Latest News उत्तर प्रदेश नयी दिल्ली राष्ट्रीय लखनऊ

UP : ‘ हम आजम खां को किनारे लगा रहे आप वहां मत जाइए’ ओपी राजभर ने सपा मुखिया पर किया बड़ा खुलासा


 

Hero Image

रामपुर। प्रदेश के पंचायती राज एवं अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि जब हम सपा के साथ थे, तब आजम खां से मिलने सीतापुर जेल जा रहे थे, लेकिन अखिलेश यादव ने रोक दिया। हमसे कहा कि आप वहां मत जाइए, हम उनको किनारे लगा रहे हैं और आप उनको बढ़ाने जा रहे हैं।

राजभर शुक्रवार को रामपुर आए थे। उन्होंने यहां कई विकास कार्यों का निरीक्षण करने के बाद मीडिया से भी बात की। सपा नेता आजम खां को लेकर बोले, आज वह जेल में बंद है। इसके लिए समाजवादी पार्टी जिम्मेदार है। अखिलेश यादव उन्हें पहले से ही किनारे करना चाहते हैं। अखिलेश ने मुसलमानों का वोट तो लिया, लेकिन उनका साथ नहीं दिया। कभी उनके लिए कोई भर्ती नहीं की गई, जबकि सपा की चार-चार बार सरकार रही।