Latest News नयी दिल्ली पंजाब राष्ट्रीय

पंजाब कैबिनेट में शामिल होंगे 5 नए चेहरे, ये विधायक ले सकते हैं मंत्री पद की शपथ


चंडीगढ़। पंजाब की भगवंत मान सरकार के मंत्रिमंडल में आज फेरबदल होगा। कैबिनेट में 5 नए चेहरे को शामिल किया जाएगा। बीते दिनों आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो और दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल के साथ बैठक में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कैबिनेट में बदलाव को लेकर रिपोर्ट सौंपी थी। राजभवन में एक सादे समारोह के दौरान नए मंत्रियों को पद व गोपनीयता का शपथ दिलवाई जाएगी।

इन चार मंत्रियों का कटा पत्ता

पंजाब सरकार में स्थानीय निकाय मंत्री रहे बलकार सिंह, टुरिज्म मंत्री अनमोल गगन मान, मंत्री ब्रह्मशंकर जिंपा और चेतन सिंह जौड़ामाजरा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इन सभी मंत्रियों के पास कई महत्वपूर्ण मंत्रालय थे।