Latest News नयी दिल्ली बिजनेस

Stock Market Crash: शेयर मार्केट में सुनामी; इन पांच बड़े कारणों से क्रैश हुआ बाजार


नई दिल्ली। भारतीय शेयर बाजार में लगातार तीसरे कारोबारी सत्र के दौरान गिरावट जारी है। आज दोनों प्रमुख सूचकांक यानी सेंसेक्स और निफ्टी 2 फीसदी से अधिक की गिरावट के साथ ट्रेड कर रहे हैं। इससे पहले मंगलवार को बाजार में मामूली गिरावट आई थी। वहीं, सोमवार को भी दोनों इंडेक्स करीब डेढ़ फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुए थे। आइए समझते हैं कि भारतीय शेयर बाजार में लगातार गिरावट की वजह क्या है।

ईरान-इजरायल युद्ध से सहमा बाजार

ईरान और इजरायल की लड़ाई से पूरी दुनिया के बाजारों प्रभावित होने की आशंका है। इजराइल एकसाथ कई मोर्चे पर जंग लड़ रहा है। उसकी फौज लेबनान में हिजबुल्लाह, गाजा में हमास, यमन में हूती विद्रोहियों के अलावा सीरिया और ईरान से भी भिड़ी हुई है। मंगलवार को ईरान-इजरायल युद्ध गरमाया था और उस दिन अमेरिकी शेयर बाजार में बड़ी गिरावट आई थी। चूंकि, भारतीय बाजार 2 अक्टूबर गांधी जयंती के चलते बंद था, तो युद्ध के प्रभाव का असर आज दिख रहा है।

भारत के स्टॉक मार्केट में आज (तीन अक्टूबर) को हाहाकार मचा हुआ है। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों 2 फीसदी से अधिक गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं। निवेशकों के लाखों करोड़ रुपये स्वाहा हो गए हैं। आइए जानते हैं कि भारतीय शेयर बाजार में इस बड़ी गिरावट की क्या वजह है और क्या यह सिलसिला आगे भी जारी रहेगा।