चकिया। विधायक कैलाश आचार्य ने मंगलवार को डोडा़पुर धान क्रय केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने धान खरीदारी के बारे में क्रय केंद्र पर मौजूद किसानों से बातचीत की और क्रय रजिस्टर चेक किया। साथ रजिस्टर में दर्ज विक्रेता किसानों के मोबाइल के माध्यम से धान खरीद के बारे में बातचीत किया। और किसान से बेचे गए धान के बारे में धन मिला कि नहीं मिला इसकी भी जानकारी ली। विधायक ने क्रय केंद्र अधिकारी से धानों की खरीद के बारे में जानकारी प्राप्त की। क्रय केंद्र अधिकारी ने बताया की 125 किसानों से 12 हजार 794 कुंतल धान खरीदा जा चुका है। क्रय किए गए धान का खरीद मूल्य भी किसानों के खाते में भेज दिया गया है। बताया कि धान खरीदारी का लक्ष्य 28 फरवरी के पहले पूरा कर लिया जाएगा। विधायक ने सभी क्षेत्र में बने सभी धान क्रय केंद्रों का जायजा लिया विधायक ने किसानों को आश्वासन दिया कि आप लोग हर हाल में धान खरीदा जाएगा। वही भाजपा किसान मोर्चा अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा ने कहा कि राज्य सरकार एवं केंद्र सरकार किसानों के हितों के लिए कई प्रकार की योजनाएं चला रही हैं। किसानों को अपनी फसल की बिक्री को परेशानी ना उठान पड़े इसका विशेष ध्यान रखा जा रहा है। अंत में उन्होंने धान क्रय केंद्र अधिकारी को मानक के अनुसार प्रतिदिन छह सौ कुंतल धान खरीदने का निर्देश दिया। इस दौरान उमाशंकर सिंह, काशीनाथ सिंह, विनोद सिंह, अवनीश दुबे, कैलाश जायसवाल, रवि गुप्ता अवधेश सिंह आदि रहे।
Related Articles
चंदौली। ग्राम सभा की भूमि को एसडीएम ने कराया अतिक्रमण मुक्त
Post Views: 481 सकलडीहा। स्थानीय विकास खण्ड के धरहरा गांव स्थित पंचायत भवन के समीप मेन रोड पर पीलर लगाकर कुछ लोगों द्वारा अवैध अतिक्रमण कर लिया गया था। तहसील प्रशासन द्वारा नोटिस देने के बाद भी अवैध अतिक्रमण नही हटाया गया। शनिवार को एसडीएम अजय कुमार मिश्रा तहसील प्रशासन के साथ मौके पर पहुंचकर […]
बिहार के गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं ने दिया अर्घ्य, नीतीश ने अपने आवास पर की पूजा
Post Views: 1,773 लोक आस्था के महापर्व छठ का रंग पूरे बिहार में देखने को मिल रहा है। खरना के बाद रविवार को छठ का तीसरा दिन रहा। व्रतियों ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया। जबकि 31 अक्टूबर को उदीयमान सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। छठ व्रति खरना के बाद से ही 36 घंटे का […]
चंदौली।शिक्षकों ने सरकार के दोहरी नीति का किया विरोध
Post Views: 198 सकलडीहा। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ चंदौली के पदाधिकारियों की बैठक शुक्रवार को सकलडीहा इंटर कालेज परिसर में हुई। बैठक में शिक्षको ने सरकार की नीतियों का विरोध किया। सभी शिक्षको ने एक सुर में कहा कि पुरानी पेंशन को लेकर सरकार भ्रामक व तथ्यहीन बयान देकर शिक्षको को गुमराह कर रही […]