बीच सीधा मुकाबला

Punjab Lok Sabha Chunav Results 2024 Live: पंजाब की 13 सीटों पर भाजपा, आप और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला है। राज्‍य में 55.20 फीसदी वोटिंग हुई।