Latest News अन्तर्राष्ट्रीय नयी दिल्ली राष्ट्रीय

गदगद होकर भारत से मालदीव लौटे मुइज्जू, जाते हुए PM मोदी से कर गए एक खास अनुरोध


Hero Image

 माले।  मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने गुरुवार को हिंद महासागर द्वीपसमूह को निरंतर वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए भारत का आभार व्यक्त किया। राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू पांच दिवसीय भारत की यात्रा पर थे।

Mohamed Muizzu पहली बार भारत की आधिकारिक दौरे पर आए राष्ट्रपति मुइज्जू की सोमवार को पीएम नरेन्द्र मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक हुई और इसमें वह अपनी चीन समर्थक छवि से पूरी तरह से भिन्न दिखे। जिन-जिन मुद्दों पर वह भारत का विरोध करते रहे हैं अब उन सभी क्षेत्रों में भारत के साथ सहयोग को वह बढ़ाने को तैयार हैं।

साल 2023 में  पदभार संभालने के बाद राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू की यह पहली भारत यात्रा थी। मुइजू ने राष्ट्रपति मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कई अन्य वरिष्ठ भारतीय सरकारी अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक की, जिसमें मालदीव और भारत के बीच दोस्ती और विकास साझेदारी को मजबूत करने पर केंद्रित चर्चा हुई।