Latest News पटना

पुणे में पूर्व NCP पार्षद वनराज आंदेकर की गोली मारकर हत्या, हमलावर ने पांच राउंड की फायरिंग के बाद घोंपा चाकू


पुणे। महाराष्ट्र के पुणे में एनसीपी के पूर्व पार्षद वनराज आंडेकर की रविवार गोली मारकर हत्या कर दी गई। पूर्व पार्षद पर ताबड़तोड़ पांच गोलियां चलाईं गयीं। फायरिंग के बाद वनराज आंडेकर को गंभीर हालत में हॉस्पिटल में भर्ती किया गया, जहां उनकी मौत हो गयी। घरेलू विवाद के चलते नाना पेठ में डोके तालीम के सामने करीब 8:30 बजे वनराज आंडेकर को गोली मार दी गई।

धारदार हथियारों से भी किया गया हमला

पुणे के संयुक्त पुलिस आयुक्त रंजन कुमार शर्मा ने कहा, “आज रात करीब 9:30 बजे , वनराज अंडेकर (अजित पवार के NCP गुट के पूर्व पार्षद) अपने चचेरे भाई के साथ इमानदार चौक पर खड़े थे। कुछ लोग आए और उन पर हमला कर दिया। इस हमले के दौरान, पहली नजर में मिली जानकारी के अनुसार, पांच राउंड फायरिंग की गई और उन पर धारदार हथियारों (चाकू) से भी हमला किया गया।