Latest News उत्तर प्रदेश बरेली राष्ट्रीय

UP News: बरेली क्लब के सामने अज्ञात वाहन में पीछे से घुसी कार, तीन लोगों की मौत


बरेली: बरेली क्लब के सामने अज्ञात वाहन में देर रात पीछे से कार घुस गई। देर रत हुए हादसे में दो लोगों की रात में ही मृत्यु हो गई। वहीं उपचार के दौरान सुबह तीसरे ने भी दम तोड़ दिया।

कोतवाली पुलिस के मुताबिक, हादसे में विशाल निवासी बुखारा कैंट, सुरेंद्र निवासी झील गौटिया कैंट, अरविंद निवासी कैंट कांधरपुर की मृत्यु हुई है। उनके तीन साथी दिग्विजय निवासी बालीपुर अहमदपुर बिथरी चैनपुर, अनिल कुमार कांधरपुर कैंट व देव यादव झील गौटिया घायल हैं।

घायलों का उपचार सिद्धि विनायक अस्पताल में चल रहा है। जानकारी में सामने आया कि सभी कैंट में एक विवाह समारोह में हिस्सा लेकर वापस आ रहे थे। कार सवार के शराब के नशे में होने की बात सामने आई है। क्षतिग्रस्त कार को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि कार बेहद ही रफ्तार में थी।

चौकी चौराहे पर हुए हादसे में युवक की मृत्यु

इधर, गुरुवार देर रात ही चौकी चौराहे के पास ही गाय से टकराकर घायल हुए दो बाइक सवारों में एक ही उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। मृतक की पहचान निखिल चंद्र निवासी मदरसा जेल रोड रामपुर के रूप में हुई है। घायल मनु बिहारीपुर के रहने वाले हैं। वह सिद्धिविनायक अस्पताल में भर्ती हैं। निखिल व मनु दोनों साथ ही घर जा रहे थे। इसी दौरान वह रास्ते में अचानक से गाय आ जाने के चलते हादसे का शिकार हो गए।