Latest News नयी दिल्ली महाराष्ट्र

Shivaji Statue Collapse: बीवी ने कर दी मुखबिरी, मूर्तिकार जयदीप की गिरफ्तारी में परिवारवालों ने क्यों दिया पुलिस का साथ?


नई दिल्ली। महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग जिले के राजकोट किले में छत्रपति शिवाजी महाराज की मूर्ति (Shivaji Statue Collapse) ढहने के मामले में मूर्तिकार जयदीप आप्टे को बुधवार रात गिरफ्तार किया गया। उनकी गिरफ्तारी कल्याण से की गई। पुलिस ने उसकी तलाश के लिए सात टीमें गठित की थीं। हालांकि,जयदीप आप्टे की गिरफ्तारी के पीछे उसकी पत्नी का हाथ बताया जा रहा है।

अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, जयदीप आप्टे (Sculptor Jaideep Apte) को उसके घर के बाहर गिरफ्तार किया गया। वह अपने परिवार से मिलने घर पहुंचा था। आप्टे ने पत्नी को जानकारी दी थी कि वो घर वापस आ रहा है। इसके बाद पत्नी ने यह जानकारी पुलिस को दे दी। आप्टे के परिवार वाले चाहते थे कि वो पुलिस की जांच में सहयोग करे।