Latest News नयी दिल्ली राजस्थान राष्ट्रीय

Rajasthan: टोंक में शादी समारोह में खाना खाने के बाद 150 लोग बीमार, दो की हालत गंभीर; सभी अस्‍पताल में भर्ती


जयपुर। राजस्थान में टोंक जिले के बीजवाड़ा गांव में एक शादी समारोह में खाना खाने के बाद 150 लोग बीमार हो गए। सभी बीमार लोगों को केकड़ी जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया हे। दो लोगों की हालत गंभीर है।

 

जानकारी के अनुसार बीजवाड़ा गंव में एक शादी समारोह में भोजन में करीब एक हजार लोगों ने भोजन किया था। इनमें से 150 लोगों की तबीयत खराब हो गई। इस पर प्रशासन ने तत्काल 150 लोगों को लोगों को अस्पताल में भर्ती करवाया है।

पुलिस थाना अधिकारी कालूराम मीणा ने बताया कि खाद्द सामग्री की जांच की जा रही है। इसमें गड़बड़ी पाई गई है। पुलिस व चिकित्सा विभाग ने समस्त सामान की जांच की है।