भदोही पुलिस ने जनपद के रास्ते की जा रही अवैध शराब की तस्करी पर बड़ी कार्रवाई की है। क्राइम ब्रांच और औराई कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने चेकिंग के दौरान औराई के उगापुर में एक ट्रक पकड़ने में कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने ट्रक में लदा लगभग 60 लाख रुपये की कीमत का अवैध 675 पेटी अंग्रेजी शराब भी बरामद किया है। हालांकि रात के अंधेरे का फायदा उठा तस्कर भाग निकले। एसपी डॉ. अनिल कुमार ने खुलासा करते हुए बताया कि हरियाणा से जनपद के रास्ते शराब की यह बड़ी खेप बिहार ले जाई जा रही थी, बिहार में शराब को महंगें दामों पर खपाने का प्लान था।
समाचार विस्तार-
औराई (भदोही)। औराई कोतवाली क्षेत्र से होते हुए शराब की है बड़ी खेप बिहार की तरफ जा रही थी चेकिंग के दौरान क्राइम ब्रांच और औराई कोतवाली पुलिस की टीम ने ट्रक से 675 पेटी (6020 लीटर) दो अलग अलग ब्रांड की अंग्रेजी शराब बीती रात बरामद की है। हालांकि ट्रक चेकिंग के दौरान रात के अंधेरे का फायदा उठाकर ट्रक में सवार दो तस्कर भागने में सफल रहे। जनपद के रास्ते ले जाये जा रहे अवैध शराब को बिहार में महंगे दामों पर बेचने का पूरा प्लान था। ट्रक से पुलिस को विभिन्न प्रकार के कई कागजात भी मिले हैं। बरामदगी के संबंध में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शराब तस्करों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि पुलिस से बचने के लिए ट्रक में सामने की तरफ पुट्ठी के कार्टून लादे गए थे और पीछे के हिस्से में शराब की पेटी लदी हुई थी।
Post Views: 2,124 25 May 20241:00:43 PM उत्तर प्रदेश- सुबह 11 बजे तक के मतदान प्रतिशत: 27.06 इलाहाबाद- 23.88 प्रतिशत अंबेडकरनगर- 30.02 प्रतिशत आजमगढ़- 28.60 प्रतिशत बस्ती- 29.80 प्रतिशत भदोही- 25.51 प्रतिशत डुमरियागंज- 27.74 प्रतिशत जौनपुर- 26.81 प्रतिशत लालगंज- 28.40 प्रतिशत मछलीशहर- 27.18 प्रतिशत फूलपुर- 22.85 प्रतिशत प्रतापगढ़- 26.35 प्रतिशत संतकबीरनगर- 27.35 प्रतिशत श्रावस्ती- 26.69 […]
Post Views: 3,198 UP Board Toppers List 2024 Live: शुभम वर्मा 12वीं और प्राची 10वीं के Topper यूपी बोर्ड रिजल्ट में इंटर में शुभम वर्मा ने और हाई स्कूल में प्राची ने टॉप किया है। 20 Apr 20242:32:44 PM UP Board 10th Toppers List Live: शुभम वर्मा पहले और ईशू चौधरी दूसरे स्थान पर यूपी […]
Post Views: 1,722 नई दिल्ली। सात चरण में होने वाले लोकसभा चुनाव 2024 के छठे चरण में 25 मई को आठ राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की कुल 58 सीटों पर मतदान है। छठे चरण में 889 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। इस चरण में बिहार की आठ, हरियाणा की सभी दस, झारखंड की चार, दिल्ली […]