Latest News अन्तर्राष्ट्रीय नयी दिल्ली राष्ट्रीय

उद्योगपति पंकज ओसवाल ने लगाए गंभीर आरोप, कहा- युगांडा में बेटी को अवैध रूप से किया गया है कैद


नई दिल्ली। भारतीय मूल के प्रसिद्ध स्विस उद्योगपति पंकज ओसवाल (Swiss industrialist Pankaj Oswal) ने आरोप लगाया है कि उनकी 26 वर्षीय बेटी वसुंधरा ओसवाल को युगांडा में अवैध रूप से कैद कर रखा गया है।

भारतीय मूल के प्रसिद्ध स्विस उद्योगपति पंकज ओसवाल ने युगांडा सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। युगांडा के राष्ट्रपति को लिखे एक पत्र में उद्योगपति ने दावा किया है कि उनकी 26 वर्षीय बेटी वसुंधरा ओसवाल को युगांडा में अवैध रूप से कैद कर रखा गया है। इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि उनकी बेटी को परिवार से मिलने और कानूनी प्रतिनिधित्व से भी रोका जा रहा है।

युगांडा के राष्ट्रपति को लिखे एक खुले पत्र में उद्योगपति ने यह भी दावा किया कि उनकी 26 वर्षीय बेटी को बुनियादी अधिकारों और परिवार या कानूनी प्रतिनिधित्व तक पहुंच से वंचित किया जा रहा है।