सकलडीहा। जिला निर्वाचन अधिकारी संजीव सिंह के निर्देश पर मतदाता जागरूकता कार्यक्रम जोर शोर से चलाया जा रहा है। इस क्रम में गुरूवार को दूसरे दिन ब्लॉक मुख्यालय पर बीडीओ अरूण पांडेय और एडीओ पंचायत बजरंगी पांडेय के नेतृत्व में शत प्रतिशत मतदान में सहयोग के लिये समूह की महिला और बैंक सखी को संकल्प दिलाया गया। समूह की महिलाओं ने गांव गांव में पहुंचकर लोगों को शत प्रतिशत मतदान के लिये संकल्प को दोहराया। लोकतंत्र के पर्व में कोई मतदाता मतदान से छूट न पाये। इसके लिये मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इस क्रम में ब्लॉक मुख्यलाय से जुड़ी राष्ट्रीय आजिविका मिशन एनआरएलएम विभाग से जुड़ी महिला और बैंक सखीयों को मतदान कराने में अहम भूमिका निभाने के लिये संकल्प दिलाया। इसके साथ लोगों को निडर होकर बूथ तक पहुंचाने में सहयोग करने का संकल्प दोहराया। अंत में बरहनी ब्लॉक के एक कर्मचारी की चुनाव ड्यूटी के दौरान निधन पर शोक संवेदना प्रकट किया। इस मौके पर बीडीओ अरूण पांडेय, एडीओ पंचायत बजरंगी पांडेय, सचिव पवन दूबे, संजय यादव, प्रिया मौर्या,मनीष सिंह, प्रवीण यादव सहित अन्य मौजूद रहे।
Related Articles
चंदौली। उत्तर प्रदेश दिवस पर होगा विविध कार्यक्रम
Post Views: 330 चंदौली। जिलाधिकारी श्रीमती ईशा दुहन के निर्देशानुसार मुख्य विकास अधिकारी एसएन श्रीवास्तव की अध्यक्षता में उत्तर प्रदेश दिवस 2023 मनाए जाने के संबंध में विकास भवन सभागार में बैठक संपन्न हुई। शासन के निर्देशानुसार 24 से 26 जनवरी 2023 तक उत्तर प्रदेश दिवस को भव्य रुप से मनाए जाने हेतु तैयारियों के […]
चंदौली। लल्लन तिवारी का शिक्षा क्षेत्र में अमूल्य योगदान
Post Views: 372 चहनियां। मातृभूमि के प्रति लगाव और क्षेत्र के नौनिहालों के उज्जवल भविष्य को संवारने का संकल्प धारण कर महुअर बलुआ जैसे क्षेत्र में एक साथ छ कालेजों की स्थापना कर शिक्षा का अलख जगाने वाले पंडित लल्लन आर तिवारी का शिक्षा के क्षेत्र में अमूल्य योगदान है। उक्त बाते शिक्षक विधायक व […]
चन्दौली।धान खरीद केन्द्रों का एसडीएम ने किया निरीक्षण
Post Views: 267 सकलडीहा। जिलाधिकारी के निर्देश पर एसडीएम मनोज पाठक ने शुक्रवार को धान क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ने खरीद केंद्र पर मौजूद किसानों से मिलने वाली सुविधाओं के बावत जानकारी ली। और क्रय केंद्र प्रभारियों को धान खरीद में तेजी लाने का निर्देश दिया। किसानों को अपनी उपज बिक्री […]