Latest News नयी दिल्ली स्वास्थ्य

कोरोना की रफ्तार हुई धीमी, स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन बोले- आज का दिन सबसे ज़्यादा सुखद


  •  केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने आज के दिन को सबसे सुखद बताया। उन्हाेंने कहा कि मई के महीने में आज का दिन हम सबके लिए सबसे ज़्यादा सुखद दिन है। हर्षवर्धन ने डीआरडीओ की एंटी कोविड दवा 2DG की पहली खेप की लॉन्च के बाद यह बात कही।

कोविड के ख्जिलाफ जंग जारी: हर्षवर्धन
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि आज का दिन सुखद इसलिए भी है क्योंकि आज नए मामलों से एक लाख ज़्यादा रिकवरी हुई है। उन्होंने कहा कि हम एक साल से ज़्यादा समय से कोविड की जंग लड़ रहे हैं। रक्षा क्षेत्र के आउटकम के तहत ये हमारी पहली स्वदेशी दवा है, ये कोविड वायरस के प्रकोप को वैज्ञानिक दृष्टिकोण से कम करने की पूरी क्षमता रखती है।