दुनिया में इंसानों की आबादी अब 8 अरब के पार पहुंच गई है। 1950 में जिस संसार में इंसानों की संख्या 2.5 अरब ही थी, वह अब तीन गुने से भी ज्यादा हो गई है। यही नहीं संयुक्त राष्ट्र का अनुमान है कि यह आंकड़ा 2086 तक 10.6 अरब तक जा सकता है। फिलहाल दुनिया की आबादी में चीन, भारत, पाकिस्तान, ब्राजील जैसे देशों का अहम योगदान है। लेकिन यह भी चिंता की बात है कि इतनी बड़ी आबादी को कैसे बेहतर जिंदगी मिलेगी और यदि आबादी पर तत्काल ब्रेक ही लग जाए तो भी असंतुलन का खतरा है। ऐसा होने पर अगले कुछ दशकों में दुनिया में बुजुर्गों की आबादी बहुत अधिक होगी और वर्कफोर्स में बड़ी गिरावट आएगी। एक तरफ दुनिया में आबादी बढ़ रही है तो वहीं दूसरी तरफ गैर-बराबरी में भी इजाफा हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक दुनिया के 10 फीसदी अमीर लोगों के पास 76 पर्सेंट की संपदा है। इन लोगों के पास दुनिया की कुल कमाई का 52 फीसदी हिस्सा आता है। वहीं दुनिया के 50 फीसदी लोगों के पास महज 8.5 पर्सेंट की ही दौलत है, जबकि सबसे अमीर 10 फीसदी लोग 48 पर्सेंट कार्बन उत्सर्जन करते हैं। वहीं इसका नुकसान गरीबों को उठाना पड़ता है। संयुक्त राष्ट्र के मुताबिक औसत अमेरिकी लोगों की कमाई अफ्रीकी लोगों के मुकाबले 16 गुना अधिक है। आज दुनिया की 71 फीसदी आबादी उन देशों में रहती है, जहां गैरबराबरी बहुत ज्यादा है। इन देशों में भारत भी शामिल है। भारत में संयुक्त राष्ट्र के प्रतिनिधि शोम्बी शार्प ने कहा कि आज भारत लैंगिक समानता, ऊर्जावान युवा आबादी का सामूहिक प्रतिनिध्व करता है, जो बहुत ऐतिहासिक है। हमें प्रत्येक व्यक्ति में निवेश करने पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए जिससे लगातार संकटों का समना कर रहे विश्व में सभी के लिए गुणवत्तापूर्ण जीवन सुनिष्चित किया जा सके। दुनिया में आज भी 82 करोड़ लोग दो वक्त की रोटी भी नहीं जुटा पा रहे। यूक्रेन के युद्ध ने खाद्यान्न और ऊर्जा के संकट में और इजाफा कर दिया है। इसका सबसे ज्यादा असर विकासशील देशों पर ही पड़ रहा है। 1.4 करोड़ बच्चे ऐसे हैं, जो गंभीर रूप से कुपोषण के शिकार हैं। दुनिया भर में मरने वाले बच्चों में 45 फीसदी वे होते हैं, जो भूख और अन्य कारणों से मर जाते हैं। संयुक्त राष्ट्र के मुताबिक 2019 से 2022 के दौरान 15 करोड़ लोग भुखमरी के शिकार हो गए। भुखमरी का गरीबी से सीधा ताल्लुक है। 2021 के आंकड़ों के मुताबिक दुनिया भऱ में 69 करोड़ लोग यानी 9 फीसदी आबादी अत्यधिक गरीबी का शिकार है।प्राकृतिक आपदाएं बीते कुछ वक्त से बढ़ी हैं। कार्बन उत्सर्जन में इजाफा होने और तापमान बढ़ने से बाढ़, तूफान और सूखे जैसे संकट आ रहे हैं। हर दिन इन आपदाओं के चलते 115 लोगों की मौत पूरी दुनिया में हो रही है। हालांकि वॉर्निंग सिस्टम मजबूत होने और डिजास्टर मैनेजमेंट बेहतर होने के चलते लोगों की मौतों की संख्या में कमी आई है। दुनिया भर में शहरीकरण में तेजी से इजाफा हुआ है। अमेरिका, चीन, भारत जैसे देश तेजी से शहरीकरण की ओर हैं। दुनिया की करीब 56 फीसदी आबादी यानी 4.4 अरब लोग आज शहरों में आते हैं। अनुमान है कि 2050 में हर 10 में से 7 लोग शहरों में रहेंगे। इसका अर्थ हुआ कि 8 अरब में से करीब 6 अरब लोग शहरों में बस जाएंगे। यह भी एक मुश्किल है और लोगों को स्वास्थ्य, भोजन, रोजगार जैसी चीजें मुहैया कराना मुश्किल हो रहा है। कहा जा रहा है कि इस मामले में अगले 25 साल बेहद चुनौतीपूर्ण होंगे।
Related Articles
दिल्ली के बार्डर से किसान आंदोलन खत्म, शनिवार से शुरू होगी वापसी,
Post Views: 1,014 नई दिल्ली/। तीनों केंद्रीय कृषि सुधार कानूनों के विरोध में दिल्ली से सटी सीमाओं पर एक साल से अधिक समय से चल रहा किसान आंदोलन बृहस्पतिवार को समाप्त हो गया। इसके साथ ही किसानों की वापसी का औपचारिक भी हो गया है। वहीं इसके तहत 11 दिसंबर से चरणबद्ध तरीके से किसानोें की […]
उमेश पाल के समर्थकों में बढ़ रहा आक्रोश, बवाल की आशंका को लेकर अलर्ट, शाम को होगा पोस्टमार्टम
Post Views: 480 प्रयागराज, । विधायक राजू पाल हत्याकांड के मुख्य गवाह उमेश पाल की हत्या से समर्थकों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। उमेश पाल के समर्थक बड़ी संख्या में जयंतीपुर स्थित आवास और पोस्टमार्टम हाउस में जमा हैं। उन्हें शांत कराने में पुलिस को मशक्कत करनी पड़ रही है। पोस्टमार्टम के बाद उमेश […]
कोरोना रोधी वैक्सीन कोवोवैक्स और कोर्बेवैक्स के इमरजेंसी यूज को मिली CDSCO की मंजूरी
Post Views: 619 नई दिल्ली, । ओमिक्रोन के खतरे के बीच सेंट्रल ड्रग्स स्टैंडर्ड कंट्रोल आर्गेनाइजेशन (CDSCO) ने कोरोना रोधी वैक्सीन कोवोवैक्स और कोर्बेवैक्स (CORBEVAX) के आपात इस्तेमाल को मंजूरी दे दी है। इसके अलावा कोविड-19 रोधी दवा ‘मोलनुपिराविर’ (गोली) के आपात स्थिति में नियंत्रित उपयोग को भी अनुमति मिल गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया […]