चकिया। विकासखंड के सोनहुल गांव में प्रधान प्रतिनिधि लोकनाथ सिंह उर्फ निक्की ने 140 जरूरतमंदों को कंबल रविवार को प्रदान किया। ग्राम पंचायत में जरूरतमंद लोगों घर पर बगैर लाव लश्कर के समाजसेवी प्रधान प्रतिनिधि लोकनाथ सिंह पहुंचे और कंबल वितरण किया। कहा कि गरीबों को कंबल प्रदान कर खुद को धन्य समझ रहा हूं। कंबल वितरण का कार्यक्रम गरीबों को चिह्नित कर प्रत्येक वर्ष किया जाएगा। इस समय काफी ठंड पड़ रही है। गरीबों के पास पर्याप्त संसाधन न होने वह ठिठुर रहे हैं। मैं ऐसे लोगों की मदद करने के लिए हमेशा तत्पर रहता हूं। उधर कंबल मिलने से कई ग्रामीण काफी खुश नजर आ रहे हैं। वृद्ध सहित असहाय लोगों के पेंशन, आवास समेत अन्य समस्या सुनकर निदान किए जाने का आश्वासन दिया। गरीबों की खुद के दरवाजे पर कंबल मिलने से जरूरतमंद लोगों ने खुशी का इजहार करते हुए धन्यवाद दिया। वही विकासखंड के जमुआ गांव के प्रधान प्रतिनिधि डॉक्टर केके सिंह ने जरूरतमंदों को कंबल वितरण किया। कहा कि ठंड में बहुत से गरीब लोग खुले आसमान के नीचे व अलाव जलाकर ठंड काट रहे जिनमें गर्म कपड़ों का वितरण अति आवश्यक है।
Related Articles
चंदौली।गांधी व शास्त्री के विचारों को करें आत्मसात:डा. संजय
Post Views: 325 चंदौली। राष्ट्रपिता महात्मा मोहन दास करमचन्द्र्र गाँंधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जयंंती केे अवसर पर अभिषेक नर्सिंग एण्ड पैरामेडिकल इंस्टीट्यूट, अभिषेक हास्पिटल और अभिषेक फार्मेसी कालेज मेें चेयरमैन डा० संजय कुमार द्वारा महात्मा गांंधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के तैल चित्र पर मात्यार्पण कर दीप प्रज्वलित कर श्रद्घा सुमन अर्पित […]
चंदौली। ग्राम प्रधान, सदस्यों ने ली गोपनीयता की शपथ
Post Views: 344 धानापुर। शुक्रवार के दिन शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शपथ ग्रहण कार्यक्रम में वार्ड सदस्य एवम प्रधानों का विधिवत शपथ ग्राम पंचायत अधिकारियों द्वारा कराया गया। वही सिसौड़ा कला में प्रधान के शपथ ग्रहण समारोह में पहुचे सपा राष्ट्रीय सचिव मनोज कुमार सिंह डब्लू का प्रधान एवम सदस्यों सहित ग्रामीणों […]
चंदौली।किसान आधुनिक खेती कर बढ़ा सकते है आय
Post Views: 345 सकलडीहा। अमर ज्योति सेवा केंद्र खड़ेहरा में मंगलवार को किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान किसानों को अपनी आय बढ़ाने व पौधारोपण का संकल्प दिलाया गया। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि जिला उद्यान अधिकारी अलका श्रीवास्तव ने कार्यशाला के माध्यम से आधुनिक और फलदार खेती के बारे में विस्तार […]