Latest News नयी दिल्ली राष्ट्रीय

दिल्ली-चेन्नई फ्लाइट में बगल की सीट पर बैठे यात्री ने महिला से की छेड़छाड़ विमान लैंड होते ही हुआ गिरफ्तार


नई दिल्ली। फ्लाइट में छेड़खानी के मामले हाल के समय में बढ़ गए हैं। एक बार फिर छेड़खानी की घटना हो गई। चेन्नई पुलिस के अनुसार बुधवार को दिल्ली-चेन्नई फ्लाइट में कथित तौर पर एक महिला से छेड़छाड़ की गई। इस घटना के आरोपी यात्री को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसकी उम्र 43 साल की बताई गई है।

दिल्ली-चेन्नई फ्लाइट में यात्रा कर रही एक महिला के साथ कथिततौर पर छोड़खानी की घटना हो गई। बताया जाता है कि यात्री महिला के बगल वाली सीट पर बैठा था। उसने ऐतराज के बावजूद छेड़खानी की हरकत जारी रखी। बाद में जब फ्लाइट लैंड हुई तो 43 साल के शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया। इस बारे में फ्लाइट प्रबंधन की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

एयरलाइंस की ओर से अभी नहीं आया कोई बयान

दिल्ली-चेन्नई इंडिगो फ्लाइट में एक महिला यात्री से कथिततौर पर छेड़खानी का मामला प्रकाश में आया है। महिला के शिकायत करने पर इस यात्री की गिरफ्तारी की गई। इस बारे में अभी एयरलाइंस की ओर से कोई बयान नहीं दिया गया है। बताया जाता है कि आरोपी पेशे से मार्बल् और टाइल्स लगाने का काम करता है।