Latest News धर्म/आध्यात्म साप्ताहिक

Sheetala Ashtami 2022: शीतला अष्टमी कल, जानें शुभ मुहूर्त


 नई दिल्ली, : चैत्र माह की अष्टमी तिथि बेहद महत्वपूर्ण मानी जाती है। क्योंकि इस दिन मां शीतला देवी की विधि-विधान से पूजा अर्चना की जाती है। हिंदू पंचांग के अनुसार, होली से आठवें दिन शीतला अष्टमी का व्रत रखा जाता है। शीतला अष्टमी को बसौड़ा नाम से भी जाना जाता है। इस बार शीतला अष्टमी का व्रत 25 मार्च को रखा जाएगा। शास्त्रों के अनुसार माना जाता है कि शीतला अष्टमी के दिन विधि-विधान से पूजा करने से व्यक्ति के रोगों से छुटकारा मिलता है। दीर्घ आयु का वरदान के साथ माता शीतला की कृपा बनी रहती है।

 

बासी भोजन चढ़ाना माना जाता है शुभ

शीतला अष्टमी के दिन मां को बासी भोजन चढ़ाने की परंपरा है। इस दिन मां शीतला को मीठे चावल और बासी रोटी से भोग लगाया जाता है। यह भोग एक दिन पहले यानी सप्तमी के दिन शाम के समय बनाया जाता है। जहां मीठे चावल गुड़, चावल से बनते हैं या फिर गन्ने के रस और चावल से बनाया जाता है।

सप्तमी यानी 24 मार्च को चूल्हा आदि साफ करके स्नान कर लें और माता शीतला का भोग तैयार कर लें। इसी प्रसाद को 25 मार्च को माता को चढ़ाया जाएगा।

शीतला अष्टमी शुभ मुहूर्त

अष्टमी तिथि प्रारंभ- 25 मार्च को दोपहर 12 बजकर 09 मिनट से शुरू

अष्टमी तिथि समाप्त- 25 मार्च 2022 तो रात 10 बजकर 04 मिनट तक