News TOP STORIES नयी दिल्ली बंगाल राष्ट्रीय

West Bengal Train Accident: बंगाल ट्रेन हादसे में 15 की मौत 60 लोग घायल; डिब्बों पर चढ़े डिब्बे


Kanchanjunga Express Train Accident: बंगाल में न्यू जलपाईगुड़ी स्टेशन के निकट सोमवार को एक मालगाड़ी ने सियालदह जाने वाली कंचनजंगा एक्सप्रेस (Kanchanjunga Express) को टक्कर मार दी, जिससे ट्रेन के दो पिछले डिब्बे पटरी से उतर गए। दुर्घटना आज सुबह करीब नौ बजे न्यू जलपाईगुड़ी और रंगापानी रेलवे स्टेशनों के बीच हुई।

हादसे को लेकर दार्जिलिंग जिले के एडिशनल एसपी अभिषेक रॉय ने बताया कि हादसे में अब तक 15 लोगों के मरने की खबर है। इसके अलावा 60 लोग घायल हैं। उन्होंने बताया कि मरने वालों की संख्या अभी और बढ़ सकती है।

17 Jun 20243:40:58 PM

Kanchanjunga Train Accident: वंदे भारत एक्सप्रेस समेत 10 और ट्रेनों का बदलना पड़ा रूट

सीपीआरओ ने बताया कि कंचनजंगा एक्सप्रेस हादसा के कारण 10 और ट्रेन के परिचालन का रूट बदल दिया गया है। उन्होंने बताया कि न्यू जलपाईगुड़ी, सिलीगुड़ी जंक्शन, बागडोगरा और अलुआबारी रोड मार्ग से कई ट्रेनों का डाइवर्ट रूट से परिचालन कराया जाएगा।

17 Jun 20243:29:46 PM

Kanchanjunga Train Accident: रेलवे ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर्स, कॉल कर पा सकते हैं मदद

17 Jun 20243:27:20 PM

Kanchanjunga Train Accident: कंचनजंगा एक्सप्रेस से टकराई मालगाड़ी, रेलवे ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर

पश्चिम बंगाल में कंचनजंगा एक्सप्रेस के पटरी से उतरने के संबंध में रेलवे ने सहायता और जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं।

Helpline numbers for assistance and information regarding the derailment of Kanchenjunga Express in West Bengal. pic.twitter.com/ctwkZQc5m7

— Ministry of Railways (@RailMinIndia) June 17, 2024

17 Jun 20243:13:12 PM

Kanchanjunga Train Accident: ट्रेन हादसे में सिग्नल तोड़ने वाले लोको पायलट की मौत

रेलवे बोर्ड की सीईओ जया वर्मा सिन्हा ने कहा, “बचाव अभियान पूरा हो गया है। सिग्नल की अनदेखी करने वाले लोको पायलट की मौत हो गई है और कंचनजंगा एक्सप्रेस के गार्ड की भी जान चली गई है। अगरतला-सियालदह रूट के सभी रेलवे स्टेशनों पर हेल्प डेस्क बनाए गए हैं।”

#WATCH | Kanchenjunga Express train accident | ” Rescue operation completed. The driver (Loco pilot) who disregarded the signal has died & also the guard of Kanchenjunga Express has lost his life. Help desks established at all railway stations along Agartala- Sealdah route, “… pic.twitter.com/9fPXhT3dAo

— ANI (@ANI) June 17, 2024

17 Jun 20243:09:04 PM

Kanchanjunga Train Accident: बंगाल ट्रेन हादसे में मालगाड़ी के दोनों ड्राइवरों की मौत

बंगाल ट्रेन हादसे को लेकर रेलवे बोर्ड की अध्यक्ष और सीईओ जया वर्मा सिन्हा ने कहा, “मालगाड़ी के ड्राइवर, असिस्टेंट ड्राइवर और कंचनजंगा एक्सप्रेस ट्रेन के गार्ड की दुर्घटना में मृत्यु हो गई है।”

#WATCH | Kanchenjunga Express train accident | “Driver and assistant driver of the goods train and guard of Kanchenjunga Express train have died in the incident,” says Jaya Varma Sinha, Chairman & CEO Railway Board.. pic.twitter.com/v0PYuXbVQP

— ANI (@ANI) June 17, 2024

17 Jun 20243:01:55 PM

Kanchanjunga Train Accident: त्रिपुरा के सीएम माणिक साहा ने बंगाल ट्रेन हादसे पर जताया दुख

Kanchanjunga Express Train Accident: त्रिपुरा के सीएम माणिक साहा ने कहा, “…जहां तक ​​मुझे जानकारी मिली है, चार डिब्बे पटरी से उतर गए…मैंने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से बात की…यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण घटना है…”

#WATCH | Kanchenjunga Express train accident | Tripura CM Manik Saha says, “…As far as the information I received, four bogies derailed…I had a word with Union Railway minister Ashwini Vaishnaw…This is a very unfortunate incident…” pic.twitter.com/FcA4ot86jt

— ANI (@ANI) June 17, 2024

17 Jun 20242:51:48 PM

Kanchanjunga Train Accident: ‘रेल मंत्री को ममता बनर्जी से सीखना चाहिए’, TMC सांसद की नसीहत

Kanchanjunga Express Train Accident: पश्चिम बंगाल में कंचनजंगा एक्सप्रेस ट्रेन दुर्घटना पर टीएमसी सांसद शांतनु सेन ने मोदी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा, “…यह एक बार फिर बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है…”

#WATCH | On Kanchenjunga Express train accident in West Bengal, TMC MP Santanu Sen says, “…It is once again very unfortunate to note that the railway ticket price has gone up. Rail is being privatized. Several parts of this rail department are being sold to several private… pic.twitter.com/qMmLyA0HlD

— ANI (@ANI) June 17, 2024

17 Jun 20242:44:24 PM

Kanchanjunga Train Accident: पश्चिम बंगाल में कंचनजंगा ट्रेन हादसे के बाद 19 ट्रेनें रद

Kanchanjunga Express Train Accident: पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग जिले के फांसीदेवा इलाके में कंचनजंगा एक्सप्रेस ट्रेन के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद 19 ट्रेनें रद्द कर दी गईं।

19 trains cancelled after the Kanchenjunga Express train met with an accident in the Phansidewa area of the Darjeeling district, West Bengal

8 people died and around 25 got injured in the accident. pic.twitter.com/Uu9DAEI1jI

— ANI (@ANI) June 17, 2024

17 Jun 20242:40:54 PM

Kanchanjunga Train Accident: बंगाल ट्रेन हादसे में PM मोदी ने किया मुआवजे का एलान

 Kanchanjunga Express Train Accident: प्रधानमंत्री मोदी ने पश्चिम बंगाल में रेल दुर्घटना में प्रत्येक मृतक के परिजनों को PMNRF से 2 लाख रुपये और प्रत्येक घायल को 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की।

PM Modi announces ex-gratia amount of Rs 2 lakhs from PMNRF to the next of kin of each deceased and Rs 50,000 to each injured in the railway accident in West Bengal. pic.twitter.com/6ujtji3jek

— ANI (@ANI) June 17, 2024

17 Jun 20242:32:28 PM

Kanchanjunga Train Accident: मृतकों के लिए 10 लाख, घायलों को 2.5 लाख रुपये …

Kanchanjunga Express Train Accident: पश्चिम बंगाल ट्रेन हादसे पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा, “पीड़ितों के लिए मुआवजा राशि बढ़ाया गया है। ट्रेन हादसे में जिन लोगों की मौत हुई है। उन्हें 10 लाख रुपये और गंभीर रूप से घायलों के लिए 2.5 लाख रुपये और मामूली चोटों के लिए 50,000 रुपये दिए जाएंगे।”

On West Bengal train accident, Railways Minister Ashwinin Vaishnaw says, “Enchanced ex-gratia compensation will be provided to the victims – Rs 10 lakhs in case of death and Rs 2.5 lakhs towards grievous and Rs 50,000 for minor injuries.” pic.twitter.com/Xog90JPccJ

— ANI (@ANI) June 17, 2024

17 Jun 20242:26:09 PM

Kanchanjunga Train Accident: एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें घटनास्थल पर मौजूद

Kanchanjunga Express Train Accident: पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग से सांसद राजू बिस्ता ने ट्रेन दुर्घटना स्थल का दौरा किया। उन्होंने कहा, “ट्रेन के जो डिब्बे अच्छी स्थिति में थे, उन्हें इंजन लगाकर सियालदह भेज दिया गया है। हमारी प्राथमिकता ट्रैक को साफ करना है। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ घटनास्थल पर मौजूद हैं।”

#WATCH | West Bengal Darjeeling MP Raju Bista visits train accident site in Ruidhasa, he says, “The train coaches which were in good condition have been sent to Sealdah by attaching an engine to them. Our priority is to clear the track. NDRF and SDRF present at the spot.” pic.twitter.com/mgILKxYSd5

— ANI (@ANI) June 17, 2024

17 Jun 20242:24:01 PM

Kanchanjunga Train Accident: ट्रेन हादसे को लेकर सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने रेल मंत्री से की बात

Kanchanjunga Express Train Accident: असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा, “मैंने दुर्घटना के संबंध में रेल मंत्री से बात की है। ट्रेन त्रिपुरा से थी और असम से होकर गुजरती है। असम से कई यात्री होंगे। हम यात्रियों के बारे में चिंतित हैं… जो भी करने की जरूरत है, वह किया जाएगा…”

#WATCH | Kanchenjunga Express train accident | Assam CM Himanta Biswa Sarma says, “I have spoken to the Railway minister regarding the accident. The train was from Tripura & passes through Assam. There will be many passengers from Assam. We remain concerned about the… pic.twitter.com/Ul1ha457Nd

— ANI (@ANI) June 17, 2024

17 Jun 20242:20:55 PM

Kanchanjunga Train Accident: तीन बोगियां बुरी तरह से क्षतिग्रस्त, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Kanchanjunga Express Train Accident: रंगापानी और निजबाड़ी के पास हुए ट्रेन हादसे में तीन बोगियां बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई हैं। रेलवे की टीम रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक रॉय ने कहा कि स्थिति अभी गंभीर है।

17 Jun 20242:14:10 PM

Kanchanjunga Train Accident: कंचनजंग ट्रेन हादसे पर असम के मुख्यमंत्री ने जताया दुख

Kanchanjunga Express Train Accident: असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने सोमवार को पश्चिम बंगाल में मालगाड़ी और कंचनजंगा एक्सप्रेस के बीच हुई टक्कर में मारे गए लोगों की मौत पर दुख जताया है। इसके साथ ही उन्होंने पीड़ितों के प्रति हर संभव मदद का आश्वासन दिया है।

17 Jun 20242:10:10 PM

Kanchanjunga Train Accident: रेल दुर्घटना स्थल का दौरा करेंगी CM ममता बनर्जी

Kanchanjunga Express Train Accident: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी राहत कार्यों का जायजा लेने के लिए आज न्यू जलपाईगुड़ी में रेल दुर्घटना स्थल का दौरा करेंगी।