चंदौली। जिलाधिकारी संजीव सिंह एवं पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल की अध्यक्षता में श्रावण मास के दौरान कांवड़ यात्रा व अन्य आगामी पर्वों के दृष्टिगत आवश्यक प्रबंध, कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक संपन्न हुई। पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देशित करते हुए डीएम ने कहा कि सावन माह के दौरान कावड़ यात्रा को देखते हुए ऐसे घाटों व जलाशयों जहां से कावडिय़े जल लेते हैं वहां पर पर्याप्त बैरिकेडिंग, प्रकाश एवं सुरक्षा व्यवस्था का प्रबंध सुनिश्चित कर लिया जाए। गहरे पानी की पट्टिका का अंकन एवं जल पुलिस की आवश्यकतानुसार व्यवस्था रहे। जहां वर्षा या अन्य कारण से फिसलन अथवा कटान हो वहां से जल लेने एवं स्नान करने पर रोक लगाई जाए मार्गों पर थोड़े-थोड़े अंतराल पर पुलिस पिकेट की व्यवस्था सुनिश्चित रहे। एसपी अंकुार अग्रवाल ने कहा कि कांवड़ मार्ग पर दंगा निरोधक उपकरण, क्रेन, एंबुलेंस, अग्निशमन, अस्पताल आदि की पर्याप्त व्यवस्था रखी जाए। कावडिय़ों द्वारा दूसरे संप्रदाय बाहुल्य क्षेत्रों से गुजरते समय उत्तेजक व आपत्तिजनक नारे न लगाए जाए। इस पर ध्यान दिया जाए। यातायात प्रबंधन पर विशेष प्राथमिकता दी जाए। संवेदनशील स्थानों पर मोबाइल पेट्रोलिंग की व्यवस्था सुनिश्चित रहे। धार्मिक स्थलों के आसपास स्थित होटलों, ढाबों एवं अन्य दुकानों में रेट लिस्ट प्रदर्शित किया जाए। श्रद्धालुओं से ओवररेट पर सामानों की बिक्री न हो यह सुनिश्चित किया जाए। वैकल्पिक मार्गों को चिह्नित करते हुए ट्रैफिक डायवर्जन व्यवस्था का प्रबंध सुनिश्चित रहे। कांवरियों को रास्ते में भोजन पानी आदि उपलब्ध कराने वाले शिविरों के प्रबंधकों से समन्वय स्थापित कर सुरक्षा के दृष्टिकोण से चेकिंग करा लिया जाए। श्रद्धालुओं द्वारा पूजा अर्चना, विश्राम, भोजन इत्यादि के समय मार्गों के किनारे लगाए गए शिविरों से यातायात प्रभावित होने या दुर्घटना होने की संभावना के प्रति विशेष सतर्कता बरती जाए। मुगलसराय कार्यालय अनुसार स्थानीय रेलवे स्टेशन पर भी कावंरियों की भीड़ को नियंत्रण करने के लिए कार्य योजना बनाई गयी है।
Related Articles
चंदौली।शांतिपूर्ण तरीके से उपचुनाव सम्पन्न
Post Views: 444 चंदौली। जनपद के विभिन्न विकास खण्डों में उप प्रधान व वार्ड सदस्यों एवं अन्य पदों के लिए हुए उपचुनाव शांति पूर्ण तरीके से सम्पन्न हुआ। इस दौरान प्रत्याशियों व समर्थकों ने अपने पक्ष में वोट करने के लिए मतदाताओं से हथजोड़ी करते रहे। धानापुर प्रतिनिधि के अनुसार स्थानीय विकास खंड में पंचायत […]
चंदौली। चन्द्रप्रभा नदी पर पुल निर्माण का शिलान्यास
Post Views: 399 चंदौली। बबुरी क्षेत्र के सिकन्दरपुर व जरखोर गांव के समीप चंद्रप्रभा नदी पर पुल निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। मुगलसराय विधायक साधना सिंह ने पुल निर्माण के लिए रविवार को शिलान्यास किया। सिकंदरपुर में 2 करोड़ 35 लाख 86 हजार रुपये व ग्राम जरखोर में 2 करोड़ 20 लाख यानि […]
चंदौली।सूर्यमुनि का भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
Post Views: 402 सकलडीहा। आगामी विधान सभा चुनाव के लिए भाजपा ने अपने उम्मीदवारों की रविवार को सूची जारी की। जिसमे सकलडीहा विधान सभा से सूर्यमुनी तिवारी को प्रत्याशी बनाया गया है। सूर्यमुनी तिवारी को प्रत्याशी बनाये जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओ व समर्थकों ने माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया। वही भाजपा प्रत्याशी ने इसके लिए […]